Back to homepage

Latest News

खण्ड विकास अधिकारी ने गौशाला का किया निरीक्षण

खण्ड विकास अधिकारी ने गौशाला का किया निरीक्षण628

👤10-08-2022-


मवई अयोध्या खण्ड विकास अधिकारी मवई रशेष गुप्ता ने बुधवार को ग्राम संडवा स्थित गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया।खण्ड विकास अधिकारी ने गौशाला पहुंच कर सबसे पहले गौशाला की साफ सफाई के बारे में जानकारी की। बी डी ओ ने बताया कि आगे के हिस्से में टीन सेड में काफी साफ सफाई थी लेकिन पीछे के हिस्से में कुछ गन्दगी होने पर उन्होंने वहां पर उपस्थित सेवादारों से सफाई पर ध्यान देने के निर्देश दिये।खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि गौशाला स्थित चरागाह की जमीन पर नरेगा से चारों तरफ चरही बनवाई जायेगी जिससे हरे चारे की उपलब्धता बनी रहे।उन्होंने बताया कि जिस दिन गांव के पंचायत सचिव रोस्टर होगा उस दिन न्याय पंचायत के सभी सफाई कर्मियों को बुलाकर गौशाला की सफाई करवाई जायेगी। खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि भूसा भंडारण केंद्र पर भूसा की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली।उन्होंने उपस्थित सेवादारों से गौशाला की साफ सफाई के बारे में तथा गौवंशो का ध्यान रखने के निर्देश दिये।उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह की देखरेख में गौशाला में निकलने वाले गोबर से वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाई जायेगी।इससे किसी को लाभ भी मिल सकता है।इस अवसर पर ग्राम प्रधान गंगाराम कन्नौजिया,अवसाफ खाँ बच्चन,राम केवल यादव ,आशीष कुमार,अजय प्रकाश आदि उपस्थित थे।

🕔tanveer ahmad

10-08-2022-



मवई अयोध्या खण्ड विकास अधिकारी मवई रशेष गुप्ता ने बुधवार को ग्राम संडवा स्थित गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया।खण्ड विकास अधिकारी ने गौशाला पहुंच कर सबसे...

Read Full Article
अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम

अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम159

👤10-08-2022-

शेखपुर जाफर की  ताजिया जुलूस के साथ पहुँची कर्बला
 
सोहावल अयोध्या।सोहावल क्षेत्र के सैकड़ों गांव में अकीदत के साथ परंपरागत रूप में मोहर्रम का पर्व मनाया जा रहा है।सोहावल के ऐतिहासिक कर्बला रौनाही में,  शेखपुर   जाफर ,लखोरी सफीपुर ,कोला ,   बाजार, रसूलपुर  कई गांव की ताजियों को दफनाया जाता है।वहां प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारियां कर लिया है। जुलूस के रास्ते पर प्रभारी निरीक्षकअक्षय कुमार सिंह  मय फोर्स डटे हुए हैं। मुस्लिम समुदाय मोहर्रम का त्यौहार पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करने के रूप में मनाते हैं।यौमे आशूरा के इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के सुन्नी पंथ से जुड़े लोग परंपरागत रूप से ताजिया रखते हैं और जुलूस के साथ उन्हें कर्बला में दफनाते हैं तथा मुस्लिम समुदाय का दूसरा पंथ शिया समुदाय से जुड़े लोग हजरत इमाम हुसैन की शहादत में शरीर पर मातम करते हुए ताजियादारी करते हैं।मास्टर अकलीम ने बताया कि मोहर्रम का त्यौहार शहादत और गम का त्यौहार है इस दिन हजरत इमाम हुसैन की शहादत यजीदियों के हाथ हो गई थी,उनकी शहादत आलमे इस्लाम और विश्व शांति तथा मानवता के रक्षा के लिए हमेशा याद रखी जाएगी। इसके साथ अपील भी किया कि सभी लोग मिलजुल कर शांति और सद्भाव के साथ त्यौहार को मनाएं।

🕔 मोहम्मद फहीम

10-08-2022-


शेखपुर जाफर की  ताजिया जुलूस के साथ पहुँची कर्बला
 
सोहावल अयोध्या।सोहावल क्षेत्र के सैकड़ों गांव में अकीदत के साथ परंपरागत रूप में मोहर्रम का पर्व मनाया...

