Back to homepage

Latest News

बहराइच पुलिस अधीक्षक ने किया सभी अधिकारियों के साथ बैठक

बहराइच पुलिस अधीक्षक ने किया सभी अधिकारियों के साथ बैठक810

👤05-07-2022-
बहराइच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी द्वारा पुलिस लाइन सभागार मे समस्त पुलिस अधि0/कर्म0गणों के साथ सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया । सैनिक सम्मेलन मे पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना तथा उसके त्वरित निस्तारण  हेतु सम्बन्धित  को निर्देश दिये गये। तदोपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त ASP/CO/SHO/SO  के साथ मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गयी । इस दौरान अपराध की समीक्षा एवं अपराध नियंत्रण  हेतु निम्न निर्देश दिये गये। आम जन की शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण करने हेतु सख्त निर्देश दिये गये  महिला सम्बन्धी अपराधो को संवेदन शीलता बरतते हुए त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना प्रागंण को स्वच्छ रखने व  आगन्तुकों के लिए पेय जल की व्यवस्था व बैठने  की उत्तम व्यवस्था करने हेतु निर्देश दिये गये चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम व घटनाओं का शीघ्र अनावरण हेतु निर्देश दिये गये। बदमाशों को टॉप-10 सूची मे शामिल करने व गैंगस्टर की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। लम्बित विवेचनाओं व शिकायती प्रार्थना  पत्रों का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। शासन द्वारा निर्गत निर्देशो का पालन करने एवं दैनिक फुट पैट्रोलिंग कर जनता से संवाद करने हेतु निर्देशित किया गया।मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शहर, गांव , सार्वजनिक स्थानों एवं विद्यालयों में महिला सुरक्षा विशेष टीमों द्वारा शासन एवं यूपी पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।साइबर संबंधी अपराधों की रोकथाम व जनमानस की सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

🕔मोहम्मद बिलाल

05-07-2022-

बहराइच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी द्वारा पुलिस लाइन सभागार मे समस्त पुलिस अधि0/कर्म0गणों के साथ सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया । सैनिक सम्मेलन मे पुलिसकर्मियों...

Read Full Article
आईएएस बनकर प्रांजल श्रीवास्तव ने जनपद का गौरव बढ़ाया सांसद साक्षी महाराज घर पहुंच कर दी बधाई

आईएएस बनकर प्रांजल श्रीवास्तव ने जनपद का गौरव बढ़ाया सांसद साक्षी महाराज घर पहुंच कर दी बधाई924

👤05-07-2022-

उन्नाव।पी डी नगर निवासी प्रांजल श्रीवास्तव के आईए एस मे चयन होने की जानकारी होने पर आज जिले के सांसद साक्षी जी महाराज प्रांजल के घर जा कर उनका अभिनंदन किया।अभिनंदन करते हुए सांसद ने कहा कि आज हम सब अपने अंदर गौरव की अनुभूति कर रहे हैं। प्रांजल ने भारत के पटल पर उन्नाव को नया गौरव दिया है।उन्नाव के हर बच्चे को प्रांजल को प्रेरणास्रोत् मानकर अपने को आगे बढ़ाने का कार्य करना चाहिए।प्रांजल का परिवार घर आये हुए अपने सांसद को पाकर खुशियों से फुला नही समाया रहा।
 इस मौके पर भाजपा नेता विजय द्विवेदी,अमितेश सिंह नंदू,दिलीप दीक्षित,क्रांति सिंह,आदित्य नारायण सिंह,सरिता सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

🕔 राजेश कुमार

05-07-2022-


उन्नाव।पी डी नगर निवासी प्रांजल श्रीवास्तव के आईए एस मे चयन होने की जानकारी होने पर आज जिले के सांसद साक्षी जी महाराज प्रांजल के घर जा कर उनका अभिनंदन किया।अभिनंदन...

