Back to homepage

Latest News

मदरसा गेरौंडा के बच्चों और शिक्षकों ने निकाली तिरंगा जागरुकता रैली

मदरसा गेरौंडा के बच्चों और शिक्षकों ने निकाली तिरंगा जागरुकता रैली191

👤14-08-2022-

रुदौली अयोध्या।
शिक्षा क्षेत्र रुदौली के अंतर्गत ग्राम गेरौंडा के मदरसा दारुल उलूम फैजुल कुरान के बच्चों और शिक्षकों ने  आजादी 75वें वर्ष को आजादी का अमृत महोत्सव मनाने और हर घर तिरंगा लगाने के लिए जागरुकता रैली  निकाली।   इस कायर्क्रम की शुरुआत मदरसा के प्रबंधक मुनीर अहमद और खानकाह गेरौंडा के  सय्यद रिजवान रसूल ने संयुक्त रूप से झंडा दिखाकर की।बच्चे और शिक्षक मदरसे  के मुख्य गेट से हाथों में तिरंगा लिए हुए निकले और सारे जहां से अच्छा से हिंदुस्तान हमारा.....का तराना गाते हुए और जय हिंद,जय भारत,हिंदुस्तान जिंदाबाद एवं स्वतंत्र संग्राम सेनानियों के नारे लगाते हुए, गांव के लोगों को जागरूक करते हुए अमृत महोत्सव  मनाने  और  घर-घर तिरंगा लगाने के लिए लोगो को प्रेरित  किया। इस तिरंगा  रैली में  मदरसा के प्रधानाचार्य मोहम्मद इरशाद, मास्टर फज़ील अहमद, मास्टर सुल्तान बेग ,मास्टर उज़ेर अहमद, मौलाना आल अहमद , मास्टर मो तस्लीम ,मौलाना इस्माइल ,नीरज वर्मा , मौलवी सरताज, कारी फ़ज़ील रज़ा ,हाजी शाहिद अली,राशिद अली,खुर्शीद आलम, मो कैश, मो एखलाक ,खुर्शीद अहमद ,मो अनस ,अहमद रज़ा  और तमाम ग्रामवासी  उपस्थित रहे।

🕔tanveer ahmad

14-08-2022-


रुदौली अयोध्या।
शिक्षा क्षेत्र रुदौली के अंतर्गत ग्राम गेरौंडा के मदरसा दारुल उलूम फैजुल कुरान के बच्चों और शिक्षकों ने  आजादी 75वें वर्ष को आजादी का अमृत...

Read Full Article
ट्रक के बोनट में फंसा अजगर, वाइल्डलाइफ एसओएस ने बचाया

ट्रक के बोनट में फंसा अजगर, वाइल्डलाइफ एसओएस ने बचाया469

👤13-08-2022-
  आगरा। एक अनोखी घटना में आगरा हाथरस रोड पर छः फीट लम्बा अजगर एक ट्रक की बोनट में फंसा हुआ मिला। मौके पर वाइल्डलाइफ एसओएस की रेस्क्यू टीम ने अजगर को सुरक्षित ट्रक से बाहर निकाला जिसे अभी चिक्तिसीय देखभाल में रखा गया है।
शनिवार सुबह एक ट्रक का ड्राईवर तब दंग रह गया जब उसे उसके ट्रक के बोनट में छः फीट लम्बा अजगर फंसा हुआ मिला। इतने बड़े अजगर को देखते ही ड्राईवर ने वाइल्डलाइफ एसओएस हेल्पलाइन नंबर पर फ़ोन कर मदद मांगी।
 घटना स्थल पर पहुँचते ही सबसे पहले एनजीओ के दो लोगों की टीम ने वहाँ इकट्ठी भीड़ को हटाया। वाइल्डलाइफ एसओएस की रेस्क्यू टीम ने पूरी सावधानी के साथ तक़रीबन डेढ़ घंटे में उस अजगर को सुरक्षित बोनट से बाहर निकाला। अभी अजगर को चिकित्सीय देखभाल में रखा गया है और डॉक्टर्स के निरिक्षण के बाद सही स्थिति में पाए जाने के बाद उसे जंगल में वापस छोड़ दिया जायेगा।
 राकेश गोस्वामी, जिन्होंने वाइल्डलाइफ एसओएस को फ़ोन करके सुचना दी ने बताया कि जैसे ही मैंने ट्रक को चालू किया मुझे बोनट से कुछ आवाज़ आई। जब मैंने देखने के लिए बोनट खोला तो देखा कि एक बड़ा साँप अन्दर फंस गया है और मैंने फिर तुरंत वाइल्डलाइफ एसओएस की हेल्पलाइन नंबर पर फोन मिलाया। 
 वाइल्डलाइफ एसओएस के सह संस्थापक कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि ऐसी स्थिति में फसना जानवर के लिए बहुत ही तनावपूर्ण और खतरनाक होता है। जैसा की अजगर जहरीले नहीं होते, फिर भी हमें उन्हें बहुत ही सावधानी और सुरक्षा के साथ बचाना होता है क्योंकि वो डरे होने कारण काटने की कोशिश करते है। हमारी रेस्क्यू टीम ऐसी स्थितियों का सामना करने के लिए प्रशिक्षित है।

