Back to homepage

Latest News

पंचायत भवन से सीसीटीवी कैमरा चोरी

पंचायत भवन से सीसीटीवी कैमरा चोरी943

👤27-06-2022-

बारुन-अयोध्या।पुलिस चौकी बारुन बाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत कर्मडांडा के पंचायत भवन पर लगा सीसीटीवी कैमरा चोरी हो गया।अभी हाल ही के दिनों में पंचायत भवन पर लगाया गया सीसीटीवी कैमरा चोरों के हत्थे चढ़ गया।ग्राम प्रधान मुकेश पंडित ने बताया कि पंचायत भवन पर लगा तीन कैमरा चोरी होने का मामला सामने आया है जिसके लिए आज ही थाने जा रहा हूं और चोरी का अभियोग पंजीकृत करा कर विधिक कार्यवाही किया जाएगा।

🕔tanveer ahmad

27-06-2022-


बारुन-अयोध्या।पुलिस चौकी बारुन बाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत कर्मडांडा के पंचायत भवन पर लगा सीसीटीवी कैमरा चोरी हो गया।अभी हाल ही के दिनों में पंचायत भवन पर लगाया...

Read Full Article
टेबलेट पाकर छात्राओ ने जताई खुशी

टेबलेट पाकर छात्राओ ने जताई खुशी38

👤27-06-2022-

सोहावल। अयोध्या। प्रदेश सरकार द्वारा फाइनल वर्ष की छात्राओं को वितरण के लिए उपलब्ध कराये गये टेबलेट को महा बिद्यालय के प्राचार्य व प्रबंधक ने मिलकर एक सादे समारोह में छात्राओ को वितरित किया।जिसे पाकर छात्राओ के चेहरे खिल उठे और इन्होंने खुसी जताई।सोमवार को माँ वैष्णो देवी महिला महाविद्यालय सियाराम नगर पूरे कीरत कांटा के प्रबंधक छेदी लाल वर्मा प्राचार्य डा0 राम सजीवन वर्मा ने मिलकर परास्नातक अंतिम वर्ष की मेधावी छात्राओ को टेबलेट वितरित किया। जिसे पाकर प्रफुल्लित छात्राओ ने कहा यह टेबलेट आधुनिक शिक्षा में मददगार बनेगा इसका सकारात्मक प्रयोग आगे की परीक्षाओं के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। प्रबंधक श्री वर्मा ने सभी छात्राओ को शुभ कामनाएं देते हुए इस बात पर बल दिया की सरकार की इस उपहार का प्रयोग सकारात्मक प्रयोग के लिए किया जाना चाहिए प्राचार्य ने कहा यह टेबलेट छात्राओंके जीवन मे बदलाव ला सकता है आज इंटरनेट और सोशल प्लेटफार्म के बिना तकनीकी शिक्षा संभव नही रह गयी है।

🕔मोहम्मद फहीम

27-06-2022-


सोहावल। अयोध्या। प्रदेश सरकार द्वारा फाइनल वर्ष की छात्राओं को वितरण के लिए उपलब्ध कराये गये टेबलेट को महा बिद्यालय के प्राचार्य व प्रबंधक ने मिलकर एक सादे समारोह...

Read Full Article
 श्छत्रपति शाहूजी महाराज श्की एक भव्य जयन्ती समारोह का हुआ आयोजन

