नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भव्य झांकी, संगम स्नान करते दिखे भोलेनाथ By tanveer ahmad2025-02-26
सम्बंधित खबरें
26-02-2025-
लखनऊ। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर निराला नगर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में चार पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा के तहत भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष मंदिर में तीर्थराज प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ की तर्ज पर भगवान भोलेनाथ को गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में डुबकी लगाते हुए दर्शाया गया। इस विशेष झांकी को भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से निहारा।मंदिर के प्रमुख अभिषेक अग्रवाल ने आचार्यों की उपस्थिति में विधिविधान से बेलपत्र, गंगाजल, दूध, बेर और पुष्प से भगवान शिव का अभिषेक किया। सुबह 5 बजे से शुरू हुआ दर्शन-पूजन देर रात 12 बजे तक जारी रहा और भक्तों का तांता पूरे दिन लगा रहा।पूरे आयोजन का पूजन-अर्चन आचार्य रमाकांत मिश्र के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जबकि भोलेनाथ की संगम स्नान करती सुंदर झांकी को पवन कुमार ने साकार किया। भक्ति संध्या में संजय मिश्रा और उनके दल ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। भक्तों ने ‘शिवजी बिहाने चले पालकी सजाइके’, ‘शिव की बारात आई है, शिवनाम जपने की रात आई है’ और ‘मेरा भोला है भंडारी’ जैसे भजनों पर झूमते हुए आनंद लिया।इस अवसर पर सुभाष सिंह की ओर से 1500 से अधिक भक्तों को ठंडाई और फल-प्रसाद वितरित किया गया। महाशिवरात्रि के इस आयोजन के लिए प्रयागराज से विशेष रूप से संगम जल लाने की सेवा स्वयं अभिषेक अग्रवाल ने की।
विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन
18-10-2024-
अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप
08-05-2021-
View Articleपॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...
पोखरे में मिली युवती की नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...
View Articleरितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?
20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...
View Articleनोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल
03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...
View Article