Read Full Article
वृक्षारोपण महा अभियान 2022 के तहत जनपद में बृहद वृक्षारोपण अभियान चलाकर पूरा किया गया

वृक्षारोपण महा अभियान 2022 के तहत जनपद में बृहद वृक्षारोपण अभियान चलाकर पूरा किया गया787

👤05-07-2022-

उन्नाव।वृक्षारोपण महा अभियान 2022 के तहत महनौरा, नवाबगंज,में वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते माननीय सांसद जनपद डॉ स्वामी साक्षी महाराज, जनपद के नोडल अधिकारी/ प्रमुख सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग अनिल गर्ग,  जिलाधिकारी रवींद्र कुमार जी, पुलिस अधीक्षक  दिनेश त्रिपाठी व मुख्य विकास अधिकारी दिव्यांशु पटेल सहित अन्य अधिकारीगण और स्कूली छात्र-छात्राएं।वृक्षारोपण महा अभियान 2022 के तहत लालपुर, विकासखंड बिछिया, उन्नाव में वृक्षारोपण करते जनपद के नोडल अधिकारी/ प्रमुख सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग अनिल गर्ग जिलाधिकारी रवींद्र कुमार व मुख्य विकास अधिकारी दिव्यांशु पटेल सहित अन्य अधिकारीगण।
 मां चंद्रिका देवी मंदिर बक्सर धाम, उन्नाव में दर्शन उपरांत वृक्षारोपण महा अभियान 2022 के तहत वृक्षारोपण करते नोडल अधिकारी/ प्रमुख सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग अनिल गर्ग  जिलाधिकारी रवींद्र कुमार जी व मुख्य विकास अधिकारी  दिव्यांशु पटेल सहित अन्य अधिकारीगण।



उप कृषि निदेशक ने  विकासखण्ड सि0सिरोसी के राजकीय कृषि प्रक्षेत्र पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन घटक योजनान्तर्गत दलहन मिनीकिट, उर्द, मूंग एवं अरहर बीज का निशुल्क वितरण कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सदर पंकज गुप्ता ने फलदार वृक्ष को रोपित करते हुये यह सन्देश दिया कि सभी नागरिक पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बने तथा ज्यादा-से-ज्यादा पौधो को रोपित करें। उन्होंने कृषकों से जैविक खेती करने की अपील की। 
कार्यक्रम में उपस्थित उप कृषि निदेशक उन्नाव डा0 मुकुल तिवारी ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप वृक्षारोपण जन आन्दोलन चलाया जा रहा है, जिसमें जनपद में कृषि विभाग द्वारा तीन दिवसों में 467700 पोधों का रोपण किया जाना है। आज दिनंाक 05.07.2022 को  80 प्रतिशत पौधांे का रोपण किया जायेगा तथा शेष 20 प्रतिशत पौधों का रोपण दो दिनों में पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होंने कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी देेते हुये कहा कि किसान भाई दलहनी फसलों को अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकते है। 
जिला कृषि अधिकारी कुलदीप कुमार मिश्रा ने कृषक भाईयों से अपील की, कि राजकीय कृषि बीज भण्डार पर उन्नत प्रजाति के बीज अनुदान पर उपलब्ध है, जिसका लाभ कृषक भाई ले सकते है। कार्यक्रम का संचालन भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार द्वारा किया गया। खेत तालाब योजनान्तर्गत विकास खण्ड बिछिया के ग्राम पवई में कृषक सुरेश मिश्रा के तालाब के चारों ओर फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास शुक्ला, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर  विकास किशोर एवं कृषि विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहें तथा इनके द्वारा पौधों रोपण भी किया गया।

🕔राजेश कुमार

05-07-2022-


उन्नाव।वृक्षारोपण महा अभियान 2022 के तहत महनौरा, नवाबगंज,में वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते माननीय सांसद जनपद डॉ स्वामी साक्षी महाराज, जनपद के नोडल अधिकारी/...

Read Full Article
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के द्वारा सलार गंज चौकी पर पेड़ लगाए गए

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के द्वारा सलार गंज चौकी पर पेड़ लगाए गए197