श्छत्रपति शाहूजी महाराज श्की एक भव्य जयन्ती समारोह का हुआ आयोजन 379

👤26-06-2022-


लखनऊ प्रेस क्लब में आज श्छत्रपति शाहूजी महाराजश् की एक भव्य जयन्ती समारोह का आयोजन हुआ। यह आयोजन श्भारतीय संविधान संरक्षण संघर्ष समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचकर लोगों ने उन्हें सृद्धा सुमन अर्पित किया। उ०प्र० सरकार के पूर्व मंत्री एवं समाजवादी नेता श्री आरण् केण् चौधरी जयन्ती समारोह के मुख्य अतिथि थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शाहूजी महराज का जन्म 26 जून सन् 1874 को मराठा कुर्मी वंश में कोल्हापुर के वीर शिवाजी के राजवंश में हुआ था। शाहू जी महाराज स्वयं कोल्हापुर के राजसिंहासन पर 2 अप्रैल सन् 1894 को विराजमान हुए थे। श्शाहूजीश् को श्आरक्षण का जनकश् कहा जाता है। 26 जुलाई 1902 को उन्होंने समाज के कमजोर एवं पिछड़े वर्ग को अपने राज्य की सेवाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण देना शुरू किया था। छत्रपति शाहूजी महाराज ने कोल्हापुर राज्य की गद्दी सम्हालते ही देखा कि समाज की स्थिति दयनीय है। वर्ण व्यवस्था के चलते जाति.पांतए ऊंच.नीच व छुआ.छूत चरम पर है। वर्ण व्यवस्था की पाखण्डी संस्कृति ने किसानों और मजदूरों की स्थिति को दयनीय बना दिया है। उन दिनों महात्मा ज्योतिराव फूले का सत्य शोधक समाज नाम का संगठन लोगों को वर्ण व्यवस्था के चंगुल से छुटकारा दिलाने के लिए संघर्षरत था। शाहू जी महाराज इससे बहुत प्रभावित थे। उन दिनों कोल्हापुर राज्य में अधिकारियों की संख्या 75 थी। इसमें 64 ब्राह्मण थे और 11 गैर ब्राह्मण थे। इसी प्रकार महाराज की निजी सेवा मे 46 ब्राह्मण और मात्र 7 गैर ब्राह्मण थे। ऐसी स्थिति में समाज के कमजोर एवं पिछड़े वर्ग के साथ न्याय हो पाना संभव नहीं था। इसीलिए छत्रपति शाहूजी ने समाज के कमजोर एवं पिछड़े वर्ग के लिए अपने राज्य का अधीन सेवाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण देने को ऐतिहासिक फैसला किया। आरक्षण से समाज के कमजोर एवं पिछड़े वर्ग को शासन.प्रशासन में उसकी भागीदारी का सिलसिला आगे बढ़ रहा था। परन्तु आज देश और प्रदेश की भगवा सरकार ने आरक्षण को बड़ी तेजी से खत्म और निःप्रभावी करना शुरू कर दिया। हमें महात्मा फूलेए छत्रपति शाहू जीए पेरियार और डॉण् अम्बेडकर के पद चिन्हों पर चलकर भारतीय संविधानए लोकतंत्र और अपना आरक्षण बचाने के लिए निर्णायक संघर्ष करना होगा।

🕔tanveer ahmad

26-06-2022-



लखनऊ प्रेस क्लब में आज श्छत्रपति शाहूजी महाराजश् की एक भव्य जयन्ती समारोह का आयोजन हुआ। यह आयोजन श्भारतीय संविधान संरक्षण संघर्ष समिति द्वारा किया गया। इस...

Read Full Article
तहसील सभागार में दो गांव के 50 ग्रामीणों को विधायक ने बांटा घरौनी

