Back to homepage

Latest News

श्री बालाजी ग्रामोद्योग सेवा समिति द्वारा 14वें दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग सम्मान समारोह आयोजित

श्री बालाजी ग्रामोद्योग सेवा समिति द्वारा 14वें दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग सम्मान समारोह आयोजित182

👤10-02-2025-

रामनगर बाराबंकी। दिव्यांग-जन के अदम्य साहस की जितनी सराहना की जाए वह कम इनके हौसले और आत्मविश्वास से मुझे हमेशा प्रेरणा मिलती है उनकी दिनचर्या से सभी को प्रेरणा लेते हुए इनकी हर संभव सहायता मदद करते हुए हमेशा इनका मनोबल बढ़ाने का काम सभी को करना चाहिए।
उक्त विचार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने विधानसभा रामनगर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर श्री बालाजी ग्रामोद्योग सेवा समिति लखनऊ द्वारा 14वें दिव्यांग दिवस पर आयोजित दिव्यांग सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांग जनों को युवा सपा नेता अविरल सिंह, जितेंद्र वर्मा, मनीष श्रीवास्तव, राजेंद्र वर्मा, त्रिवेणी प्रसाद, राहुल मौर्य, रामा देवी, लाल वर्मा, अमरनाथ मिश्रा, एस. आर. लाल के साथ दिव्यांग जनों को कंबल वितरित करने के उपरांत दिव्यांग जनों के धैर्य साहस की सराहना करते दिव्यांग जनों की सहायता मदद करने के लिए निरंतर कार्य कर रही संस्था का आभार व्यक्त करते हुए व्यक्त किये।
 युवा सपा नेता अविरल सिंह ने दिव्यांग जनों की निरंतर सेवा सहायता मदद करने वाले गणमान्य लोगों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित करते हुए दिव्यांग जनों की जरूर तकलीफों को समझ कर उसके निस्तारण के लिए निरंतर कार्य कर रही संस्था के पदाधिकारियों का उत्साह वर्धन कर संस्था के एक दिव्यांग बच्चें को गोद लेते हुए उसकी शिक्षा पर नर्सरी से हाई एजुकेशन तक आने वाले सभी खर्चों को वहन करने की जिम्मेदारी लेते हुए संस्था को हर संभव सहायता मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया।
 कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ सतीश चंद्र, संस्था की अध्यक्ष रामा देवी वर्मा, महासचिव लाल, मनीष श्रीवास्तव, जितेंद्र वर्मा, त्रिवेणी प्रसाद, अमरनाथ मिश्रा, राहुल मौर्य, एस आर लाल, प्रभात सिंह, शिवम मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, हसमत अली, गनेशी यादव सहित क्षेत्र के तमाम गण एवं प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे।

🕔 फहीम सिद्दीकी

10-02-2025-


रामनगर बाराबंकी। दिव्यांग-जन के अदम्य साहस की जितनी सराहना की जाए वह कम इनके हौसले और आत्मविश्वास से मुझे हमेशा प्रेरणा मिलती है उनकी दिनचर्या से सभी को प्रेरणा...

Read Full Article
जौनपुर पुलिस टीम के बेहतरीन यातायात प्रबंधन से तीर्थर्थियों का मार्ग हुआ सुलभ

जौनपुर पुलिस टीम के बेहतरीन यातायात प्रबंधन से तीर्थर्थियों का मार्ग हुआ सुलभ 793

👤10-02-2025-
सहसों प्रयागराज - महाकुम्भ-2025 को सकुशल संपन्न व श्रद्धालुओ के सुगम आवागमन/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत डा0 कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के नेतृत्व में जौनपुर पुलिस टीम सहसों चौहारा प्रयागराज पर मौजूद है। सहसों से प्रयागराज, वाराणसी व जौनपुर जाने वाले मार्ग पर पुलिस टीम द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित किया जा रहा है, कही भी जाम की स्थिति नही है। जौनपुर पुलिस टीम द्वारा सहसों चौहारे पर बेहतरीन यातायात प्रबन्धन किया जा रहा है। जौनपुर पुलिस टीम के आने के उपरान्त सहसों पर जाम नही लग रहा है। तीर्थराज प्रयाग आने जाने वाले यात्रियों का मार्ग निर्विघ्न व सुलभ हो गया है। संगम आने वाले तीर्थयात्री सहसों से यात्री सीधे फाफामऊ पार्किग चले जा रहा है। संगम से वापस आने वाले तीर्थयात्री जो बनारस जाना चाह रहे है, सीधे बनारस को रवाना किया जा रहा है। पूर्वांचल, बिहार, झारखण्ड, उड़ीसा जाने वाले यात्रियों को जौनपुर से उनके गन्तव्य को रवाना किया जा रहा है। सहसों पर पुलिस टीम के बेहतरीन यातायात प्रबन्धन से यातायात व्यवस्था सुचारु रुप से संचालित हो रही है।