Read Full Article
हाजी फिरोज़ खान गब्बर ने रौनाही स्थिति मदरसा एवं जैन धर्म तीर्थ स्थल पर फहराया तिरंगा

हाजी फिरोज़ खान गब्बर ने रौनाही स्थिति मदरसा एवं जैन धर्म तीर्थ स्थल पर फहराया तिरंगा516

👤10-08-2022-

सोहावल अयोध्या  ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 9 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक घर-घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत आज बीकापुर विधानसभा अंतर्गत विकासखंड सोहावल की ग्राम सभा रौनाही में स्थित मदरसा अल जामिया अतुल इस्लामिया एवं रौनाही स्थित जैन धर्म तीर्थ स्थल पर बीकापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज़ खान उर्फ गब्बर  के नेतृत्व में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर घर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हुई।।हाजी फिरोज़ खान गब्बर ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरी विधानसभा में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा, हाजी फिरोज़ खान गब्बर ने पार्टी के लोगों से इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया है।इस मौके पर समाजवादी पार्टी के निवर्तमान ज़िला उपाध्यक्ष एजाज़ अहमद, ग्राम सभा रौनाही प्रधान मोनू लाईन, प्रधान प्रतिनिधि खुर्शीद अहमद खान, पूर्व प्रधान मेराज अहमद खान, राकेश यादव, अशोक पासी, मास्टर फरीद, ज़हूर कुरैशी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

🕔मोहम्मद फहीम

10-08-2022-


सोहावल अयोध्या  ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 9 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक घर-घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत आज...

Read Full Article
घर-घर तिरंगा अभियान चलाया गया

घर-घर तिरंगा अभियान चलाया गया190

👤10-08-2022-

अयोध्या
अयोध्या।देश की आजादी के 75वी वर्षगांठ के उपलक्ष में देश में अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। अमृत महोत्सव के क्रम में घर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में चंद्रबली सिंह इंटर कॉलेज में  तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में आई भाजपा महिला मोर्चा की महानगर मंत्री श्रीमती स्वाति सिंह ने बच्चों को ध्वजा वितरित किया  एवं अभिषेक सिंह प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ को ध्वजा पट्टी पहनाकर सम्मानित किया। वहीं दूसरी तरफ ब्रह्माकुमारी आश्रम ईश्वरी विश्वविद्यालय माउंट आबू की तरफ से भाजपा महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी करुणा पांडे के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण में कई लोग शामिल हुए।  ध्वजारोहण का कार्यक्रम दर्शन नगर साईं का पुरवा में किया गया।

🕔tanveer ahmad

10-08-2022-


अयोध्या
अयोध्या।देश की आजादी के 75वी वर्षगांठ के उपलक्ष में देश में अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। अमृत महोत्सव के क्रम में घर घर तिरंगा अभियान चलाया...

Read Full Article
संदिग्ध परिस्थितियों में कुंवे से बरामद हुआ वृद्ध का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में कुंवे से बरामद हुआ वृद्ध का शव872

👤10-08-2022-


मवई अयोध्या मवई थाना क्षेत्र के ग्राम परौली के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में कुंवे से एक वृद्ध का शव बरामद हुआ।घटनास्थल दो जिलों की सीमा होने के कारण मवई तथा असंदरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।घटनास्थल की पुष्टि मवई क्षेत्र में होने पर मवई पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पी एम के लिये भेज दिया।बाराबंकी जिले के असंदरा थाना क्षेत्र के ग्राम मंझौटी के नागेश्वर कनौजिया पुत्र मोहन लाल का खेत और ट्यूवेल मवई थाना क्षेत्र के ग्राम परौली में पड़ता है।सोमवार को नागेश्वर मवई बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे।जब वह शाम तक वापस नही लौटे तो उसका लड़का राम गनेश ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नही लगा।बुधवार को राम गनेश जब अपने ट्यूबेल की कोठरी के अंदर कुंआ में जब देखा तो उसकी लाश 40 फिट गहरी कुंवे में पड़ी मिली।इसकी सूचना पहले उसने थाना असंदरा में की क्योंकि उसका घर मंझौटी असंदरा थाना क्षेत्र मे पड़ता है लेकिन उसका खेत अयोध्या जिले के मवई थाना में पड़ता है।घटना स्थल मवई थाना क्षेत्र में होने के कारण उसने फिर घटना की सूचना मवई पुलिस को दी।सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक मवई नीरज सिंह एस एस आई आर सी यादव तथा हल्का के उप निरीक्षक गुलाम रसूल मौके पर पहुंचे।फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव को कुंवे से बाहर निकलवाया।उप निरीक्षक गुलाम रसूल ने पंचायत नामा भरा।सी ओ संदीप सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनों से घटना के सम्बन्ध में जानकारी हासिल की।पुलिस के मुताबिक मृतक ज्यादातर शराब के नशे में ही रहता था।नशे में होने के कारण शायद उसके साथ यह हुई है।प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि शव की पी एम के लिये भेज दिया गया है।