तहसील सभागार में दो गांव के 50 ग्रामीणों को विधायक ने बांटा घरौनी482

👤26-06-2022-

भेलसर(अयोध्या) ग्रामीण आबादी में घर बनाकर रहने वाले लोगों के पास आजादी के बाद से अब तक मालिकाना हक का कोई प्रमाण पत्र नहीं था।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आम ग्रामीण को घर का मालिक बनाये जाने की सकारात्मक सोच के चलते ग्रामीणों को घर का मालिकाना हक देने के लिए घरौनी बनाई गई।यह बातें रुदौली तहसील सभागार में विधायक रामचंद्र यादव ने तहसील क्षेत्र के टीकर और आसुमऊ गांव के 60 लोगों को घरौनी का वितरण करते हुए कही। विधायक ने कहा कृषि योग्य भूमि के स्वामित्व का प्रमाण पत्र खतौनी है।आबादी में ग्रामीणों के बने मकान के स्वामित्व प्रमाण पत्र घरौनी से ग्रामीण आबादी के विवादों कमी आएगी।घरौनी से शहर के तरह गाँव मे गृह निर्माण के लिए बैंक से लोन भी लिया जा सकता है।उन्होंने कहा आर्थिक जरूरतों के लिए खतौनी का उपयोग ग्रामीण कर सकेंगे।एसडीएम स्वप्निल यादव ने बताया तहसील के 139 गांव में घरौनी  का सर्वे हो चुका है  जिनमें से 72 घरौनी बनाई जा चुकी है।तहसील के पांच गांव सेल्हुमऊ,नेवाजपुर,चितईपुर,शाहपुर और सुलेमपुर में घरौनी का वितरण किया जा चुका है।शनिवार के वितरण कार्यक्रम में टीकर के 25 औरआसुमऊ गाव के 35 ग्रामीणों को घरौनी का वितरण किया जाना था।जिनमें से 50 ग्रामीणों को घरौनी का वितरण किया गया है।कहा कि नगर क्षेत्र सहित चकबंदी के गांव में घरौनी नहीं बनाई जाएगी।तहसीलदार प्रज्ञा सिंह ने बताया घरौनी के निर्माण में हुई गलतियों और विवाद के समाधान के लिए ग्रामीण जिलाधिकारी को अपना प्रत्यावेदन दे सकते हैं।तहसील सभागार में ग्राम आशुमऊ की सुंदरा पत्नी सत्यनाम,इंद्राणा पत्नी जगजीवन,सावित्री पत्नी ओमप्रकाश,सुंदरा पत्नी सतगुरु,जोगीराम पुत्र मणिराम,त्रिभवन पुत्र छेदीलाल,परशुराम पुत्र दुखीराम,साहेब लाल पुत्र वारिसराम और टीकर गांव के रामदेव पुत्र जगन्नाथ,शांति देवी पत्नी परशुराम,जगराना पत्नी महाजन ने घरौनी प्रमाण पत्र मिलने के बाद कहां कि अभी तक घर के मालिकाना हक का कोई कागज मौजूद नहीं था।पास पड़ोस में सहन,दरवाजा,खिड़की पर नाला,नाली और मार्ग निर्माण करते समय नए विवाद पैदा होने पर इस प्रमाण पत्र में आवासीय क्षेत्रफल लिखा होने से विवाद की दशा में परेशानी कम होगी।इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक राम दुलारे तिवारी,राजस्व निरीक्षक विश्वनाथ सिंह,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष निर्मल शर्मा,लेखपाल राजकुमार दुबे,यशवंत प्रताप,रवि प्रकाश पाठक,राम वृक्ष मौर्या सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

🕔फहीम अहमद

26-06-2022-


भेलसर(अयोध्या) ग्रामीण आबादी में घर बनाकर रहने वाले लोगों के पास आजादी के बाद से अब तक मालिकाना हक का कोई प्रमाण पत्र नहीं था।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

Read Full Article
तहसील सभागार में दो गांव के 50 ग्रामीणों को विधायक ने बांटा घरौनी