👤05-07-2022-
बहराइच थाना दरगाह प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के द्वारा सलार गंज चौकी पर पेड़ लगाकर आने वाले दिनों के लिए लोगों को छांव मिले और ऑक्सीजन मिलती रहे इसलिए प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के द्वारा सलार गंज चौकी पर वृक्ष लगाकर जनता को संदेश दिया कि प्रत्येक व्यक्ति को अगर स्वस्थ रहना है वह अच्छे से पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन प्राप्त करना है तो सभी लोग एक- एक पेड़ लगाकर प्रदूषण को कम करें और पेड़ लगाकर स्वस्थ रहें। वृक्षारोपण के पर्यावरणीय लाभों को सभी जानते हैं। पर्यावरण में पारिस्थितिकी संतुलन को बनाए रखने के लिए वृक्ष ऑक्सीजन छोड़ते हैं और सांस लेने हेतु कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं। वे सभी हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं और हमें सांस लेने के लिए ताजा और शुद्ध हवा देते हैं। अधिक पेड़ लगाने का मतलब ताज़ी हवा और शुद्ध वायुमंडल है। बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित नहीं किया जा सकता लेकिन इसके प्रभाव को अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर कम किया जा सकता है। बड़ी संख्या में लगे वृक्षों का स्थान कंक्रीट जंगलों की तुलना में काफी ठंडे हैं। पेड़ हमें हानिकारक अल्ट्रा वायलेट किरणों से बचाने के लिए एक परत का निर्माण भी करते हैं। इस दौरान उप निरीक्षक राजेश्वर सिंह, चौकी इंचार्ज नितिन कुमार उपाध्याय,आदि लोग मौजूद रहे।

🕔मोहम्मद बिलाल

05-07-2022-

बहराइच थाना दरगाह प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के द्वारा सलार गंज चौकी पर पेड़ लगाकर आने वाले दिनों के लिए लोगों को छांव मिले और ऑक्सीजन मिलती रहे इसलिए प्रभारी निरीक्षक...

Read Full Article
ग्राम मंझारा तौकली में आयोजित हुआ मुख्य पौधरोपण कार्यक्रम

ग्राम मंझारा तौकली में आयोजित हुआ मुख्य पौधरोपण कार्यक्रम159

👤05-07-2022-
‘‘हम सायादार पेड़ जमाने के काम आये, जब सूखने लगे तो जलाने के काम आये’’

बहराइच 05 जुलाई। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरण व प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर वर्षाकाल 2022 में प्रदेश में चरणबद्ध रूप से पैतीस करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके अन्तर्गत जनपद को 71 लाख 57 हज़ार 622 पौधरोपण का लक्ष्य आवंटित हुआ है। जिले में 05 जुलाई को लगभग 50 लाख पौधरोपण के लक्ष्य को पूर्ण करने के उद्देश्य से तहसील कैसरगंज अन्तर्गत ग्राम मंझारा तौकली में मुख्य अतिथि सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड, एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी श्रम आयुक्त उत्तर प्रदेश श्रीमती शकुन्तला गौतम, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह, प्रशिक्षु आईएफएस अनुराग प्रियदर्शी, उप जिलाधिकारी महेश कुमार कैथल, एस.डी.ओ. वन डी.के. सिंह, उपायुक्त मनरेगा के.डी. गोस्वामी, वनक्षेत्राधिकारी दीपक सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख मुन्ना सिंह ने अन्य अधिकारियों, गणमान्य व संभ्रान्तजन तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासियों के साथ पौधरोपण कर अभियान का श्रीगणेश किया। मुख्य अतिथि सांसद बहराइच ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी को वृक्षों के महत्व को समझना होगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण से आसान और कारगर कोई दूसरा उपाय नहीं है। श्री गोंड ने लोगों का आहवान किया कि पौधरोपण कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर मा. प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी के सपने का साकार करें। सांसद ने सभी किसानों व ग्रामवासियों से अपील की कि कम से कम पॉच वृक्ष अवश्य लगायें तथा रोपित पौधों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दें। 
एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने स्थानीय भाषा का सहारा लेते हुए कार्यक्रम में मौजूद लोगों विशेषकर महिलाओं का कुशलक्षेम पूछते हुए पौधरोपण अभियान में काकी, चाची, दादी, भाभी, दीदी के साथ बहुरिया से भी सहयोग की अपील की। डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी लोगों को अधिकाधिक पौधरोपण के साथ उनकी सुरक्षा का भी संकल्प लेना होगा। शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी श्रम आयुक्त उ.प्र. श्रीमती शकुन्तला गौतम ने कहा कि ऊर्जावान जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व में पौधरोपण अभियान के लिए की गई तैयारियों से मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि जिले में पौधरोपण अभियान पूरी तरह से सफल होगा। श्रीमती गौतम ने कहा कि जिले की 32 नर्सरियों में लगभग 93 लाख स्वस्थ पौधों की तैयारी इस बात का द्योतक है कि जिले में वृक्षारोपण के लिए काफी अच्छी तैयारी की गयी है। श्रीमती गौतम ने कहा कि नर्सरी के निरीक्षण के दौरान उन्हें प्रत्येक स्तर पर सभी तैयारियॉ पूर्ण मिलीं जिसके लिए प्रभागीय वनाधिकारी व उनका स्टाफ बधाई का पात्र हैं। श्रीमती गौतम ने कहा कि यहॉ पर 15 हेक्टेयर में रोपित किये गये 16500 पौधों के सुरक्षा की जिम्मेदारी ग्रामवासियों की है। उनके ऑगन में रोपित किये गये पौधों की सुरक्षा सभी का नैतिक कर्तव्य है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने जनपदवासियों का आहवान किया कि पौधरोपण जैसे पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान करते हुए देश के मा. प्रधानमंत्री व प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री जी के सपने का साकार करें। डॉ. चन्द्र ने कहा कि पौधरोपण अभियान को जन आन्दोलन का रूप देने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की गयी। जिले की नर्सरी में लक्ष्य के सापेक्ष दोगुना पौधे तैयार किये गये हैं। डॉ. चन्द्र ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सब की जिम्मेदारी है। डॉ. चन्द्र ने कहा कि पर्यावरण एवं मौसम में आ रहे बदलाव इस बात का साफ इशारा कर रहे हैं कि यदि आज नही ंतो कभी नहीं की स्थिति हमसे ज्यादा दूर नहीं है। हमें धरती मॉ की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक पौध रोपित करना होगा ताकि मानव जीवन में आक्सीजन और पानी की कमी न होने पाये। डीएम डॉ. चन्द्र ने भी पौधों की सुरक्षा पर बल देते हुए ग्रामवासियों का आहवान किया कि रोपे गये पौधों को सुरक्षित रखने में मदद करें। कार्यक्रम का संचालन जन कवि शिक्षक संतोष सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह के रूप में समी के पौधे भेंट किये गये। जबकि कार्यक्रम के अन्त में पूर्व ब्लाक प्रमुख मुन्ना सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