🕔tanveer ahmad

10-08-2022-



मवई अयोध्या मवई थाना क्षेत्र के ग्राम परौली के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में कुंवे से एक वृद्ध का शव बरामद हुआ।घटनास्थल दो जिलों की सीमा होने के कारण मवई तथा...

Read Full Article
विधायक ने किया अमृत सरोवर का शिलान्यास,पीएम आवास लाभार्थियों को बांटा प्रमाण पत्र

विधायक ने किया अमृत सरोवर का शिलान्यास,पीएम आवास लाभार्थियों को बांटा प्रमाण पत्र 690

👤10-08-2022-

मवई अयोध्या।
मवई ब्लाक के नेवरा गांव में निर्मित राज्य अमृत सरोवर परसी तालाब का शिलान्यास किया।इस मौके पर उन्होंने जागरूकता यात्रा भी निकाला और सरोवर के चारों ओर तिरंगा झंडा के साथ यात्रा किया।विधायक ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया।
विधायक रामचंद्र यादव ने मवई ब्लाक क्षेत्र के ग्राम नेवरा में मनरेगा योजना द्वारा निर्मित अमृत सरोवर का शिलान्यास किया।विधायक ने मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अमृत सरोवर देश की आजादी के 75 वर्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जल संरक्षण की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। कहा कि सरोवर के चारों ओर सुंदर सीढ़ी सहित गांव के लोगों को टहलने के लिए पाथ-वे भी बनाया जाएगा। कहा कि यह योजना गांव के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी।इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ तिरंगा झंडा लेकर तालाब के चारो ओर यात्रा भी किया।विधायक ने गांव के पीएम आवास योजना से लाभान्वित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया।इस मौके पर बीडीओ रशेष गुप्ता,ग्राम प्रधान विक्रमाजीत यादव,भीम सिंह,निर्मल जायसवाल, संजय जायसवाल,बीडीसी रामकुमार यादव,रामसेवक,इरफ़ान खां,पंकज जायसवाल समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

🕔tanveer ahmad

10-08-2022-


मवई अयोध्या।
मवई ब्लाक के नेवरा गांव में निर्मित राज्य अमृत सरोवर परसी तालाब का शिलान्यास किया।इस मौके पर उन्होंने जागरूकता यात्रा भी निकाला और सरोवर के चारों...

Read Full Article
या हुसैन की सदाओं के साथ भानौली में निकला मोहर्रम का जुलुस, नम आंखों से अज़ादारों ने दफ्न किए ताज़िये

या हुसैन की सदाओं के साथ भानौली में निकला मोहर्रम का जुलुस, नम आंखों से अज़ादारों ने दफ्न किए ताज़िये794

👤10-08-2022-

अमेठी, मुसाफिरखाना : क्षेत्र के भनौली गांव में मंगलवार को बहुत ही गमगीन माहौल में मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। 10 मोहर्रम यानि आशूरा के दिन इमाम हुसैन और उनके 71 साथियों की याद में ताबूत निकाला गया। या हुसैन–या हुसैन की सदाओं के साथ अज़ादारों ने इमाम हुसैन का ताबूत उठाया और मातम करते हुए जुलूस निकाला। 

