Back to homepage

Latest News

घर में सो रहे बुजुर्ग व्यापारी पर हमला,परिवार के सदस्य सोते रहे

घर में सो रहे बुजुर्ग व्यापारी पर हमला,परिवार के सदस्य सोते रहे771

👤29-08-2022-
आगरा।  कस्बा खेरागढ़ में शटर में नकब लगाकर घुसे बदमाशों ने चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग व्यापारी को लहूलुहान कर डकैती की वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। घटना की जानकारी पर कस्बे में सनसनी फैल गई। घायल बुजुर्ग को मरणासन्न अवस्था में परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
घटना बीती मध्य रात्रि के बाद खेरागढ़ के बाई पास मार्ग की है। व्यवसाई श्रीभगवान मित्तल पर कैस्ट्रॉल कंपनी की एजेंसी चलाते है, वह अपने मकान के बाहर के हिस्से में बनी दुकानों में अपना व्यवसाय चलाते है। वह अपनी मां, पत्नी और बच्चों के साथ ऊपर बने कमरे में सो रहे और घर के अंदर नीचे आंगन में 75 वर्षीय पिता तारा चंद मित्तल चारपाई पर सो रहे थे। मध्य रात्रि के बाद आगे से दुकान के शटर में नकब लगाकर बदमाश घुस गए और तारा चंद मित्तल पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर अधमरा कर दिया। उन्हें बेहोश करके डकैती की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश घर की अलमारी में रखी हजारों रूपये की नगदी और लाखों रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह करीब पांच बजे परिजन जागकर नीचे आए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पिता को लहूलुहान हालत में देखकर उनकी चीख निकल गई और घर में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में पुलिस को सूचना देकर परिजन लहूलुहान हालत में बेहोश तारा चंद को उपचार के लिए आगरा ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई।
घर के बच्चों ने बताया कि कल भारत  पाकिस्तान का क्रिकेट मैच था। सो सभी लोग बारह बजे के बाद गहरी नींद में सो गए। बदमाश नीचे बुजुर्ग तारा चंद को घायल कर नगदी और जेवरात लेकर आसानी से फरार हो गए। 
घटना स्थल से महज पचास मीटर की दूरी पर ही पुलिस पिकेट है, जहां रात्रि में पुलिस बल तैनात रहता है। साथ ही रात्रि में पुलिस गश्त में लगी रहती है। इस सबके बावजूद इस तरह की घटना से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगता है। सभी अचंभे में है कि इस सब के बावजूद भी बदमाश वारदात को अंजाम देकर आसानी से भाग निकले।

🕔 विष्णु सिकरवार

29-08-2022-

आगरा।  कस्बा खेरागढ़ में शटर में नकब लगाकर घुसे बदमाशों ने चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग व्यापारी को लहूलुहान कर डकैती की वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। घटना की...

Read Full Article
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अग्निवीर रिक्रूटमेंट रैली की व्यवस्था एवं तैयारियों हेतु वर्चुअल रूप से बैठक का आयोजन किया

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अग्निवीर रिक्रूटमेंट रैली की व्यवस्था एवं तैयारियों हेतु वर्चुअल रूप से बैठक का आयोजन किया 471

👤29-08-2022-

आगरा। सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अग्निवीर रिक्रूटमेंट रैली की व्यवस्था एवं तैयारियों हेतु वर्चुअल रूप से एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भारतीय सेना के निदेशक, भर्ती आगरा केंद्र कर्नल सुदेश ने बताया कि आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज, कीठम आगरा में बीस सितंबर 2022 से दस अक्टूबर 2022 तक अग्निवीर रिक्रूटमेंट रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 1.75 लाख युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इस आयोजन में 12 जनपदों के युवा भाग लेंगे। इस हेतु बैठक में जिलाधिकारी ने व्यवस्था से संबंधित सभी विभागों को भारतीय सेना के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर भर्ती संबंधित समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने भर्ती हेतु ग्राउंड का समतलीकरण एवं साफ-सफाई कराने को जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित किया, ग्राउंड की बैरिकेडिंग, फैंसिंग, बाउंड्रीबॉल की फैंसिंग लोकनिर्माण विभाग, सीएमओ द्वारा मेडिकल कैंप व एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। नगर-निगम द्वारा दस मोबाइल टॉयलेट व स्वच्छता की व्यवस्था, जलकल विभाग द्वारा पेयजल व्यवस्था की जाएगी। अग्निशामक, संचार व्यवस्था, ट्रैफिक, यातायात, विद्युत व्यवस्था इत्यादि संबंधी उत्तरदायित्व संबंधित विभागों को जिलाधिकारी द्वारा सुनिश्चित किए तथा निर्देश दिए की उक्त विभाग ससमय अपने कार्य संबंधित तैयारी पूर्ण करें। उन्होंने बैठक में बताया कि संख्या की दृष्टि से ये बड़ी भर्ती है, इसलिए व्यवस्थाओं हेतु सभी संबंधित विभाग रैली स्थल पर जाकर मुआयना कर तैयारी सुनिश्चित करें एवं इस हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त कर कार्य को संपन्न करायें। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीसीटीवी, रेडिओ सेट, ड्रोन द्वारा पुलिस व्यवस्था संभालेगी, ट्रैफिक के लिए अलग से प्लान बनाया जाएगा, जिससे की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे। बैठक के अन्त में भर्ती रैली की तैयारी को एक पीपीटी प्रेजेंटेशन किया गया।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी, अपर जिलाधिकारी (नगर) अंजनी कुमार सिंह एवं जिलापंचायत राज अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।