🕔tanveer ahmad

10-02-2025-

सहसों प्रयागराज - महाकुम्भ-2025 को सकुशल संपन्न व श्रद्धालुओ के सुगम आवागमन/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत डा0 कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के नेतृत्व में जौनपुर पुलिस...

Read Full Article
कस्बा फतेहपुर के मशहूर शायर डा मोहम्मद अहमद का निधन

कस्बा फतेहपुर के मशहूर शायर डा मोहम्मद अहमद का निधन755

👤10-02-2025-

फतेहपुर बाराबंकी। कस्बा फतेहपुर के मशहूर शायर डा मोहम्मद अहमद का 77 वर्ष की आयु मे निधन हो गया।
रविवार सुबह लखनऊ मेडिकल कॉलेज मे स्व मोहम्मद अहमद ने अंतिम सांस ली। निधन का समाचार मिलते ही उनके चाहने वालों का उनके घर पर तांता लग गया। दोपहर 2 बजे स्थानीय ईदगाह कब्रिस्तान मे सैकड़ों लोगों की उपस्थित मे उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया।उनके निधन पर सूत व्यापारी कफील अहमद ने कहा कि स्व मोहम्मद अहमद बहुत ही अच्छे शायर थे उनके जाने से उर्दू साहित्य को जो नुकसान हुआ उसकी भरपाई होना मुश्किल है।
इसके अलावा नगर पंचायत चेयरमैन इरशाद अहमद कमर,मौलाना हबीब कासमी,वसीकुर्रहमान शफ़क,व्यापार मंडल उपाध्यक्ष निजामुद्दीन,शायर राही सिद्दीकी,हस्सान साहिर,अहमद सईद,हसीब यावर,जावेद यूसुफ,हाफिज सलमान बिलाली,अतीक फतेहपुरी,मो हसीब,अशफाक महाराज आदि ने डा मोहम्मद अहमद के निधन पर शोक व्यक्त किया।

🕔फहीम सिद्दीकी

10-02-2025-


फतेहपुर बाराबंकी। कस्बा फतेहपुर के मशहूर शायर डा मोहम्मद अहमद का 77 वर्ष की आयु मे निधन हो गया।
रविवार सुबह लखनऊ मेडिकल कॉलेज मे स्व मोहम्मद अहमद ने अंतिम सांस...

Read Full Article
केंद्र और प्रदेश की सरकार संविधान मे पीडीए समाज को मिले अधिकारों को छीनने का काम कर रही है - धर्मराज सिंह

केंद्र और प्रदेश की सरकार संविधान मे पीडीए समाज को मिले अधिकारों को छीनने का काम कर रही है - धर्मराज सिंह947

👤10-02-2025-
बाराबंकी। बाबा साहब द्वारा बनाए गए देश के संविधान ने सदियों से सताए दबाए लोगों के लिए सम्मान,धन धरती व राजपाट में हिस्सेदारी और बराबरी हासिल करने का रास्ता खोला। संविधान लागू होने के बाद संघर्षों व कुर्बानियों के बल पर जो हक और हिस्सा हासिल हुआ है केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार उसे पीडीए समाज से छीनने का काम कर रही है संविधान को कमजोर कर मनुविधान थोपना चाहती है उक्त कथन विकास खंड बंकी की ग्राम पंचायत पिपरतल्ला में क्षेत्र पंचायत निधि से बनी इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कहा।
 विधायक धर्मराज ने आगे अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई सबका मुल्क,आधुनिक,लोकतांत्रिक व विकसित मुल्क बनाने की लड़ाई है सामाजिक न्याय के लिए जीवन के सभी सभी क्षेत्रों धन,धरती और राजपाट में आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी की गारंटी करनी होगी वर्तमान केंद्र और प्रदेश की सरकार सामाजिक न्याय की घोर विरोधी है वह सामाजिक न्याय के एजेंडे को पीछे धकेलने के लिए धर्म का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है।