🕔 विष्णु सिकरवार

13-08-2022-

  आगरा। एक अनोखी घटना में आगरा हाथरस रोड पर छः फीट लम्बा अजगर एक ट्रक की बोनट में फंसा हुआ मिला। मौके पर वाइल्डलाइफ एसओएस की रेस्क्यू टीम ने अजगर को सुरक्षित ट्रक से बाहर...

Read Full Article
ट्रक के बोनट में फंसा अजगर, वाइल्डलाइफ एसओएस ने बचाया

ट्रक के बोनट में फंसा अजगर, वाइल्डलाइफ एसओएस ने बचाया128

👤13-08-2022-
  आगरा। एक अनोखी घटना में आगरा हाथरस रोड पर छः फीट लम्बा अजगर एक ट्रक की बोनट में फंसा हुआ मिला। मौके पर वाइल्डलाइफ एसओएस की रेस्क्यू टीम ने अजगर को सुरक्षित ट्रक से बाहर निकाला जिसे अभी चिक्तिसीय देखभाल में रखा गया है।
शनिवार सुबह एक ट्रक का ड्राईवर तब दंग रह गया जब उसे उसके ट्रक के बोनट में छः फीट लम्बा अजगर फंसा हुआ मिला। इतने बड़े अजगर को देखते ही ड्राईवर ने वाइल्डलाइफ एसओएस हेल्पलाइन नंबर पर फ़ोन कर मदद मांगी।
 घटना स्थल पर पहुँचते ही सबसे पहले एनजीओ के दो लोगों की टीम ने वहाँ इकट्ठी भीड़ को हटाया। वाइल्डलाइफ एसओएस की रेस्क्यू टीम ने पूरी सावधानी के साथ तक़रीबन डेढ़ घंटे में उस अजगर को सुरक्षित बोनट से बाहर निकाला। अभी अजगर को चिकित्सीय देखभाल में रखा गया है और डॉक्टर्स के निरिक्षण के बाद सही स्थिति में पाए जाने के बाद उसे जंगल में वापस छोड़ दिया जायेगा।
 राकेश गोस्वामी, जिन्होंने वाइल्डलाइफ एसओएस को फ़ोन करके सुचना दी ने बताया कि जैसे ही मैंने ट्रक को चालू किया मुझे बोनट से कुछ आवाज़ आई। जब मैंने देखने के लिए बोनट खोला तो देखा कि एक बड़ा साँप अन्दर फंस गया है और मैंने फिर तुरंत वाइल्डलाइफ एसओएस की हेल्पलाइन नंबर पर फोन मिलाया। 
 वाइल्डलाइफ एसओएस के सह संस्थापक कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि ऐसी स्थिति में फसना जानवर के लिए बहुत ही तनावपूर्ण और खतरनाक होता है। जैसा की अजगर जहरीले नहीं होते, फिर भी हमें उन्हें बहुत ही सावधानी और सुरक्षा के साथ बचाना होता है क्योंकि वो डरे होने कारण काटने की कोशिश करते है। हमारी रेस्क्यू टीम ऐसी स्थितियों का सामना करने के लिए प्रशिक्षित है।

🕔 विष्णु सिकरवार

13-08-2022-

  आगरा। एक अनोखी घटना में आगरा हाथरस रोड पर छः फीट लम्बा अजगर एक ट्रक की बोनट में फंसा हुआ मिला। मौके पर वाइल्डलाइफ एसओएस की रेस्क्यू टीम ने अजगर को सुरक्षित ट्रक से बाहर...