तहसील सभागार में दो गांव के 50 ग्रामीणों को विधायक ने बांटा घरौनी252

👤26-06-2022-

भेलसर(अयोध्या)ग्रामीण आबादी में घर बनाकर रहने वाले लोगों के पास आजादी के बाद से अब तक मालिकाना हक का कोई प्रमाण पत्र नहीं था।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आम ग्रामीण को घर का मालिक बनाये जाने की सकारात्मक सोच के चलते ग्रामीणों को घर का मालिकाना हक देने के लिए घरौनी बनाई गई।यह बातें रुदौली तहसील सभागार में विधायक रामचंद्र यादव ने तहसील क्षेत्र के टीकर और आसुमऊ गांव के 60 लोगों को घरौनी का वितरण करते हुए कही। विधायक ने कहा कृषि योग्य भूमि के स्वामित्व का प्रमाण पत्र खतौनी है।आबादी में ग्रामीणों के बने मकान के स्वामित्व प्रमाण पत्र घरौनी से ग्रामीण आबादी के विवादों कमी आएगी।घरौनी से शहर के तरह गाँव मे गृह निर्माण के लिए बैंक से लोन भी लिया जा सकता है।उन्होंने कहा आर्थिक जरूरतों के लिए खतौनी का उपयोग ग्रामीण कर सकेंगे।एसडीएम स्वप्निल यादव ने बताया तहसील के 139 गांव में घरौनी  का सर्वे हो चुका है  जिनमें से 72 घरौनी बनाई जा चुकी है।तहसील के पांच गांव सेल्हुमऊ,नेवाजपुर,चितईपुर,शाहपुर और सुलेमपुर में घरौनी का वितरण किया जा चुका है।शनिवार के वितरण कार्यक्रम में टीकर के 25 औरआसुमऊ गाव के 35 ग्रामीणों को घरौनी का वितरण किया जाना था।जिनमें से 50 ग्रामीणों को घरौनी का वितरण किया गया है।कहा कि नगर क्षेत्र सहित चकबंदी के गांव में घरौनी नहीं बनाई जाएगी।तहसीलदार प्रज्ञा सिंह ने बताया घरौनी के निर्माण में हुई गलतियों और विवाद के समाधान के लिए ग्रामीण जिलाधिकारी को अपना प्रत्यावेदन दे सकते हैं।तहसील सभागार में ग्राम आशुमऊ की सुंदरा पत्नी सत्यनाम,इंद्राणा पत्नी जगजीवन,सावित्री पत्नी ओमप्रकाश,सुंदरा पत्नी सतगुरु,जोगीराम पुत्र मणिराम,त्रिभवन पुत्र छेदीलाल,परशुराम पुत्र दुखीराम,साहेब लाल पुत्र वारिसराम और टीकर गांव के रामदेव पुत्र जगन्नाथ,शांति देवी पत्नी परशुराम,जगराना पत्नी महाजन ने घरौनी प्रमाण पत्र मिलने के बाद कहां कि अभी तक घर के मालिकाना हक का कोई कागज मौजूद नहीं था।पास पड़ोस में सहन,दरवाजा,खिड़की पर नाला,नाली और मार्ग निर्माण करते समय नए विवाद पैदा होने पर इस प्रमाण पत्र में आवासीय क्षेत्रफल लिखा होने से विवाद की दशा में परेशानी कम होगी।इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक राम दुलारे तिवारी,राजस्व निरीक्षक विश्वनाथ सिंह,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष निर्मल शर्मा,लेखपाल राजकुमार दुबे,यशवंत प्रताप,रवि प्रकाश पाठक,राम वृक्ष मौर्या सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

🕔फहीम अहमद

26-06-2022-


भेलसर(अयोध्या)ग्रामीण आबादी में घर बनाकर रहने वाले लोगों के पास आजादी के बाद से अब तक मालिकाना हक का कोई प्रमाण पत्र नहीं था।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

Read Full Article
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन765

👤26-06-2022-
जगदीशपुर-अमेठी। जगदीशपुर विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीगंज में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र रानीगंज अधीक्षक डॉ विवेक कुमार ने मरीजों के रजिस्ट्रेशन के बाद जांच उपरांत दवा वितरित कराई। रविवार को जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रानीगंज में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला पूर्वान्ह से अपरान्ह तक आयोजित किया गया। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीगंज की चिकित्सा प्रभारी डॉ विवेक कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य मेलें में , टी0वी0, मलेरिया, दिमागी बुखार रक्तचाप, मधुमेह, फाइलेरिया एवं कुष्ट रोग सम्बन्धी जानकारी एवं आवश्यक जांच एवं उपचार किया गया। बताया कि प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात् परामर्श सेवायें, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा परामर्श एवं सेवायें दी जायेंगी। बच्चों में डायरिया एवं न्यूमोनिया के रोकथाम बचाव एवं उपचार की जानकारी एवं सुविधायें दी जायेंगी साथ ही जानलेवा बीमारियों के बचाव हेतु टीकाकरण किया जायेगा। परिवार नियोजन सम्बन्धी परामर्श एवं सुविधायें उपलब्ध करायी जायेगी। इस मौके पर इस मौके पर फार्मासिस्ट सुनील तिवारी, अंबर हामिद, जितेंद्र कुमार, सुभाष चंद्र तिवारी, मनीष  कुमार,एएनएम उमा यादव, रितु पांडे, सीएचओ कुसुम व आशा बहुओं सहित आदि लोग मौजूद रहे।

