उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री समूह ने आगरा में योजनाओं का निरीक्षण कर दिए,दिशा निर्देश By विष्णु सिकरवार2022-08-27
सम्बंधित खबरें
27-08-2022-
आगर। शुक्रवार को आशीष पटेल कैबिनेट मंत्री, प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट मांप विभाग उत्तर प्रदेश सरकार/मंडल प्रभारी मंत्री, आगरा की अध्यक्षता में एवं दयाशंकर सिंह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) परिवहन विभाग उ0प्र0 शासन एवं श्रीमती रजनी तिवारी,राज्य मंत्री उच्च शिक्षा विभाग उ0प्र0 शासन मंत्री समूह द्वारा पिनाहट विकास खण्ड में बाढ की स्थति एवं चम्बल डैम परियोजना कम्पाउन्ड एवं प्राइमरी पाठशाला नगला अक्खे विकास खण्ड बरौली अहीर तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालय का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उक्त पश्चात मन्त्री समूह ने ग्राम बरारा विकास खण्ड बिचपुरी में स्वतन्त्रता संग्राम सैनानी शहीद स्मारक पर माल्यापर्ण कर आंगनबाड़ी केंद्र, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पशु चिकित्सा केंद्र, ग्राम सचिवालय, पर्यटन स्थल का निरीक्षण करते समय ग्राम सचिवालय परिसर में पौधारोपड कर तथा ग्राम में नव निर्मित बिरसा मुण्डा बाल उद्यान का पंडित द्वारा मन्त्रोच्चारण कर उद्घाटन किया गया। ग्राम जन चौपाल की प्रर्दशनी में महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा बने उत्पादो को देखा और खरीदारी की एवं मातृ शक्ति और विकास कार्यों की सराहाना की।
तत्पश्चात मन्त्री समूह द्वारा जन चौपाल में सीधा संवाद जनता से किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध किया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए तथा निस्तारण किया जाए। मन्त्री समूह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों, मजदूरों, समाज के हर वर्ग के नागरिकों तक पहुंच रही, और उनके लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। तथा महिला स्वयं सहायता समूह ने समस्त ग्राम संगठन को सामुदायिक निवेश निधि में एक करोड 47 लाख 40 हजार का ऋण वितरण मन्त्री समूह द्वारा कराया गया तथा मन्त्री समूह ने महिलाओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विकास खण्ड बिचपुरी ग्राम प्रधान संगठन ने मन्त्री समूह से मांग पत्र देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया तथा संगठन को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जायेगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा मंजू भदौरिया, जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह, मुख्यविकास अधिकारी ए मनिकण्डन एवं मुख्यचिकित्साधिकारी अरूण कुमार श्रीवास्तव सहित समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण आदि मौजूद रहे।
विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन
18-10-2024-
अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप
08-05-2021-
View Articleपॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...
पोखरे में मिली युवती की नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...
View Articleरितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?
20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...
View Articleनोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल
03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...
View Article