Read Full Article
एबीवीपी ने निकाली 300 फुट लंबी तिरंगा यात्रा

एबीवीपी ने निकाली 300 फुट लंबी तिरंगा यात्रा72

👤13-08-2022-
  आगरा। आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की खेरागढ़ इकाई द्वारा शनिवार को नगर में 300 फुट लंबे तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें नगर के विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत नगर के उंटगिर चौराहे से हुई जो नगर के कागारौल चौराहे, सैंया तिराहे, मैन चौराहे से होती हुई राघव मैरिज होम पहुंचीं जहां यात्रा का अंतिम पड़ाव था। भारत माता की जय, वंदे मातरम, शहीदों के नाम के जयकारों और राष्ट्रभक्ति के गानों के साथ तिरंगा यात्रा पूर्ण हुई। खेरागढ़ के लोगों ने बताया कि ऐसी तिरंगा यात्रा खेरागढ़ के इतिहास में पहली बार निकली है। तिरंगा यात्रा में एबीवीपी की प्रदेश मंत्री गौरी दुबे, प्रांत मेडिविजन प्रमुख डॉ सिमरन उपाध्याय और सुधीर गर्ग उर्फ गुड्डू, माधव गर्ग मुख्य रूप से रहे। तिरंगा यात्रा के समापन कार्यक्रम के अध्यक्ष कौशल कुमार नीरज उपनिदेशक उद्यान विभाग आगरा मंडल, मुख्य अतिथि विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, मुख्य वक्ता एबीवीपी की प्रदेश मंत्री गौरी दुबे, विशिष्ट अतिथि प्रांत मेडिविजन प्रमुख डॉ सिमरन उपाध्याय, जिला विस्तार विवेक जादौन, जिला संयोजक अमन बंसल, जिला प्रमुख मनीष तोमर , सोशल मीडिया सह संयोजक धीरज सिकरवार, नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिकरवार और नगर मंत्री शिवाय गोयल सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन धीरज सिंह ने किया।

🕔विष्णु सिकरवार

13-08-2022-

  आगरा। आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की खेरागढ़ इकाई द्वारा शनिवार को नगर में 300 फुट लंबे तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली...

Read Full Article
एएसआई ने डीईआई छात्रों के संग पौधारोपण कार्यक्रम का किया आयोजन, पर्यावरण को बचाने का दिया संदेश

एएसआई ने डीईआई छात्रों के संग पौधारोपण कार्यक्रम का किया आयोजन, पर्यावरण को बचाने का दिया संदेश574

👤13-08-2022-

आगरा। शनिवार को एएसआई ने  आज़ादी के 75वें वर्ष पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें दयाल बाग शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।
आज़ादी के 75वें वर्ष पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष्य में विद्यार्थी के साथ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के कुशल मार्गदर्शन में शनिवार को अकबर का मक़बरा उद्यान में उद्यान सहायक सोनवीर सिंह के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शामिल हुए मुख्य अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान उद्यान अधिकारी सिकन्दरा सोनवीर सिंह ने प्रकृति की प्रति लगाव का संदेश देते हुए दयालबाग शिक्षण संस्थान के  छात्राओं के साथ पौधरोपण किया। साथ ही 12 अगस्त शुक्रवार को अकबर का मक़बरा सिकंदरा आगरा में डा. राजकुमार पटेल, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (अधीक्षण पुरातत्वविद्) आगरा  मंडल द्वारा व्याख्या केंद्र का उद्धघाटन किया गया। जिसमें  अमरनाथ गुप्ता (A.S.A.E ), अंकित नामदेव (CA )सिकंदरा, सोनवीर सिंह (H .A .) सिकंदरा, दयालबाग़ शिक्षण संस्थान के कुल सचिव आनंद मोहन, सिवल हैड वी स्वामी दास, संस्थान के विद्यार्थी एवं अन्य एएसआई कर्मचारी भी शामिल हुए।