सुबह से ही मजलिसों का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह सबसे पहले मौलाना आसिफ हुसैन के घर पर मजलिस हुई। उसके बाद कई घरों के साथ साथ बड़े इमामबाड़े, छोटे इमामबाड़े, दरगाहे आलिया व पूरे बस्ती में मजलिस हुई। मजलिस के बाद आमाल–ए–आशूरा किया गया, जिसमें भारी तादाद में लोगों ने शिरकत की।

ताबूत, अलम और ताज़िया के साथ जुलूस बड़े इमामबाड़े से निकलकर अपने तयशुदा मार्ग से जामा मस्जिद इमामबाग पहुंचा। जहां लोगों ने नमाज़ पढ़ी। नमाज़ के बाद जुलूस वापस बड़े इमामबाड़े पहुंचा और यहां अंजुमन सिपाहे हुसैनी के नौजवानों ने ज़ंजीरज़नी कर बीबी फातेमा को उनके लाल का पुरसा दिया। यहां मौलाना सैयद यामीन अब्बास ने तकरीर की और लोगों को कर्बला के शहीदों के बारे में बताया। इसके बाद जुलूस छोटे इमामबाड़े पहुंचा, जहां मौलाना खादिम अब्बास ने तकरीर की। इसके बाद नौहा मातम के साथ जुलूस आगे बढ़ा और दरगाहे आलिया होते हुए कर्बला पहुंचा, जहां अज़ादारों ने ताज़िया दफ्न किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और भारी पुलिस बल तैनात रहा।

क्यों मनाया जाता है मोहर्रम ?

आज से करीब 1400 साल पहले कर्बला में इंसाफ की जंग हुई थी। इस जंग में पैगंबर हजरत मोहम्‍मद के नवासे इमाम हुसैन अपने 72 साथियों के साथ शहीद हो गए थे। इस्लाम की रक्षा के लिए उन्होंने खुद को कुर्बान कर दिया था। यह घटना मुहर्रम के 10वें दिन यानी रोज-ए-आशूरा के दिन हुई थी। इसी कारण मुहर्रम की 10 तारीख को ताजिए निकाले जाते हैं।

इस दिन शिया समुदाय के लोग मातम मनाते हैं, मजलिस पढ़ते हैं और काले रंग के कपड़े पहनकर शोक व्यक्त करते हैं। इस दिन शिया समुदाय के लोग भूखे-प्यासे रहकर शोक व्यक्त करते हैं। ऐसा मानना है कि इमाम हुसैन और उनके काफिले के लोगों को भी भूखा रखा गया था और उन्हें इसी हालत में शहीद किया गया था।

🕔असद हुसैन

10-08-2022-


अमेठी, मुसाफिरखाना : क्षेत्र के भनौली गांव में मंगलवार को बहुत ही गमगीन माहौल में मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। 10 मोहर्रम यानि आशूरा के दिन इमाम हुसैन और उनके 71 साथियों...

Read Full Article
दो अंतर्जनपदीय वाहन चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो अंतर्जनपदीय वाहन चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार711

👤06-08-2022-
वाहन चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 2 शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार। गिरफ्तार किए गए शातिर चोरों के पास से एक स्कॉर्पियो एक बोलोरो पिकअप,एक ई रिक्शा बरामद किया। प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर विजय पाल सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के निर्देशन में कोतवाली नगर की पुलिस  टीम को दो अंतर्जनपदीय वाहन चोरो को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर हवाई पट्टी ओवर ब्रिज के पास जनौरा से  इनकी गिरफ्तारी हुई है। इनके पास से चोरी की एक स्कोर्पियो,1 बोलोरो,1 बैटरी रिक्शा ,1 देसी पिस्टल, चार आधार कार्ड, नशीले पदार्थ की पुड़िया बरामद हुई है। यह लोग वाहन बुक करा कर ड्राइवर को  नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को  25000 का इनाम दिया गया है। पकड़े गए चोरों की पहचान थाना सदना सीतापुर के विपुल पांडे पुत्र मुकुट बिहारी पांडे व थाना परशुरामपुर जनपद गोंडा के राहुल कुमार मिश्रा देवी प्रसाद मिश्रा के रूप में हुई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह , प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस सेल  अभिमन्यु शुक्ला व कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

🕔राकेश सिंह

06-08-2022-

वाहन चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 2 शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार। गिरफ्तार किए गए शातिर चोरों के पास से एक स्कॉर्पियो एक बोलोरो पिकअप,एक ई रिक्शा बरामद किया।...

