मनकेंड़ा में आयोजित चलो गांव की ओर अभियान में पहुंची कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य By विष्णु सिकरवार 2025-04-10
सम्बंधित खबरें
- मनकेंड़ा में आयोजित चलो गांव की ओर अभियान में पहुंची कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य
- लाखों की लागत से बनने वाली हाट (बाजार)का विधायक सुरेश पासी ने किया भूमि पूजन
- प्रखर समाजवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा का 81वां जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया
- प्राथमिक विद्यालय भटेहटा का वार्षिकोत्सव संपन्न
- कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कराने वाले 08 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
10-04-2025-
जन चौपाल में ग्रामीणों से किया संवाद, आरसीसी सड़क मार्ग का किया शिलान्यास
आगरा। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जनप्रतिनिधियों से लेकर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव में जाकर ग्रामीणों से संवाद कर रहे हैं।
इसी श्रृंखला में गुरुवार को ग्रामीण विधानसभा की विधायक एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ब्लॉक अकोला के गांव मनकेंड़ा पहुंचीं। ग्राम प्रधान राजवीर सिंह एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य कोमल सिंह चाहर के संयुक्त नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री का साफा एवं माला पहना कर सम्मान किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने जन चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। अपने घोषणापत्र में जो वादे करती है, सत्ता में आने पर उनको पूरा भी भाजपा ही करती है। अपराध, भ्रष्टाचार का खात्मा करके सुशासन एवं राष्ट्रवाद की अवधारणा को विकसित करने वाली भाजपा का परिवार अब काफी विस्तृत हो चुका है। पार्टी को इस मुकाम पर पहुंचाने वाले समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के हम सदैव ऋणी हैं। उनके द्वारा किया गया परिश्रम आज देश की तस्वीर बदल रहा है। युवाओं से लेकर महिलाओं, बुजुर्गों, व्यापारियों और किसानों के सपने साकार हो रहे हैं। प्रत्येक वर्ग के हित में चलाई जा रही योजना का लाभ पात्रों को मिल रहा है। कैबिनेट मंत्री ने घर घर जाकर ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की पत्रक वितरित किए। उनकी समस्याओं को सुनकर मौंके पर ही अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने अपनी विधायक निधि से स्वीकृत नवीन आरसीसी सड़क मार्ग के निर्माण हेतु विधि विधान से पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकिशन सिंह एवं संचालन पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेंद्र चाहर ने किया। इस मौंके पर मंडल अध्यक्ष अजय चाहर, प्रतिनिधि यशपाल राणा, अभिनव मौर्या, ब्लॉक प्रमुख रविंद्र सिंह उर्फ राजू प्रधान, धर्मेंद्र उपाध्याय, हिम्मत लोधी, अनिल प्रधान, सौदान सिंह, सुखवीर सिंह, जगदीश सिंह, अशोक गुप्ता, कृष्णा उपाध्याय, ताराचंद वर्मा, जयवीर, देवी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन
18-10-2024-
अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप
08-05-2021-
View Articleपॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...
पोखरे में मिली युवती की नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...
View Articleरितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?
20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...
View Articleनोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल
03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...
View Article