🕔विष्णु सिकरवार

13-08-2022-


आगरा। शनिवार को एएसआई ने  आज़ादी के 75वें वर्ष पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें दयाल बाग शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।
आज़ादी...

Read Full Article
महिला चिकित्सक नदारद मरीज रहे परेशान

महिला चिकित्सक नदारद मरीज रहे परेशान181

👤13-08-2022-

मवई।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए जी जान से मेहनत कर रहे हो लेकिन यहाँ चिकित्सा अधीक्षक का अपने कर्मचारियों पर कोई अंकुश नही है।आए दिन सीएचसी मवई से लापरवाही की खबरे आम बात हो गई लेकिन जिम्मेदार सीएमओ भी अनजान बन मवई क्षेत्र के मरीजो के साथ खिलवाड़ कर रहे है।शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई में महिला ओपीडी में महिला चिकित्सक के नहीं बैठने से मरीजों का इलाज नहीं हो सका।जिसकी वजह से महिला ओपीडी बंद रहा।ऐसे में महिला मरीज और उनके तीमारदारों को समस्याओ का सामना करना पड़ा।
आपको बता दे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई जिले के अंतिम छोर पर स्थित एक ऐसा अस्पताल है जिस पर करीब 400 गांवो के लोगो के स्वास्थ्य का जिम्मा है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को सीएचसी मवई पर सुबह से ही दर्जनों महिलाएं इलाज के लिए पहुंची लेकिन किसी भी महिला चिकित्सक के नहीं रहने से महिलाओं को वापस लौटना पड़ा।पूछे जाने पर कार्यवाहक चिकित्सा प्रभारी डॉ फराज ने बताया कि आज महिला चिकित्सक डॉ रीना अवकाश पर है।वही दूसरी चिकित्सक के बारे में वे कुछ जबाब नही दे पाए।इलाज करवाने के लिए अस्पताल आई सुनीता देवी,शुशीला देवी,रोशनी,सबाना बानो ने बताया कि सुबह से महिला चिकित्सक का इंतजार कर रहे है लेकिन अभी तक कोई चिकित्सक नही आया जिससे वापस जाना पड़ रहा है।सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक से जब इस बारे में बात करना चाहा तो पता चला कि वह भी अवकाश पर है।सीएचसी मवई में लापरवाही का यह आलम है कि सीएमओ को भी अपने चिकित्सा अधीक्षक के अवकाश पर जाने की जानकारी नही है।सीएमओ अजय राजा से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि मौके पर चिकित्सा अधीक्षक होंगे जब उन्हें बताया गया कि वे भी अवकाश पर है तब उन्हें जानकारी हुई वही महिला चिकित्सक के बारे में उन्होंने बताया कि दोनों महिला चिकित्सक अवकाश पर है।जबकि दोनों महिला चिकित्सको को अवकाश देने से पूर्व सीएचसी पर महिला ओपीडी की जिम्मेदारी के लिए सीएमओ को कोई व्यवस्था करनी चाहिए लेकिन दिनभर महिला चिकित्सक न आने से मरीज भटकते रहे।

🕔tanveer ahmad

13-08-2022-


मवई।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए जी जान से मेहनत कर रहे हो लेकिन यहाँ चिकित्सा अधीक्षक का अपने कर्मचारियों...