Read Full Article
ए डी एम की अध्यक्षता में तहसील दिवस सम्पन्न

ए डी एम की अध्यक्षता में तहसील दिवस सम्पन्न300

👤06-08-2022-

सोहावल संपूर्ण समाधान दिवस  ए डी एम प्रशासन की अध्यक्षता में सभागार में संपन्न हुआ उप जिला अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया  167 शिकायत आई मौके पर पांच शिकायत का निस्तारण कर दिया गया   बाकी बची शिकायतों को सम्बंधित विभागों को सौपते हुए गुण दोष के आधार पर निस्तारण करने का निर्देश दिया ।ग्राम राम नगर धौरहरा निवासी माता प्रसाद ने प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि ग्राम सभा की सरकारी नाली पर कुछ लोगो ने अतिक्रमण करते हुएअबैध कब्जा कर लिया है।उसे खाली कराने की कराया जाए।तो वही अर्थर निवासी शान मुहम्मद ने समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देते हुए शिकायत किया  कि ग्राम सभा अरथर में पशुचर की जमीन पर गांव लोगों ने कब्जा कर लिया है शिकायत के बाद कार्यवाही नही हो रही हैं।इस अवसर पर, क्षेत्राधिकारी सदर शैलेन्द्र गौतम,  तहसीलदार, पवन कुमार गुप्ता  सहित अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

🕔tanveer ahmad

06-08-2022-


सोहावल संपूर्ण समाधान दिवस  ए डी एम प्रशासन की अध्यक्षता में सभागार में संपन्न हुआ उप जिला अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया  167 शिकायत आई मौके पर पांच शिकायत...

Read Full Article
उपचुनाव में विजयी महिला प्रधान का फिरोज़ खान गब्बर ने  किया स्वागत

उपचुनाव में विजयी महिला प्रधान का फिरोज़ खान गब्बर ने किया स्वागत84

👤06-08-2022-

सोहावल अयोध्या ।विकास खंड सोहावल की ग्राम सभा इस्माइल नगर सिहोरा के पूर्व प्रधान स्वर्गीय सहदेव प्रसाद यादव के निधन के उपरांत संपन्न हुए उपचुनाव में स्वर्गीय प्रधान जी की धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पालता यादव की जीत पर आज बीकापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज़ खान गब्बर के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात कर बधाई दी।।फिरोज़ खान गब्बर ने कहा कि स्वर्गीय सहदेव प्रसाद यादव जीवन के अंतिम क्षणों तक समाजवादी विचारधारा से जुड़े रहे, उनके द्वारा जीवन में किया गया संघर्ष हम सबके लिए एक प्रेरणा हैं।फिरोज़ खान गब्बर ने पूरे परिवार सहित ग्राम सभा की सम्मानित जनता को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी तरह की आवश्यकता पड़ने पर हम एक भाई और बेटे के रूप में गांव के विकास एवं जनता के सम्मान की सुरक्षा के लिए हमेशा हाज़िर रहेंगे।।।इस मौके पर ग्राम सभा मंगलसी के प्रधान रामचेत यादव, राम चन्दर यादव, समाजवादी पार्टी के निवर्तमान ज़िला उपाध्यक्ष ईश्वर लाल वर्मा, विधानसभा प्रभारी एजाज़ अहमद, ग्राम सभा रौनाही के पूर्व प्रधान मेराज अहमद खान, ग्राम सभा बरई कला के पूर्व प्रधान नरेंद्र यादव, मोहम्मद शोएब खान, राजेश यादव, वरिष्ठ नेता अमृत लाल वर्मा, अशोक यादव, मनोज यादव, रजनीश यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।।

🕔मोहम्मद फहीम

06-08-2022-


सोहावल अयोध्या ।विकास खंड सोहावल की ग्राम सभा इस्माइल नगर सिहोरा के पूर्व प्रधान स्वर्गीय सहदेव प्रसाद यादव के निधन के उपरांत संपन्न हुए उपचुनाव में स्वर्गीय...

Read Full Article

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article