🕔मोहम्मद बिलाल

05-07-2022-

‘‘हम सायादार पेड़ जमाने के काम आये, जब सूखने लगे तो जलाने के काम आये’’

बहराइच 05 जुलाई। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरण व प्रदेश के...

Read Full Article
अतिक्रमण पर तहसील प्रशासन का चला बुलडोजर

अतिक्रमण पर तहसील प्रशासन का चला बुलडोजर987

👤05-07-2022-

सोहावल अयोध्या ।रौनाही थाना सोहावल तहसील क्षेत्र सीबार ग्राम सभा के मजरे बेगम गंज स्थित बाबा राम लखन दास की कुटिया पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत पर  तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता के नेतृत्व पहुंची टीम ने अतिक्रमण हटवाया। सत्तीचौरा चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ राय एवं राजस्व निरीक्षक अरूण तिवारी की मौजूदगी चलाए गये मुहिम मे अतिक्रमणकारी बाबा हीरालाल दास  तथा विपक्षी संत राम के बीच भूमि विवाद होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान मे रखते हुए हिरासत मे लिया। इस बाबत मे तहसीलदार ने बताया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतो पर नोटिस देने के बाद भी कब्जेदार द्वारा भूमि खाली नही की। जिसके कारण कानूनी दायरे मे अतिक्रमणकारी के विरुद्ध कार्यवाही की गयी।

🕔मोहम्मद फहीम

05-07-2022-


सोहावल अयोध्या ।रौनाही थाना सोहावल तहसील क्षेत्र सीबार ग्राम सभा के मजरे बेगम गंज स्थित बाबा राम लखन दास की कुटिया पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत पर  तहसीलदार...