Read Full Article
सांसद की अगुवाई में तिरंगा यात्रा व मानव श्रृंखला बनाई गई

सांसद की अगुवाई में तिरंगा यात्रा व मानव श्रृंखला बनाई गई60

👤13-08-2022-

मिल्कीपुर(अयोध्या)।मिल्कीपुर में विशाल तिरंगा यात्रा व मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में तीनों विकास खंड मिल्कीपुर,हैरिंगटनगंज एवं अमानीगंज के अधिकारी व कर्मचारीगणों के साथ साथ बेसिक शिक्षा परिवार ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और विशाल तिरंगा यात्रा व मानव श्रृंखला बनाई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी आन है शान है बान है। तिरंगा हमारे भाईचारा और एकता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश हर घर तिरंगा अभियान चला रहा है और मोदी जी के मजबूत नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है।कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम मिल्कीपुर अमित कुमार जायसवाल तथा संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ  मिल्कीपुर के अध्यक्ष मुकेश प्रताप सिंह ने किया।कार्यक्रम में गहनाग बाबा मंदिर के सामने मानव श्रृंखला बनाने के बाद राष्ट्रगान गाया गया इसके बाद इनायतनगर थाने तक दो किलोमीटर तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी,खंड शिक्षा अधिकारी पंकज मिश्रा,विजय प्रकाश,खंड विकास अधिकारी मनीष मौर्य, बार एसोसिएशन मिल्कीपुर अध्यक्ष पवन शुक्ला,महामंत्री बृजेश मिश्रा,सीडीपीओ विवेक शाही, इनायतनगर कोतवाल अमरजीत सिंह,शिक्षक संघ महामंत्री भगवती यादव,अमानीगंज शिक्षक संघ अध्यक्ष जयहिंद सिंह, जीएन रावत, भाजपा नेता संतोष सिंह,दीपक पाठक,अनुदेशक संघ अध्यक्ष अमित सिंह,वकार अहमद,वीरेंद्र कुमार,नोडल प्रभारी देवरिया अजय गुप्ता, मनीष मयंक,सावन तिवारी,नरेंद्र यादव, चांद बाबू खान, शबाना आज़मी,मनोज कुमारी, कमल कुमार,लेखपाल विक्रम रावत, गिरीश यादव, अजय तिवारी, अशोक मिश्रा, विश्वनाथ यादव, केके यादव,अखिलेश कुमार, संतोष कुमार, ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह गुड्डू, अजीत जायसवाल,लल्लन दुबे समेत हजारों की संख्या में नागरिक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

🕔मोहम्मद फहीम

13-08-2022-


मिल्कीपुर(अयोध्या)।मिल्कीपुर में विशाल तिरंगा यात्रा व मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में तीनों विकास खंड मिल्कीपुर,हैरिंगटनगंज एवं अमानीगंज के अधिकारी...

Read Full Article
15 अगस्त की तैयारी जोरों पर धूमधाम से मनाई जाएगी आजादी के 75 वीं वर्षगांठ

15 अगस्त की तैयारी जोरों पर धूमधाम से मनाई जाएगी आजादी के 75 वीं वर्षगांठ494

👤13-08-2022-

अयोध्या फैजाबाद , सभी स्कूलों और ऑफिसों में कार्यालयों में देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारी की जा रही है इसी क्रम में मदरसे भी पीछे नहीं है मदरसा नियाजिया कादरिया सब्जी मंडी और अब्बू सराय की दोनों  ब्रांचों में 15 अगस्त की तैयारी जोरों पर है मदरसा नियाजिया कादिरिया में होने वाले प्रोग्राम की  तैयारी स्कूल के 40 बच्चों ने मिलकर की है उसी का आज रिहर्सल भी कराया गया और तैयारियों का जायजा लिया गया इस तैयारी बैठक प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के तौर पर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर नजमुल हसन गनी ने  शिरकत कर लोगों को 15 अगस्त की 75 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए अपील की उन्होंने कहा पूरे जोशो खरोश के साथ देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को मनाए और सभी को मनाना चाहिए क्योंकि देश की आजादी में सभी की कुर्बानी शामिल है उन्होंने मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए कहा कि लगभग
 50,000 उलमाओं की कुर्बानी भी देश की आजादी में शामिल है इसलिए सभी को देश की आजादी के इस  महोत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए मदरसे के प्रिंसिपल हाजी  कारी अब्दुल वहीद  ने बताया की 15 अगस्त में जो बच्चे अच्छा परफारमेंस करेंगे उनको इनाम देकर उनकी हौसला अफजाई की जाएगी इस मौके पर मास्टर मोहम्मद मक्की मास्टर आजम मास्टर शमीम  मास्टर आलोक कुमार मास्टर राशिद मास्टर मदनी मास्टर जुबेर साहब सहित तमाम मदरसे के लोग मौजूद रहे