🕔विष्णु सिकरवार

29-08-2022-


आगरा। सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अग्निवीर रिक्रूटमेंट रैली की व्यवस्था एवं तैयारियों हेतु वर्चुअल रूप से एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भारतीय...

Read Full Article
रामानुजन इंटरनेशनल स्कूल में हुआ राष्ट्रीय खेल दिवस का भव्य आयोजन

रामानुजन इंटरनेशनल स्कूल में हुआ राष्ट्रीय खेल दिवस का भव्य आयोजन162

👤29-08-2022-
आगरा। हॉकी के जादूगर पद्म विभूषण मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस का भव्य आयोजन रामानुजन इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि आईपीएल पुणे वारियर्स और रणजी खिलाड़ी कृष्णकांत उपाध्याय रहे। इनका सम्मान विद्यालय के डायरेक्टर इंजी. गौरव जिंदल, स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों ने स्कूल प्रांगण में किया।क्रिकेटर कृष्ण कांत उपाध्याय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में बहुत उपयोगी है आज मैं इस मुकाम पर इस खेल की वजह से हूं खेल हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ हमारा मानसिक विकास करता है और हमें अपनी पढ़ाई को नियमित रखते हुए खेल को भी अपनी जिंदगी के साथ जुड़ना चाहिए उन्होंने अपने संबोधन में मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा के इस हॉकी के जादूगर ने अपनी हॉकी से सारी दुनिया को अचंभित कर दिया और भारतवर्ष का नाम पूरे विश्व में रोशन किया इनकी काबिलियत से जर्मनी का तानाशाह हिटलर भी बहुत प्रभावित हुआ। 
इन्होंने अपने जीवन काल में भारत की तरफ से ओलंपिक में खेलते हुए कई सारे गोल्ड मेडल दिलवाए जो कि आज तक इतिहास है ऐसा खिलाड़ी सदियों में कभी कबार जन्म लेता है। 
राष्ट्रीय खेल दिवस की अवसर पर विद्यालय प्रांगण में कबड्डी, खो-खो, रेस, टग ऑफ वार, फ्राग् रेस, बनाना रेस आदि का आयोजन किया। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन प्रतियोगिताओं में आये हुए अब्बल विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि क्रिकेटर केके उपाध्याय ने पुरस्कार दिया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। आयोजन के अंत में विद्यालय प्रबंधक इंजी. गौरव जिंदल ने आये हुए मुख्य अतिथि क्रिकेटर केके उपाध्याय का आभार व्यक्त किया और कहा कि आप अपने व्यस्ततम समय से समय निकालकर इन ग्रामीण अंचल के बच्चों के बीच में आए और इनको प्रोत्साहन किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. मोहिनी जिंदल, प्रधानाचार्य लवली अग्रवाल, ललित गोयल, मनीष गोयल, प्रवीण शर्मा, एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

🕔 विष्णु सिकरवार

29-08-2022-

आगरा। हॉकी के जादूगर पद्म विभूषण मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस का भव्य आयोजन रामानुजन इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि आईपीएल पुणे वारियर्स...

Read Full Article
बीकापुर विधायक ने सुनी जनता की शिकायतें

बीकापुर विधायक ने सुनी जनता की शिकायतें265

👤28-08-2022-

सोहावल अयोध्या  ।बीकापुर विधायक डा अमित सिंह चौहान ने चौपाल लगाकर जनता की शिकायते सुनी। गौरा बभनान लखौरी निवासियो की जमीन तथा इस्माईल नगर सिंहोरा गोडवा की पुलिस संबधित शिकायत दर्ज कराई। विधायक ने उपजिलाधिकारी सोहावल तथा क्षेत्राधिकारी शैलेश प्रताप गौतम से आए शिकायत का निस्तारण कराने का निर्देश दिया।

🕔मोहम्मद फहीम

28-08-2022-


सोहावल अयोध्या  ।बीकापुर विधायक डा अमित सिंह चौहान ने चौपाल लगाकर जनता की शिकायते सुनी। गौरा बभनान लखौरी निवासियो की जमीन तथा इस्माईल नगर सिंहोरा गोडवा की पुलिस...

