केंद्रीय दुर्गा पूजा रामलीला समन्वय समिति की बैठक हुई संपन्न By राकेश सिंह2022-08-27
सम्बंधित खबरें
27-08-2022-
अयोध्या। केंद्रीय दुर्गा पूजा रामलीला समन्वय समिति अयोध्या मंडल के पदाधिकारियों की बैठक महंत वशिष्ठ पीठाधीश्वर गिरीशपति त्रिपाठी की अध्यक्षता में तीन कलसा तिवारी मंदिर में संपन्न हुई। जिसमें शारदीय नवरात्र के पूर्व संध्या पर निकाली जाने वाली कलश यात्रा और अयोध्या धाम नगर में स्थापित होने वाली देवी प्रतिमाओं पर चर्चा हुई, बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पिछले 2 वर्षों से कोविड-19 के चलते एक सीमित दायरे में त्योहारों को मनाया गया लेकिन लेकिन निश्चित ही इस बार हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने बताया कि परंपरागत तरीके से इस वर्ष 25 सितंबर को सायं 3:00 बजे मां सरजू के तट से भव्य कलश यात्रा निकलेगी जो हनुमानगढ़ी होते हुए मां छोटी देवकाली पर समाप्त होगी जहां प्रसाद वितरण किया जाएगा। और 26 सितंबर से शारदीय नवरात्र प्रारंभ होगा मां की प्रतिमाएं स्थापित होंगी जिसके लिए प्रारूप तैयार हो गया है।
अयोध्या नगर क्षेत्र में 63 स्थानों पर मां की प्रतिमा स्थापित होती हैं और कुल 11 स्थानों पर अस्थाई मंदिर हैं जिनके साफ सफाई की व्यवस्था नगर निगम को पहले ही सूचित कर दिया जाएगा। सभी दुर्गा पूजा समितियां केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के व्हाट्सएप ग्रुप पर भी अपनी समस्याएं बता सकते हैं जिसका शीघ्र निवारण किया जाएगा। 63 दुर्गा पूजा समितियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक 4 सितंबर शाम 4 बजे तिवारी मंदिर में निश्चित की गई है।
विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन
18-10-2024-
अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप
08-05-2021-
View Articleपॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...
पोखरे में मिली युवती की नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...
View Articleरितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?
20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...
View Articleनोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल
03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...
View Article