🕔अंकित यादव

26-06-2022-

जगदीशपुर-अमेठी। जगदीशपुर विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीगंज में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ...

Read Full Article
कार चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश, फर्जी तरीके से नाम कराकर कार को चला रहे थे चोर

कार चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश, फर्जी तरीके से नाम कराकर कार को चला रहे थे चोर325

👤26-06-2022-

आगरा। खेरागढ़ तहसील क्षेत्र में सैयां पुलिस के हाथ एक बढ़ी सफलता हाथ लगी है। बीते करीब एक माह पूर्व कार को चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने कार समेत एक आरोपी को भी पकड़ लिया है। बाकी बचे आरोपियों को पकड़ने में पुलिस टीम जुट गई है। थाना प्रभारी सैंया योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस बीते मई माह की  23 तारीख को कार चोरी की घटना पर वह लगातार कार्य कर रही थी। इसी दौरान रविवार सुबह उन्हें मुखबिर खास से जानकारी मिली कि चोरी हुई कार ग्वालियर हाइवे से होकर गुजरने वाली है। जिस पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई और योजनाबद्ध तरीके से पकड़ने में जुट गई। पुलिस ने इस दौरान जाजऊ कट के पास से सफेद कलर की स्विफ्ट डिजायर कार को शक होने पर रोक लिया। कार चला रहे युवक ने अपना नाम बृजराज पुत्र राजवीर सिंह निवासी मिरघान, थाना दिमनी जिला मुरैना एमपी बताया। उसके पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ।कढ़ाई से पूछताछ करने पर उसने सारा राज उगल दिया। पकड़े गए अभियुक्त बृजराज ने बताया है कि 23 मई को वह और उसके तीन साथियों आशीष भदौरिया पुत्र गजेन्द्र भदौरिया, छोटू उर्फ अनुज तोमर पुत्र नरेन्द्र उर्फ पटेल निवासीगण ग्राम मिरघान थाना दिमनी, सन्नू तोमर पुत्र कल्याण सिंह निवासी ग्राम लल्लू बसई, थाना सोनिया जिला मुरैना एमपी ने दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के सामने से शाम करीब 05.30 से चारों ने यह स्विफ्ट डिजायर कार 6500 रुपये में आगरा होते हुए मुरैना एमपी के लिए तय की थी। जब रात्रि समय करीब साढ़े दस बजे सैंया से पहले वाले पुल के पास पहुंचे थे तो उन्होंने गाडी के ड्राईवर से कहा था कि हमें यहीं पुल के नीचे उतरना है। जिस पर कार चालक पुल के नीचे ले गया। वह कार से उतरकर पेशाब करने चला गया, तभी ये लोग इस कार को चोरी करके ले गए।कार चुराने वाले गैंग ने मिलकर गुड़गांव का ही एक फर्जी पता देकर फर्जी कागजात तैयार करा कर आरटीओ ऑफिस गुड़गांव से इस कार को अपने नाम करा लिया और मजे से उसे चलाने लगे।  पुलिस ने बताया है कि उन्हें जानकारी मिली कि ये गैंग एमपी के दिमनी में शराब का कार्य करता है। चोरी की कार से शराब को इधर से उधर ले जाते है। जिन पर थाना दिमनी में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिल रही है। पुलिस बाकी के बचे आरोपियों को पकड़ने में जुट गई है जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। पकड़ने वाली टीम में थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह, एसआई जितेंद्र सिंह, प्रविंद्र कुमार, मोहित शर्मा, कास्टेबल अशवंत और विवेक उपाध्याय शामिल रहे।

🕔 विष्णु सिकरवार

26-06-2022-


आगरा। खेरागढ़ तहसील क्षेत्र में सैयां पुलिस के हाथ एक बढ़ी सफलता हाथ लगी है। बीते करीब एक माह पूर्व कार को चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने कार समेत...