इससे पहले विधायक धर्मराज ने प्रधान विनोद यादव द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।
     इस अवसर पर मुख्य रूप से सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पति सुरेंद्र सिंह वर्मा,प्रीतम सिंह वर्मा,संतोष जायसवाल,दीपक गुप्ता,बाबुल मिश्रा,जयकिशन यादव बीडीसी, शिवा यादव बीडीसी,रमेश यादव प्रधान,कामता यादव,मो आफाक,विनय यादव सदर विधानसभा अध्यक्ष,विश्राम यादव,अजय यादव, सहजराम यादव, सुशील यादव,यूसुफ अब्दुल्ला समेत सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे।

🕔 फहीम सिद्दीकी

10-02-2025-

बाराबंकी। बाबा साहब द्वारा बनाए गए देश के संविधान ने सदियों से सताए दबाए लोगों के लिए सम्मान,धन धरती व राजपाट में हिस्सेदारी और बराबरी हासिल करने का रास्ता खोला। संविधान...

Read Full Article
बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा

बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा291

👤10-02-2025-

महराजगंज। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत सोमवार को महराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ राजेंद्र प्रसाद, आरबीएसके की टीम व शिक्षा विभाग की टीम ने 1500 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई।क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों केवटली स्थित धर्मा देवी सोनी इंटर कॉलेज,डॉ भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज,पोखरा के विद्यालय, मा शीतला इंटर कॉलेज व महराजगंज के कई प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। छात्राओं को जागरूक करते हुए अधीक्षक डॉ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि स्वास्थ्य को स्वस्थ रखना है और खून की कमी शरीर में न रहे तो हमें छह महीने में पेट में कीड़े मारने की गोली खानी चाहिए।डॉ केके निगम ने शिक्षकों को जागरूक करते हुए बच्चों को दवा के फायदे बताए। सभी सरकारी और निजी और आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक से 19 वर्ष तक के बच्चों और युवाओं को दवा खिलाई जाएगी।जो छूट जाएंगे, उन्हें घर-घर दवा दी जायेगी। बच्चों को खाना खाने से पहले साबुन से हाथ धोने, साफ पानी पीने की जानकारी दी।इस मौके पर डॉ संजय यादव, बीपीएम वीरेंद्र मौर्या,राधेश्याम,शशांक, प्रधनाचार्य एचपी तिवारी, प्रिंस सेठ सहित बच्चे रहे।

🕔tanveer ahmad

10-02-2025-


महराजगंज। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत सोमवार को महराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ राजेंद्र प्रसाद, आरबीएसके की टीम व शिक्षा विभाग की टीम...

Read Full Article
महाकुंभ में संस्कृति विभाग की पहल, कला कुम्भ और सांस्कृतिक मंचों से भारतीय संस्कृति की झलक

महाकुंभ में संस्कृति विभाग की पहल, कला कुम्भ और सांस्कृतिक मंचों से भारतीय संस्कृति की झलक766

👤10-02-2025-
लखनऊ  महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने आए श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच संस्कृति विभाग द्वारा निर्मित कला कुम्भ और विभिन्न सांस्कृतिक मंच आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। प्रयागराज में चार प्रमुख पंडाल - गंगा, यमुना, सरस्वती और त्रिवेणी पंडाल के साथ-साथ 20 सांस्कृतिक मंचों पर भारतीय संस्कृति के विविध रंग देखने को मिल रहे हैं।प्रयागराज के सेक्टर-7 में भारद्वाज मार्ग और कैलाशपुरी चौराहे पर लगभग 2 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में संस्कृति विभाग द्वारा कला कुम्भ का आयोजन किया गया है। विशाल प्रांगण में संस्कृति विभाग, संग्रहालय निदेशालय, पुरातत्व निदेशालय, भातखण्डे संगीत विश्वविद्यालय, राजकीय अभिलेखागार, संगीत नाट्य अकादमी, ललित कला अकादमी और लोक जनजाति एवं कला संस्थान की ओर से ज्ञानवर्धक प्रदर्शनियां लगाई गई हैं, जो न केवल आकर्षक हैं, बल्कि दर्शकों के लिए शिक्षा का भी एक महत्वपूर्ण साधन साबित हो रही हैं।लोक कला एवं जनजाति संस्थान द्वारा भारत की जनजातियों के वाद्ययंत्रों की प्रदर्शनी को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। इसके साथ ही यहां बने मंचों पर शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला निरंतर चल रहा है, जहां विभिन्न कलाकार अपने नृत्य, संगीत और नाटकों के माध्यम से अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। संस्कृति विभाग और संग्रहालय निदेशालय द्वारा ए0आर0 और वी0आर0 के माध्यम से 3डी वीडियो प्रस्तुत की जा रही हैं, जो विशेष रूप से युवाओं और बच्चों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।9 फरवरी को कला कुम्भ में 20,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यहां आयोजित किए गए क्विज में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस पहल को माननीय मंत्री श्री जयवीर सिंह जी की अनूठी कोशिश के रूप में देखा जा रहा है, जिन्होंने कला कुम्भ और सांस्कृतिक मंचों के जरिए भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की है। इस पहल का उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने किया था, और इससे हमारी युवा पीढ़ी और बच्चों को मनोरंजक तरीके से देश की संस्कृति और सभ्यता से अवगत होने का अवसर मिल रहा है।
🕔tanveer ahmad

