बाबूजी कल्याण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर भाजपाईओं ने दी श्रद्धांजलि By विष्णु सिकरवार 2022-08-21
सम्बंधित खबरें
21-08-2022-
आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने जन नायक पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल पद्धम विभूषण बाबूजी कल्याण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन वार्ड 71 सागर पैलेस पश्चिमपुरी पर किया गया।
विचारगोष्ठी के मुख्यवक्ता ज़िलामंत्री भाजपा डॉ सुनील राजपूत रहे एवं अध्यक्षता अखिल भारतीय लोधी महासभा के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र लोधी व संचालन पवन चौधरी ने किया।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए ज़िलामंत्री भाजपा डॉ सुनील राजपूत ने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह का लम्बा सार्वजनिक जीवन रहा। वे दस बार विधायक, दो बार सांसद,दो बार देश के सबसे बड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री व दो राज्यों के राज्यपाल रहे। इतना लम्बा सार्वजनिक जीवन होने पर भी उन पर कभी भी किसी भी प्रकार का कोई आरोप कभी नही लगा। उनको पद्धम विभूषण जैसे सम्मान से सम्मानित किया गया।वो लोधी समाज ही नही सर्व समाज के नेता थे। आज के युवाओं को उनके जीवन से शिक्षा लेने की आवश्यकता है कि कैसे सार्वजनिक व राजनैतिक जीवन में सुचिता के साथ राष्ट्र की सेवा की जाती है।
उन्होंने प्रदेश सरकार से माँग की कि कैला कोल्ड तिराहा ताजनगरी फ़तेहाबाद रोड पर बाबूजी कल्याण सिंह की भव्य प्रतिमा लगाई जाए।
बिचपुरी मंडल उपाध्यक्ष पवन चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय कल्याण सिंह जी ‘बाबूजी’ जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। गरीबों, वंचितों एवं पिछड़ों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनका उत्थान करने के लिए आपको सदैव स्मरण किया जाएगा।
प्रमुख रूप से चन्द्रवीर राजपूत, यशपाल लोधी, अभिषेक लोधी, ईशु तिवारी, विष्णु मुखिया, गौरव लोधी, पंकज फ़ौजदार,दीपक लोधी, दिनेश लोधी, नरेश राजपूत, कल्याण राजपूत, के.सि राजपूत, रोहित, आदि लोग मौजूद रहे।
वहीं खेरागढ़ कस्बे के सब्जी मण्डी स्थित गोपाल सिंह भगत के निवास पर रविवार को
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व राज्यपाल राजस्थान कल्याण सिंह जी की पहली पुण्य तिथि मनाई गई ।
इस मौके पर गोपाल भगत,गोविंद सिंह प्रधान,कमल सिंह प्रधान,सुन्दर अमीन,प्रेम सिंह,त्रिलोक सिंह ,बलवीर सिंह ,भीकम सिंह,राजवीर ,महेन्द्र सिंह ,राजू आदि मौजूद रहे।
विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन
18-10-2024-
अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप
08-05-2021-
View Articleपॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...
पोखरे में मिली युवती की नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...
View Articleरितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?
20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...
View Articleनोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल
03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...
View Article