Read Full Article
बीजेपी पार्षद प्रतिनिधि ने नगर निगम पर लगाया सीधा आरोप

बीजेपी पार्षद प्रतिनिधि ने नगर निगम पर लगाया सीधा आरोप813

👤05-07-2022-
 
जलभराव की समस्या से कभी भी हो सकती है कोई घटना क्योंकि खंभों में उतरते हैं करंट

बेगमगंज वार्ड अयोध्या की स्थिति बहुत ही दयनीय हो चुकी है गलियों में कूड़े का अंबार है जिससे बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है और जलभराव की वजह से पानी घरों के अंदर पहुंच जाता है जिससे घर का रखा सामान का नुकसान होता है इन सारी समस्याओं को देखते हुए बेगम वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि मुरारी सिंह यादव ने खुद नालियों को साफ किया और कहा कि नगर निगम पूरी तरह से लापरवाह है अगर साफ सफाई की बात की जाए तो वार्ड में कर्मचारी होते हुए भी वार्ड की सफाई ठीक से नहीं होती है जिससे बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है और घरों में पानी भर जाता है अगर बात की जाए नालियों में पड़े हैं जिससे पानी भरकर ऊपर से होते हुए घर में पहुंच जाता है इसके बारे में कई बार नगर निगम को सूचित किया गया है इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं की बिजली के तार बिल्कुल नीचे लटक रहे हैं जिससे कभी भी कोई घटना घटित हो सकती है जिद्दी विधायक की गई मूक बधिर बने बैठे हैं उनको कई बार सूचित किया जाए मगर उन्हें अभी तक कोई कार्य नहीं किया जिसे कभी भी कोई घटना हो सकती है बरसात का मौसम है और करंट खंभों में उतर रहे हैं उधर जनौरा वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि राजेश सिंह ने कहा कि बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या होती जिससे खंभों में करंट उतरते हैं  और इनसे कई मवेशियों की जान जा चुकी है प्रशासन को विद्युत विभाग को सूचना दी गई लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की उन्होंने कहा कि प्रशासन को उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कार्यवाही नहीं होती है तो वह धरने पर बैठने के लिए मजबूर हो जाएंगे और कहा कि हम जनता के प्रतिनिधि हैं जनता हमें चुनकर बैठ आती है जिससे उनकी समस्याओं को दूर किया जा सके लेकिन नगर निगम का प्रशासन कोई भी सहयोग नहीं करता है पार्षदों की स्थिति तो यह है कि उनकी नगर निगम सुनता ही नहीं है।

🕔तुफ़ैल अहमद

05-07-2022-

 
जलभराव की समस्या से कभी भी हो सकती है कोई घटना क्योंकि खंभों में उतरते हैं करंट

बेगमगंज वार्ड अयोध्या की स्थिति बहुत ही दयनीय हो चुकी है गलियों में कूड़े...

Read Full Article
विवेकन्द सेवा मंच परिवार द्वारा चलाया गया वृक्षारोपण अभियान

विवेकन्द सेवा मंच परिवार द्वारा चलाया गया वृक्षारोपण अभियान849

👤05-07-2022-

मोहम्मद फहीम संवाददाता

सोहावल अयोध्या।।सोहावल तहसील के मसौधा खंड में विवेकानंद सेवा मंच द्वारा पौधारोपण अभियान चलाए गया। अभियान का शुभारंभ  सेवा मंच के संरक्षक, (सेवा के सचिव) इंजीनियर रवि तिवारी बिछिया गांव से किया।इस अवसर पर संयोजक प्रवीण सिंह सहसंयोजक पुष्कर तिवारी राजकुमार त्यागी प्रशांत गौड़ ने नीम, पीपल ,बरगद,के पौधे लगाकर वातावरण को हरा-भरा रखने की शपथ ली।इस अवसर पर इंजीनियर रवि तिवारी ने कहा आज तेजी से वातावरण खराब होता जा रहा है। जिसका कारण पेड़ पौधों की अंधाधुंध कटाई है।हम सभी को मिलजुलकर पौधारोपण अवश्य करना चाहिए पेड़ पौधे हमें जिंदा रखने के लिए आक्सीजन प्रदान करते हैं। जो हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है प्रतिक संतुलन के लिए पौधारोपण बेहद आवश्यक है इससे आने वाली पीढ़ी को सुधारा शुद्ध जल और छूट वातावरण प्राप्त हो सकेगा।
संयोजक प्रवीण सिंह ने कहा जिस प्रकार से कोरोन में मरीजों में ऑक्सीजन की कमी देखी गई। उसे देखते हुए वातावरण में अधिक से अधिक ऑक्सीजन की उपलब्धता हेतु अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाए जाने की आवश्यकता है।
उन्होंने बताया विवेकानंद सेवा मंच द्वारा सभी ब्लॉकों में 15 अगस्त पौधारोपण का कार्यक्रम एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।इस अवसर पर सिद्धार्थ सिंह, राजकुमार त्यागी, पुष्कर तिवारी, प्रशांत गौड, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

🕔मोहम्मद फहीम

05-07-2022-


मोहम्मद फहीम संवाददाता

सोहावल अयोध्या।।सोहावल तहसील के मसौधा खंड में विवेकानंद सेवा मंच द्वारा पौधारोपण अभियान चलाए गया। अभियान का शुभारंभ  सेवा मंच...