10-02-2025-
लखनऊ  महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने आए श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच संस्कृति विभाग द्वारा निर्मित कला कुम्भ और विभिन्न सांस्कृतिक मंच आकर्षण का केन्द्र बने...

Read Full Article
महाकुंभ में संस्कृति विभाग की पहल, कला कुम्भ और सांस्कृतिक मंचों से भारतीय संस्कृति की झलक

महाकुंभ में संस्कृति विभाग की पहल, कला कुम्भ और सांस्कृतिक मंचों से भारतीय संस्कृति की झलक386

👤10-02-2025-
लखनऊ  महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने आए श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच संस्कृति विभाग द्वारा निर्मित कला कुम्भ और विभिन्न सांस्कृतिक मंच आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। प्रयागराज में चार प्रमुख पंडाल - गंगा, यमुना, सरस्वती और त्रिवेणी पंडाल के साथ-साथ 20 सांस्कृतिक मंचों पर भारतीय संस्कृति के विविध रंग देखने को मिल रहे हैं।प्रयागराज के सेक्टर-7 में भारद्वाज मार्ग और कैलाशपुरी चौराहे पर लगभग 2 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में संस्कृति विभाग द्वारा कला कुम्भ का आयोजन किया गया है। विशाल प्रांगण में संस्कृति विभाग, संग्रहालय निदेशालय, पुरातत्व निदेशालय, भातखण्डे संगीत विश्वविद्यालय, राजकीय अभिलेखागार, संगीत नाट्य अकादमी, ललित कला अकादमी और लोक जनजाति एवं कला संस्थान की ओर से ज्ञानवर्धक प्रदर्शनियां लगाई गई हैं, जो न केवल आकर्षक हैं, बल्कि दर्शकों के लिए शिक्षा का भी एक महत्वपूर्ण साधन साबित हो रही हैं।लोक कला एवं जनजाति संस्थान द्वारा भारत की जनजातियों के वाद्ययंत्रों की प्रदर्शनी को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। इसके साथ ही यहां बने मंचों पर शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला निरंतर चल रहा है, जहां विभिन्न कलाकार अपने नृत्य, संगीत और नाटकों के माध्यम से अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। संस्कृति विभाग और संग्रहालय निदेशालय द्वारा ए0आर0 और वी0आर0 के माध्यम से 3डी वीडियो प्रस्तुत की जा रही हैं, जो विशेष रूप से युवाओं और बच्चों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।9 फरवरी को कला कुम्भ में 20,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यहां आयोजित किए गए क्विज में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस पहल को माननीय मंत्री श्री जयवीर सिंह जी की अनूठी कोशिश के रूप में देखा जा रहा है, जिन्होंने कला कुम्भ और सांस्कृतिक मंचों के जरिए भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की है। इस पहल का उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने किया था, और इससे हमारी युवा पीढ़ी और बच्चों को मनोरंजक तरीके से देश की संस्कृति और सभ्यता से अवगत होने का अवसर मिल रहा है।
🕔tanveer ahmad

10-02-2025-
लखनऊ  महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने आए श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच संस्कृति विभाग द्वारा निर्मित कला कुम्भ और विभिन्न सांस्कृतिक मंच आकर्षण का केन्द्र बने...

