तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेतो मे पलटी, एक घायल By उमानाथ यादव /रोहित मिश्रा2025-03-01

22438

01-03-2025-


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैरहनी गांव के पास जनपद उधम सिंह नगर उत्तराखंड से जनपद कौशांबी उत्तर प्रदेश एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे कार सवारों की कार तेज रफ्तार होने के चलते अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खेतों में जाकर पलट गई। जिसमें सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की घटना शनिवार सुबह लगभग 6:00 बजे के आसपास की है। जब कार सवार युवक देवेंद्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश उम्र 34 वर्ष निवासी खटीमा जनपद उधम सिंह नगर उत्तराखंड अपने सीनियर की शादी में शामिल होने के लिए अपने मित्र के साथ जनपद कौशांबी उत्तर प्रदेश जा रहा था, जैसे ही उनकी कार लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैरहनी गांव के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार होने के चलते वह अनियंत्रित हो गई और हाईवे किनारे खेतों में जा गिरी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक गणनायक पांडे ने उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसे जिला अस्पताल के लिए संदर्भित कर दिया है। इस बाबत थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है तहरीर प्राप्त होने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article