Read Full Article
नेशनल हाई वे  आसपास ग्राम सभाओ के छुट्टा जानवरो को पकडकर पशु आश्रय केंद्र भेजने की मुख्य विकास अधिकारी ने छेडी मुहिम

नेशनल हाई वे आसपास ग्राम सभाओ के छुट्टा जानवरो को पकडकर पशु आश्रय केंद्र भेजने की मुख्य विकास अधिकारी ने छेडी मुहिम 761

👤28-08-2022-
सोहावल अयोध्या ।गन्ना एवं सिचाई मंत्री से बैदरापुर गांव निवासी की शिकायत पर तहसील एवं पुलिस प्रशासन के असहयोग के बावजूद मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने ब्लाक कर्मियो पशु चिकित्सको, कर्मियो के साथ नेशनल हाई वे के किनारे घूम रहे छुट्टा जानवरो को पकडधड करने की मुहिम शुरू की।  सीडीओ एवं पशु चिकित्सक मनोज कुमार वर्मा ने विभागीय कर्मियो के साथ सुबह पांच बजे से ग्राम प्रधानो एवं ग्रामीणो के सहयोग से लगभग एक सौ से अधिक आवारा पशुओ को पकड वाहनो मे लादकर सुरक्षित स्थान पशु आश्रय केंद्र भेजने की कवायद पूरी की। एडीओ पंचायत राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस एवं तहसील विभाग से कोई सहयोग मिला होता तो इससे ज़्यादा छुट्टा जानवर पकडे जा सकते थे। बावजूद इसके दोपहर तक बरई कला 30 गोडवा के आसपास 20  मुबारक गंज आदि मे लगभग 50  से अधिक छुट्टा गोवंशो को पकडा गया है। मुख्य विकास अधिकारी यादव ने कहा कि स्थानीय किसानो की फसल बर्बाद एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे घूमने के कारण अधिकतर वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे थे। जिसको देखते हुए अयोध्या से लेकर मवई  तक सभी क्षेत्र मे घुमंतू जानवरो को पकड कर सुरक्षित स्थानो पर भेजने की मुहिम शुरू की गयी है। इससे क्षेत्रीय किसानो की बर्बाद हो रही फसल से बचाव राजमार्ग पर होने वाली सड़क दुर्घनाओ से राहत मिलेगी।

🕔 मोहम्मद फहीम

28-08-2022-

सोहावल अयोध्या ।गन्ना एवं सिचाई मंत्री से बैदरापुर गांव निवासी की शिकायत पर तहसील एवं पुलिस प्रशासन के असहयोग के बावजूद मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने ब्लाक कर्मियो...

Read Full Article
बस ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर पांच घायल एक की हालत गंभीर

बस ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर पांच घायल एक की हालत गंभीर685

👤28-08-2022-

सोहावल अयोध्या  ।लखनऊ से आजमगढ़ जा रही बस  ने रौनाही थाने के पश्चिम टोल प्लाजा पर पहले से खड़ी एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बस में सवार 5 लोग घायल हो गए ।घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची रौनाही पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया है ।मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात 10:00 बजे लखनऊ से आजमगढ़ को जा रही बस संख्या  यूपी -50B T3432 रौनाही थाना क्षेत्र के एनएच 27  टोल टैक्स पर पहुंची तो वहां सामने खड़ी एक ट्रक सँख्या U P 42AT0181 में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस में अफरा-तफरी का माहौल हो गया यात्री चीखने चिल्लाने लगे। सूचना मिलने परअपनी टीम के साथ पहुचे रौनाही पुलिस के उपनिरीक्षक राजीव सागर ने यात्रियों को बाहर निकाला जिसमें 5 यात्रियों को चोटें आई थी जिसमे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी  रौनाही पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया जहां चार की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज चल रहा है जिसकी  हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बारे में पूछे जाने पर रौनाही थाना प्रभारी अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि रात लगभग 10 बजे  खड़ी ट्रक में बस पीछे से लड़ गई थी जिसमें 5 लोगों को चोटे आई थी सभी को जिला अस्पताल में  भर्ती करा दिया गया है तथा ट्रक व बस को थाने में खड़ी करवा कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

🕔मोहम्मद फहीम

28-08-2022-


सोहावल अयोध्या  ।लखनऊ से आजमगढ़ जा रही बस  ने रौनाही थाने के पश्चिम टोल प्लाजा पर पहले से खड़ी एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बस में सवार 5 लोग घायल हो गए...