Read Full Article
बृक्षारोपण कर मांझा क्षेत्र का उपजिला अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

बृक्षारोपण कर मांझा क्षेत्र का उपजिला अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण674

👤05-07-2022-

सोहावल। अयोध्या। उपजिला अधिकारी ने राजस्व कर्मियों के साथ जिले के बृहद बृक्षारोपण अभियान में भागीदारी निभाते हुए महांवा में बृक्षारोपण किया और हर वर्ष बाढ़ से प्रभावित होने वाले मांझा क्षेत्र के गांव मांझा कला व सहारा बाग का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए है।  मंगल वार को तहसील स्तर पर आयोजित किये गए बृहद बृक्षारोपण अभियान में राजस्व महकमे ने जगह जगह बृक्ष लगवाये। इसके लिए मसौधा के महावा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के तहद नवागत उप जिला अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव तहसीलदार व नायब तहसीलदार सहित लेखपालो ने भागीदारी निभाई और बृक्षारोपण किया। कंही फलदार बृक्ष लगे तो कंही छायादार लगाए गए। बृक्ष रोपण के बाद उपजिला अधिकारी ने अपने संबोधन में इस बात पर बल दिया कि रोपण के बाद इन बृक्षों की देखभाल की भी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए क्यो कि बढ़ते पर्यावरण असंतुलन से निबटने का एक मात्र रास्ता बृक्षरोपण है। यहाँ से राजस्व महकमे का काफिला बाढ़ प्रभावित क्षेत्र रहे मांझा कला व सहारा बाग की ओर घूम गया जंहा बीते वर्षो की परेशानियों को देखते हुए निरीक्षण कर एहतियात के कदम उठाने हेतु उपजिला अधिकारी ने तहसीलदार व अधीनस्थों को दिशा निर्देश जारी किया है।


🕔 मोहम्मद फहीम

05-07-2022-

सोहावल। अयोध्या। उपजिला अधिकारी ने राजस्व कर्मियों के साथ जिले के बृहद बृक्षारोपण अभियान में भागीदारी निभाते हुए महांवा में बृक्षारोपण किया और हर वर्ष बाढ़ से प्रभावित...

Read Full Article

सी एम के आदेश का पालन कराने में पुलिस नाकाम,

सी एम के आदेश का पालन कराने में पुलिस नाकाम,390

👤04-07-2022-

जगदीशपुर अमेठी गतमाह में सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा टैक्सी स्टैंड वा रोडों पर खड़े वाहनों को हटाने का जारी निर्देश पुलिस की लचर कार्यशैली के चलते बेअसर साबित होता जा रहा है आलाधिकारी बेखबर हैं
कोतवाली  जहां चौराहा पुलिस चौकी  तथा विभिन्न रोडों के किनारे संचालित टैक्सी स्टैंड पूर्व की भांति  जमे हुए हैं बस स्टाप से लेकर आदि रोडो पर लाईनों में खड़े वाहन सरकार के आदेश की खिल्ली उडा रहे हैं वहीं मूकदर्शक बनी पुलिस सब कुछ देखते हुए भी चुप्पी साधे रहती है  जिसके चलते रोडो पर अतिक्रमण का अंबार लगता जा रहा है इसी का परिणाम है कि निरंतर दुर्घटनाएं घटित  होकर यात्री मौत के शिकार होते रहते हैं  इसके बावजूद भी पुलिस को ना तो सीएम के आदेश की परिवाह है ना ही यात्रियों की सुरक्षा की सरकार का आदेश मात्र कागजी साबित होकर हवा हवाई  होता जा रहा है जिले में बैठे आलाधिकारियों ने यदि गौर ना किया तो भविष्य में विकराल समस्या खड़ी हो सकती है

🕔tanveer ahmad

04-07-2022-


जगदीशपुर अमेठी गतमाह में सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा टैक्सी स्टैंड वा रोडों पर खड़े वाहनों को हटाने का जारी निर्देश पुलिस की लचर कार्यशैली के चलते बेअसर साबित होता...

Read Full Article

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article