Read Full Article
खेतों में नहीं मिली भैंस तो परिजनों के डर से भागा किशोर, पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

खेतों में नहीं मिली भैंस तो परिजनों के डर से भागा किशोर, पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा545

👤26-06-2022-

 आगरा। खेरागढ़ तहसील के थाना जगनेर क्षेत्र से लापता किशोर को पुलिस ने चंद घंटों की कढ़ी मशक्कत के बाद सकुशल बरामद कर लिया। किशोर के सकुशल बरामदगी पर पुलिस ने चैन की सांस ली। किशोर को बरामद कर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। बच्चे की सकुशल मिलने पर परिजनों के चिंता से मुरझे हुए चेहरों पर मुस्कान बिखरने लगी।
धनीना निवासी रघुनाथ का दस वर्षीय बेटा नितेश शनिवार शाम को घर से खेतों पर भैंस लेने के लिए गया। खेतों से काफी देर तक वापिस घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश में जुट गए। काफी खोजबीन करने के बाद कहीं पता नहीं चला तो रात्रि करीब दस बजे पुलिस को बताया। तभी से पुलिस बच्चे का पता लगाने में जुटी हुई थी।
थाना प्रभारी जगनेर ईश्वर सिंह तोमर ने बताया है कि नितेश को परिजनों ने खेत पर भैंस लाने के लिए भेज दिया। लेकिन उसने आसपास भैंस काफी देखने के बाद नहीं मिली तो परिजनों की डांट फटकार के डर से पैदल भाग गया। पुलिस ने बताया कि नितेश के पास एक मोबाइल था जो कि बैटरी डाउन होने के कारण बंद हो गया। लेकिन उसकी लास्ट लोकेशन किरावली में मिली। उसी के आधार पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई और रात्रि से लेकर सुबह तक किरावली के आसपास में खोजबीन करने में जुट गई। जिस पर वह एक ढाबे के पास मिल गया। पुलिस उसे जगनेर ले आई और सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पिता रघुनाथ ने उसे छाती से लगा लिया।

🕔विष्णु सिकरवार

26-06-2022-


 आगरा। खेरागढ़ तहसील के थाना जगनेर क्षेत्र से लापता किशोर को पुलिस ने चंद घंटों की कढ़ी मशक्कत के बाद सकुशल बरामद कर लिया। किशोर के सकुशल बरामदगी पर पुलिस ने चैन...

Read Full Article
ग्वालियर हाइवे पर माचिस से भरा ट्रक पलटा, माचिस के बॉक्स में लगी आग

ग्वालियर हाइवे पर माचिस से भरा ट्रक पलटा, माचिस के बॉक्स में लगी आग 61

👤26-06-2022-

आगरा। थाना सैंया क्षेत्र में रविवार सुबह ग्वालियर हाइवे पर माचिस के पैकेटों से भरा गाड़ी पलट गई। पलटते ही माचिस के पैकेटों से धुंआ उठने लगा। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई।  मामला रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे के ग्वालियर हाइवे पर कटी पुल का है। धौलपुर के ओर से माचिस के पैकेटों से भरी एक गाड़ी आगरा की तरफ जा रही थी। अचानक से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक को मामूली चोटें आई है। केंट्रा गाड़ी के पलटते ही माचिस के पैकेट रोड़ पर फैल गए और उनसे धुंआ उठने लगा। हादसे की जानकारी पर थाना प्रभारी सैंया योगेंद्र पाल सिंह पहुंच गए और देखकर फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और समय रहते आग को बुझा दिया। ट्रक पलटने के कारण हाइवे पर यातायात प्रभावित हो गया। वाहनों की लंबी लंबी लाइन लग गई। वाहन चालक जाम में फंस गए। हाइवे पर ट्रक पलटने से उसे उठाने के लिए दो क्रेन को बुलाया गया लेकिन पुल पर पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण घंटों तक सफलता नहीं मिल पाई। हादसे को देखते हुए एक एंबुलेस को भी बुला लिया गया। खबर लिखे जाने तक क्रेन हाइवे पर पलते ट्रक को उठाने में लगी हुई थी।