Read Full Article
लोधी समाज की हुई बैठक,लक्ष्य का हुआ गठन

लोधी समाज की हुई बैठक,लक्ष्य का हुआ गठन63

👤28-08-2022-

आगरा। खेरागढ़ कस्बे के बसई नबाब मार्ग स्थित सत्य सांई एजूकेशनल अकेडमी में रविवार को लोधी समाज की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक का शुभारंभ गोपाल सिंह भगत ने महारानी वीरांगना अवन्ती बाई लोधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया बैठक के दौरान लक्ष्य का गठन हुआ। वही वक्ताओं ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले छात्र छात्राओं को लक्ष्य द्वारा सम्मानित किया जायेगा। तथा लक्ष्य द्वारा 9 अक्टूवर 2022 को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा कराई जायेगी जिसमें अच्छे नम्बर लाने वाले टॉपटेन बच्चो को पुरुकृत किया जायेगा तथा 16 अक्टूवर 2022 को लक्ष्य का प्रथम अधिवेशन होगा।
इस मौके पर गोपाल भगत,केपी सिंह,जितेन्द्र प्रधान,मनोज कुमार,पंचम सिंह, विजेन्द्र सिंह,रामगोपाल,दशरथ सिंह,प्रमोद कुमार,गिर्राज सिंह,सुन्दर सिंह,नेत्रपाल सिंह,कमल सिंह,हरिपाल सिंह,पुरूषोतम,रवि,लज्जाराम,कल्याण सिंह,बलवीर सिंह,राजकुमार,राजेश,प्रवीन आदि मौजूद रहे।

🕔 विष्णु सिकरवार

28-08-2022-


आगरा। खेरागढ़ कस्बे के बसई नबाब मार्ग स्थित सत्य सांई एजूकेशनल अकेडमी में रविवार को लोधी समाज की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक का शुभारंभ गोपाल सिंह भगत ने महारानी वीरांगना...

Read Full Article
गुरुद्वारा दुख निवारण साहेब गुरु का ताल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व की खुशी में सजा कीर्तन दरबार

गुरुद्वारा दुख निवारण साहेब गुरु का ताल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व की खुशी में सजा कीर्तन दरबार697

👤28-08-2022-

आगरा। गुरुद्वारा दुख निवारण गुरु का ताल आगरा पर रविवार को सुबह से ही संगत गुरु महाराज जी के चरणो में आकर माथा टेक गुरु ग्रंथ साहिब जी की ख़ुशियाँ प्राप्त कर रही थी। साहेब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व के उपलक्ष में विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन मुख दरबार साहिब में किया गया। मास्टर गुरनाम सिंह ने बताया कि आज के दिन पाँचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज ने अमृतसर श्री हरिमंदिर साहिब में 1604 ईसवी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश किया। इसी उपलक्ष में गुरुद्वारा गुरु का ताल पर कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। साथ ही साथ गुरु ग्रंथ साहिब महाराज की पालकी व गुरुद्वारे को फूलों से सजाया गया। कीर्तन दरबार में हजूरी रागी जत्था भाई हरजीत सिंह वा ज्ञानी केवल सिंह एवं बाहर से आए गुणी ज्ञानियों ने  कथा कीर्तन सुना कर संगत को निहाल किया संत बाबा प्रीतम सिंह ने कीर्तन दरबार मैं आई। सभी गुरु नानक नाम लेवा संगत का धन्यवाद किया।

🕔 विष्णु सिकरवार

28-08-2022-


आगरा। गुरुद्वारा दुख निवारण गुरु का ताल आगरा पर रविवार को सुबह से ही संगत गुरु महाराज जी के चरणो में आकर माथा टेक गुरु ग्रंथ साहिब जी की ख़ुशियाँ प्राप्त कर रही थी।...

