फतेहपुर सीकरी बुलंद दरवाजे के गुंबद से गिरा पत्थर, रखरखाव के अभाव में बदहाल हो रही इमारत By विष्णु सिकरवार2022-08-21

16879

21-08-2022-


 विश्व विरासत स्थल फतेहपुर सीकरी के बुलंद दरवाजे की छत पर कई बड़ी गुंबद हैं। देखरेख के अभाव में बदहाल हो रही गुंबदें आए दिन गिरती रहती हैं। शनिवार करीब शाम छह बजे अचानक एक गुंबद नीचे आ गिरा

आगरा। मुगलकालीन ऐतिहासिक इमारत फतेहपुर सीकरी रखरखाव के अभाव में बदहाल हो रही है। बुलंद दरवाजे की ऊपर लगी गुंबदों के पत्थर चकनाचूर हो रहे हैं। शनिवार को दरवाजे के ऊपर लगी एक बड़ी गुंबद से पत्थर भरभराकर नीचे आ गिरे। गनीमत रही कि उस दौरान कोई पर्यटक नहीं था। नहीं तो कोई हादसा हो सकता था। ये पत्थर गुंबद के ऊपर बनीं तीन पत्थर की बॉल और दो पत्थर की प्लेटें थीं, जिनमें एक बॉल का वजन करीब 5 से 6 किलो था और प्लेटें भी भारी भरकम थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां आए दिन पत्थर गिरते हैं, लेकिन एएसआई के अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। स्मारक के कई गुंबद क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। मुगलकालीन खूबसूरती बदहाल हो रही है।
विश्व विरासत स्थल फतेहपुर सीकरी के बुलंद दरवाजे की छत पर कई बड़ी गुंबद हैं। देखरेख के अभाव में बदहाल हो रही गुंबदें आए दिन गिरती रहती हैं। शनिवार करीब शाम छह बजे अचानक एक गुंबद नीचे आ गिरा। हादसे के समय पर्यटक स्मारक में नहीं थे। हादसे के अगले दिन रविवार सुबह एएसआई और सुरक्षा गार्डों ने बुलंद दरवाजे का निरीक्षण किया तो देखा कि छत पर लगे कई गुंबदें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। छत पर कई पेड़ उग आए हैं। क्षेत्रीय निवासी एहसान अली ने बताया कि कई बार यहां पर पत्थर गिर चुके हैं। तीन महीने पहले भी गुंबद से पत्थर गिरा था। पत्थर गिरने के बाद मरम्मत भी नहीं कराई जाती है। रॉयल गेट, शाही लंगर खाना, शाही मस्जिद में भी पत्थर गिर चुके हैं। अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल का कहना है कि उन्हें रविवार को इसकी जानकारी हुई है। गुंबद के ऊपर एक पिनेकल गिरा है। इसकी जानकारी की जा रही है। इसका मलबा भी पड़ा है। मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
छत पर उग आए हैं पेड़
बारिश के दिनों में फतेहपुर सीकरी के पत्थरों में दरारें आ गईं हैं। दरवाजे की छत पर पेड़ उग आए हैं। आए दिन पत्थर दरक जाते हैं। बारिश होने के बाद बुलंद दरवाजे के बराबर में बने रॉयल गेट का दल्लान पानी से भर जाता है। छतों पर आने वाले पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। स्मारक के छज्जे और गुंबद गिरने से ऐतिहासिक स्मारक बदहाल है। इन हालातों में पर्यटकों को असुविधाएं होती हैं।
शाही मस्जिद में गिरा था पत्थर
मुगल इमारत फतेहपुर सीकरी में शेख सलीम चिश्ती की मस्जिद बनी हुई है। यहां देश विदेश की हस्तियां सजदा करने आती हैं।

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article