🕔विष्णु सिकरवार

26-06-2022-


आगरा। थाना सैंया क्षेत्र में रविवार सुबह ग्वालियर हाइवे पर माचिस के पैकेटों से भरा गाड़ी पलट गई। पलटते ही माचिस के पैकेटों से धुंआ उठने लगा। घटना की जानकारी पर थाना...

Read Full Article
विधायक धर्मपाल से विद्यार्थी बोले, सर हमारी आवाज सीएम तक पहुंचाओ

विधायक धर्मपाल से विद्यार्थी बोले, सर हमारी आवाज सीएम तक पहुंचाओ700

👤26-06-2022-
अंकों की मांग को लेकर विधायक से की मुलाकात

 आगरा। हाई स्कूल की मार्कशीट में अंक दिए जाने की मांग को लेकर मेरी आवाज सुनो अभियान के तहत विद्यार्थी जनप्रतिनिधियों के घरों पर दस्तक दे रहे हैं। इसी क्रम में विद्यार्थी चाइल्ड राइट्स एक्टिविस्ट नरेश पारस की अगुवाई में रविवार की सुबह एत्मादपुर विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह के आवास पर पहुंचे। उन्होंने विधायक से मिलकर अपनी वेदना व्यक्ति की। उन्होंने कहा कि बिना अंकों के हमारी मार्कशीट बेकार है। हम केवल खुद को साक्षर ही कह पाएंगे। किसी भी सरकारी सेवा के लिए हम पात्र नहीं हो पाएंगे।
 विद्यार्थियों ने डॉक्टर धर्मपाल सिंह से कहा की आप एक विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं। आप एक अभिभावक के रूप में हमारी वेदना को शासन तक पहुंचाइए जिससे हम भी पढ़ लिख कर आगे बढ़ सके। हमारे अंक मिल सके। आपका शैक्षणिक संस्थानों तथा गतिविधियों से पुराना नाता है। आप विद्यार्थियों की वेदना को भली-भांति जानते हैं इसलिए आपसे गुहार लगाने आए हैं।
 नरेश पारस ने जब डॉक्टर धर्मपाल को पूरी बात बताते हुए तथ्यों से अवगत कराया तो उन्होंने कहा कि यह छात्रों के साथ में धोखा हुआ है। यह बिना अंकों के हर जगह पिछड़ जाएंगे। विधायक ने कहा कि वह अंक दिलाने के लिए वह भरपूर प्रयास करेंगे। खुद लखनऊ जाकर माध्यमिक शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री के समक्ष इस मुद्दे को रखेंगे। बच्चों को अंक मिलना बहुत जरूरी है।
 डॉक्टर धर्मपाल से मिलने गए विद्यार्थियों में कल्पना सिंह, कुमकुम, चीनी विमल, सुहानी सिंह, दिव्या सिंह, अनन्या, सुमन, प्रिंस, अभिषेक, दीपेश, गुलशन, दीपांशु, मयंक, खुशबू, अंजलि, प्रियंका, रुचि, कविता, रंजना आदि मौजूद रहे।

🕔विष्णु सिकरवार

26-06-2022-

अंकों की मांग को लेकर विधायक से की मुलाकात

 आगरा। हाई स्कूल की मार्कशीट में अंक दिए जाने की मांग को लेकर मेरी आवाज सुनो अभियान के तहत विद्यार्थी जनप्रतिनिधियों...

Read Full Article

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article