🕔तुफैल अहमद

13-08-2022-


अयोध्या फैजाबाद , सभी स्कूलों और ऑफिसों में कार्यालयों में देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारी की जा रही है इसी क्रम में मदरसे भी पीछे नहीं है मदरसा नियाजिया...

Read Full Article
अमृत महोत्सव  अवसर  पर ग्लोबल विद्यालय ने निकाली तिरंगा रैली

अमृत महोत्सव अवसर पर ग्लोबल विद्यालय ने निकाली तिरंगा रैली904

👤13-08-2022-

सोहावल अयोध्या  ।आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव के अवसर आज ग्लोबल इण्टर सोनखारी द्वारा  तिरंगा पदयात्रा रैली बिद्यालय के प्रबंधक मौलाना मोहम्मद अहमद के नेतृत्व निकाली गई जिसमे बिद्यालय के बच्चों सहित शिक्षक गण शामिल रहे।ये रैली बिद्यालय से निकल कर भारत माता की जय व बन्दे मातरम के उदघोष के साथ क्षेत्र में भर्मण करते हुए लोगों को भारत की शान तिरंगा को अपने घरों पर लगाने के लिए जागरूक किया। क्षेत्र भृमण के बाद  वापस बिद्यालय पहुँची रैली एक कार्यक्रम में बदल गई।इस अवसर बोलते हुए बिद्यालय के प्रधानाचार्य  जान मुहम्मद ने बच्चों को आजादी के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि आप अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर आस पड़ोस के लोगो को भी इसके लिए प्रेरित करें।इस अवसर पर  ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शरिक अहमद, ओसामा सैयद,ग्राम ग्राम सचिव उस्मान, हाफिज सलमान, संदीप सर, मास्टर  कुलदीप, इंतजार अहमद,और विद्यालय के समस्त अध्यापक गण मौजूद रहे।

🕔मोहम्मद फहीम

13-08-2022-


सोहावल अयोध्या  ।आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव के अवसर आज ग्लोबल इण्टर सोनखारी द्वारा  तिरंगा पदयात्रा रैली बिद्यालय के प्रबंधक मौलाना मोहम्मद अहमद...

Read Full Article
सारंगापुर से निकली तिरंगा यात्रा

सारंगापुर से निकली तिरंगा यात्रा 156

👤13-08-2022-

सोहावल अयोध्या

विकासखंड सोहावल की ग्राम पंचायत सारंगापुर की ग्राम प्रधान राम चंद्र रावत के संयोजन में तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडे के नेतृत्व में सारंगापुर पंचायत भवन से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई यह तिरंगा यात्रा बदन पुरवा रुकूंपुर बाबा पुरवा चतुर का पुरवा बिसौली कुट्टी होते हुए बड़ागांव कस्बे में समाप्त हुई। इस तिरंगा यात्रा में मौजूद अधिवक्ता सुशील कश्यप बच्चू लाल गोस्वामी राजेश गोस्वामी राजेंद्र गोस्वामी तरुण गोंड सत्यनाम गोंड ओमप्रकाश सिंह रामपाल अखिलेश कृष्ण कुमार उमाशंकर गोस्वामी आदि लोगों ने बड़े-बड़े तिरंगे झंडे हाथ मैं उठाए हुए भारत माता की जय झंडा ऊंचा रहे हमारा विजई विश्व तिरंगा प्यारा आदि के नारे लगाए

🕔tanveer ahmad

13-08-2022-


सोहावल अयोध्या

विकासखंड सोहावल की ग्राम पंचायत सारंगापुर की ग्राम प्रधान राम चंद्र रावत के संयोजन में तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडे के नेतृत्व...

Read Full Article

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article