Read Full Article
आपातकालीन परिस्थितियों में एंबुलेंस में ही कराया गया प्रसव

आपातकालीन परिस्थितियों में एंबुलेंस में ही कराया गया प्रसव86

👤28-08-2022-

मिल्कीपुर (अयोध्या)।क्षेत्र के ग्राम पंचायत टकसरा की एक गर्भवती महिला का प्रसव एंबुलेंस में कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है।महिला को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में महिला को अत्याधिक लेबर पेन होने लगा और महिला की प्रसव एम्बुलेंस में ही कराया गया।बताते चलें कि ग्राम पंचायत टकसरा की आशाबहू जनकलली ने 102 एंबुलेंस सेवा पर फोन करके एंबुलेंस यूपी 32 ईजी 1516 को गांव में बुलाया।और उस पर गर्भवती महिला संजू पत्नी दिनेश को बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था कि आधे रास्ते में ही लेबरपेन ज्यादा बढ़ जाने पर आपातकालीन परिस्थितियों में महिला का सुरक्षित प्रसव ईएमटी अली अहमद अंसारी ने आशा बहू जनक लली एवं ड्राइवर पवन कुमार के सहयोग से एंबुलेंस में ही कराया।गर्भवती महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया है।इसके बाद जच्चा बच्चा दोनो को ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स सुमन ने दोनों की जांच की और बताया कि दोनों स्वस्थ हैं।एंबुलेंस कर्मियों के कार्य की सराहना सेवा प्रदाता संस्था जीवीके इएमआरआई से जुड़े पदाधिकारी अजय सिंह,दीपक अस्थाना,प्रणव रंजन आदि ने किया है।

🕔tanveer ahmad

28-08-2022-


मिल्कीपुर (अयोध्या)।क्षेत्र के ग्राम पंचायत टकसरा की एक गर्भवती महिला का प्रसव एंबुलेंस में कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है।महिला को प्रसव के लिए सामुदायिक...

Read Full Article
आईजी के कड़े रुख को देखकर छूटे थाना प्रभारियों के पसीने

आईजी के कड़े रुख को देखकर छूटे थाना प्रभारियों के पसीने410

👤28-08-2022-
 आगरा। आईजी रेंज नचिकेता झा ने अपराध की समीक्षा करने के लिए सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में आईजी के सख्त तेवर को देखकर थाना प्रभारियों के पसीने छूट गए। आईजी ने एक-एक को चिन्हित कर पूछा कि आपके यहां कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? इसके बाद थाना प्रभारियों ने अपनी गर्दन और नजरें नीचे झुका लीं। आईजी रेंज नचिकेता झा बहुत ही ईमानदार और सख्त आईपीएस माने जाते हैं। आईजी ने अपराध संबंधी समीक्षा बैठक में थानाध्यक्ष शमशाबाद राजीव कुमार से पूछा आपके यहां एसएसपी ने धोखाधड़ी के चार मुकदमे दर्ज कराए हैं। नामजद आरोपियों के नाम बताइए। थानाध्यक्ष एक भी नाम उन्हें नहीं बता पाए। इसके बाद उन्होंने उनकी जमकर डांट लगाई। कागारौल थानाध्यक्ष से पूछा तुम्हारे यहां खनन माफिया पर कार्यवाही क्यों नहीं हो रही है? इसके साथ ही सैया, खेरागढ़, जगनेर, बसई जगनेर थाना प्रभारियों से भी खनन माफियाओं पर कार्यवाही नहीं होने को लेकर उन्होंने सवाल किया? सभी थाना प्रभारी जी सर, यस सर करते रहे। आईजी ने इंस्पेक्टर ताजगंज भूपेंद्र कुमार से कहा तुम पर थाना नहीं संभल रहा है। विवेचना और घटनाएं पेंडिंग में क्यों हैं? वह भी उनको कोई जवाब नहीं दे सके। इंस्पेक्टर सदर धर्मेंद्र दहिया से  विवेचनाओं के लंबित होने और गैंगस्टर की कार्यवाही नहीं करने को लेकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। बाह, पिनाहट सर्किल में हेलो गैंग पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? यह भी उन्होंने पूछा। छत्ता और एत्माद्दौला इंस्पेक्टर से तेल माफिया की संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही नहीं करने को लेकर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त की है। अछनेरा थानाध्यक्ष अनुराग शर्मा की कार्यशैली से भी वह नाराज हुए। आईजी ने कहा कि अज्ञात घटनाओं का जल्द से जल्द अनावरण होना चाहिए। इसके साथ ही लूट की घटनाओं का भी जल्द से जल्द थाना पुलिस खुलासा करें। आईजी ने एसएसपी प्रभाकर चौधरी के दो महीने के कार्यकाल की बैठक में सराहना भी की। आईजी के तेवर को देखकर सभी के पसीने छूट गए हैं।

🕔विष्णु सिकरवार

28-08-2022-

 आगरा। आईजी रेंज नचिकेता झा ने अपराध की समीक्षा करने के लिए सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में आईजी के सख्त तेवर को देखकर थाना प्रभारियों के पसीने छूट गए। आईजी...

Read Full Article

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article