Read Full Article
लोदीपुर उतरावा गांव में सास बहू सम्मेलन संपन्न

लोदीपुर उतरावा गांव में सास बहू सम्मेलन संपन्न 828

👤07-02-2025-रायबरेली -जनपद के डलमऊ विकासखंड क्षेत्र के लोदीपुर उतरावा गांव में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अशोक कुमार सैनी की अध्यक्षता में सास बेटा बहू सम्मेलन आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोदीपुर उतरावां केंद्र आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान रमेश कुमार रहे।सास,बेटा,बहू लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया।केंद्र की Anm रेनू साहू,संगिनी,आशा,आंगनवाड़ी,who monitor, सेवानिवृत anm संतोष साहू उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में छोटा परिवार सुखी परिवार का संदेश दिया गया।परिवार को छोटा रखने की सलाह दी गई।जिनके 2 बच्चे हो गए हैं उनको नसबंदी कराने की सलाह दी गई। बच्चों के अंदर 3 साल का अंतराल की सलाह दी गई।लड़के और लड़की की शादी क्रमशः 21 वर्ष और 18 वर्ष पर करने के लिए कहा गया।शादी के बाद पहला बच्चा 2 वर्ष बाद हो ताकि गर्भधारण की सही उम्र हो जाए।
🕔उमानाथ यादव

07-02-2025-रायबरेली -जनपद के डलमऊ विकासखंड क्षेत्र के लोदीपुर उतरावा गांव में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अशोक कुमार सैनी की अध्यक्षता में सास बेटा बहू सम्मेलन आयुष्मान...

Read Full Article
प्राथमिक विद्यालय राजापुर में शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव समारोह का हुआ आयोजन

प्राथमिक विद्यालय राजापुर में शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव समारोह का हुआ आयोजन717

👤06-02-2025-

लगभग पचास बच्चों को उपहार एवं पुरस्कार से किया गया सम्मानित। 

सिरौलीगौसपुर,बाराबंकी।  सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय राजापुर में शारदा संगोष्ठी और वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों छात्र छात्राओं सहित लगभग पचास बच्चों को उपहार एवं विशेष पुरस्कार दिए गए। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका ज़ीनत सिद्दीक़ी ने बताया कि जिन बच्चों की उपस्थिति अपनी अपनी कक्षाओं में सबसे अधिक रही, प्रत्येक कक्षा से तीन तीन बच्चों को विशेष उपहार दिए गए। इसके अलावा दिल लगाकर पढ़ने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। वहीं बच्चों के अभिवावक, आगंतुक तथा सभी बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था भी रही। कार्यक्रम की व्यवस्था में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका ज़ीनत सिद्दीक़ी, सहायक अध्यापिका नीलू राय,पूनम वर्मा प्रथम, पूनम वर्मा द्वितीय आदि पूरे समय मुस्तैद रहीं।कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि राजबहादुर वर्मा, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष निसार अहमद, सत्यवती वर्मा,कंचन वर्मा,किसाना संतोष कुमारी,शाकिर अली, राधेश्याम, विक्रम,शिव शंकर,मंजू पुष्पा, उर्मिला,आसिया,रिज़वान आदि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

🕔फहीम सिद्दीकी

06-02-2025-


लगभग पचास बच्चों को उपहार एवं पुरस्कार से किया गया सम्मानित। 

सिरौलीगौसपुर,बाराबंकी।  सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय राजापुर में...

Read Full Article
लखनऊ पुलिस ने फरार वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

लखनऊ पुलिस ने फरार वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार358

👤06-02-2025-
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के हजरतगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक फरार वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। यह गिरफ्तारी श्रीमान पुलिस आयुक्त लखनऊ के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस टीम को विशेष सफलता प्राप्त हुई जब उसने 38 वर्षीय अभियुक्त सरताज अहमद को उसके हजरतगंज स्थित सिलाई की दुकान से गिरफ्तार किया।
सरताज अहमद के खिलाफ माननीय विशेष न्यायालय द्वारा निर्गत गिरफ्तारी अधिपत्र (NBW) के तहत कार्रवाई की गई थी। यह गिरफ्तारी वाद संख्या 1389/2019 धारा 125 दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत की गई। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अमित कुमार सिंह और हे0का0 पूरन सिंह शामिल थे। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी संदिग्ध व्यक्ति की जांच और क्षेत्र में देखभाल करते समय की गई, जब पुलिस को अभियुक्त के मौजूद होने की सूचना मिली।
🕔tanveer ahmad

06-02-2025-
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के हजरतगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक फरार वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। यह गिरफ्तारी श्रीमान पुलिस आयुक्त लखनऊ के निर्देश...

Read Full Article

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article