नेशनल हाई वे आसपास ग्राम सभाओ के छुट्टा जानवरो को पकडकर पशु आश्रय केंद्र भेजने की मुख्य विकास अधिकारी ने छेडी मुहिम By मोहम्मद फहीम 2022-08-28
सम्बंधित खबरें
28-08-2022-
सोहावल अयोध्या ।गन्ना एवं सिचाई मंत्री से बैदरापुर गांव निवासी की शिकायत पर तहसील एवं पुलिस प्रशासन के असहयोग के बावजूद मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने ब्लाक कर्मियो पशु चिकित्सको, कर्मियो के साथ नेशनल हाई वे के किनारे घूम रहे छुट्टा जानवरो को पकडधड करने की मुहिम शुरू की। सीडीओ एवं पशु चिकित्सक मनोज कुमार वर्मा ने विभागीय कर्मियो के साथ सुबह पांच बजे से ग्राम प्रधानो एवं ग्रामीणो के सहयोग से लगभग एक सौ से अधिक आवारा पशुओ को पकड वाहनो मे लादकर सुरक्षित स्थान पशु आश्रय केंद्र भेजने की कवायद पूरी की। एडीओ पंचायत राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस एवं तहसील विभाग से कोई सहयोग मिला होता तो इससे ज़्यादा छुट्टा जानवर पकडे जा सकते थे। बावजूद इसके दोपहर तक बरई कला 30 गोडवा के आसपास 20 मुबारक गंज आदि मे लगभग 50 से अधिक छुट्टा गोवंशो को पकडा गया है। मुख्य विकास अधिकारी यादव ने कहा कि स्थानीय किसानो की फसल बर्बाद एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे घूमने के कारण अधिकतर वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे थे। जिसको देखते हुए अयोध्या से लेकर मवई तक सभी क्षेत्र मे घुमंतू जानवरो को पकड कर सुरक्षित स्थानो पर भेजने की मुहिम शुरू की गयी है। इससे क्षेत्रीय किसानो की बर्बाद हो रही फसल से बचाव राजमार्ग पर होने वाली सड़क दुर्घनाओ से राहत मिलेगी।
विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन
18-10-2024-
अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप
08-05-2021-
View Articleपॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...
पोखरे में मिली युवती की नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...
View Articleरितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?
20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...
View Articleनोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल
03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...
View Article