Back to homepage

Latest News

अमेठी जिले में रोजगार मेले का आयोजन

अमेठी जिले में रोजगार मेले का आयोजन623

👤27-06-2022-

अमेठी बेरोजगारों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले, सरकार की मंशा पर जिलाधिकारी अमेठी के निर्देशन में जिला सेवायोजन कार्यालय अमेठी , जिला परियोजन प्रबंधन कार्यालय उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, एवं राजकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय आईटीआई गौरीगंज परिसर में रोज़गार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें देश की 3 कंपनियों ने प्रतिभाग किया तथा 152 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया गया। मेले में वर्धमान टेक्सटाइल्स, पुखराज हेल्थ केयर, एवं पूजा इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से कुल 81 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।  प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों में मुख्यतः कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित प्रशिक्षण केंद्रों के प्रशिक्षणार्थी, आईटीआई द्वारा पूर्व में प्रशिक्षित छात्र, एवं  सेवा योजन विभाग में पंजीकृत बेरोज़गार रहे। वर्धमान टेक्सटाइल्स ने कुल 36 अभ्यर्थियों का चयनित करते हुए ऑफर लेटर भी जारी किया। इस मौके पर उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र अमेठी एवं जिला समन्वयक कौशल विकास राजीव कुमार पाठक, जिला सेवा योजन अधिकारी अनुपमा रानी, नोडल आईटीआई प्लेसमेंट प्रभारी अजय कुमार सिंह, सहायक प्रबन्धक राजेश भारती, कौशल विकास मंत्रालय भारत सरकार से महात्मा गाँधी राष्ट्रीय फेलो मनीष कुमार गुप्ता, कौशल विकास जिला प्रबंधक संदीप कुमार सिंह मौजूद रहे।

🕔 असद हुसैन, इसराक अहमद

27-06-2022-


अमेठी बेरोजगारों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले, सरकार की मंशा पर जिलाधिकारी अमेठी के निर्देशन में जिला सेवायोजन कार्यालय अमेठी , जिला परियोजन प्रबंधन कार्यालय...

Read Full Article
कांग्रेसियों ने किया अग्निपथ योजना के विरोध में सत्याग्रह आंदोलन

कांग्रेसियों ने किया अग्निपथ योजना के विरोध में सत्याग्रह आंदोलन373

👤27-06-2022-

आगरा। अछनेरा /किरावली स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्मारक मे युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हेमंत चाहर के नेतृत्व में अग्निवीर योजना के विरोध में सत्याग्रह आंदोलन किया | बीते कुछ दिन पहले केंद्र सरकार एवं तीनों सेनाओं के अध्यक्षों ने अग्नीपथ योजना लागू की| जिसमें लाखों युवाओं को नुकसान झेलना पड़ा तथा आगे भी लाखों युवाओं को नुकसान झेलना पड़ सकता है।  युवा कांग्रेस के हेमंत चाहर ने कहा भाजपा सरकार की यह योजना युवा विरोधी है जिसमें मेडिकल फिजिकल एवं लिखित परीक्षा पास करने के बावजूद भी उनकी भर्ती रद्द कर दी गई | जो कि आगे होने वाली भर्तियों में उन्हें केवल चार साल के लिए ही नौकरी में रखा जाएगा। जो कि युवाओं तथा उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है।कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रविंद्र जादौन ने कहा सरकार पहले से ही युवा विरोधी, किसान, विरोधी, शिक्षित विरोधी रही है| सरकार को यह योजना वापस लेनी होगी नहीं तो कांग्रेस पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रेखा रानी ने कहा किसान, मजदूर, महिला, शिक्षित, युवा सभी इस सरकार से परेशान हैं यही लोग 2024 में केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। इस दौरान हेमंत चाहर, रेखा रानी, रविंद्र जादौन, फिरोज कप्तान, राहुल कुरैशी, ओमवती देवी, अजय सिंह, गब्बर सिंह, धर्मेंद्र परमार, पुष्पेंद्र सिंह, विनोद सिंह इत्यादि कांग्रेसी मौजूद रहे।

🕔 विष्णु सिकरवार

27-06-2022-


आगरा। अछनेरा /किरावली स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्मारक मे युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हेमंत चाहर के नेतृत्व में अग्निवीर योजना के विरोध में सत्याग्रह...

Read Full Article
कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित सैकड़ों कांग्रेसियों ने अग्नि वीर सैनिक भर्ती योजना का किया विरोध

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित सैकड़ों कांग्रेसियों ने अग्नि वीर सैनिक भर्ती योजना का किया विरोध935

👤27-06-2022-

उन्नाव।कांग्रेस पार्टी की जिलाध्यक्ष आरती बाजपेई के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेसियों ने चिलचिलाती धूप में सड़क पर निकल कर भारत सरकार की 4 वर्षीय अस्थायी सेना में नियुक्ति वाली अग्निपथ योजना के विरोध में सत्याग्रह आंदोलन छेड़ा। उन्होंने इस योजना को सेना में भर्ती होने वाले नौजवान देशभक्तों के साथ छलावा करार दिया। तभी उप जिलाधिकारी अंकित शुक्ला और उप पुलिस अधीक्षक विक्रमाजीत सिंह भारी पुलिस बल के साथ आ धमके और आंदोलनकारियों को तहसील कार्यालय के लिए कूंच करने से जबरन रोक दिया।
कांग्रेस पार्टी के विधानसभा क्षेत्र कार्यालय चयनिका पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सत्याग्रह आंदोलन कर रहीं जिला अध्यक्ष श्रीमती बाजपेई ने कहा कि केंद्र सरकार की इस योजना से देश के नौजवान रोजगार तो कम पायेंगे, लेकिन अधिकांश युवक बेरोजगारी का दंश झेलने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि ठेका प्रथा पर देश की सेवा संभव ही नहीं है। आज सेना में भर्ती होने वाला हर नौजवान अपने और अपने परिवार के भविष्य को लेकर सशंकित है। उन्होंने अग्निपथ योजना के संदर्भ में प्रश्न किया कि जबकि सेना कल्याण कार्यक्रम के द्वारा बमुश्किल 10 फ़ीसदी पूर्व सैनिकों को रोजगार नही मिल पा रहा है तो मात्र 4 साल की नौकरी के बाद जबरन रिटायर किए गए हजारों अग्नि वीरों को सरकार आखिर कैसे नौकरी देगी। उन्होंने दुख जताया कि इस योजना में सेवानिवृत्त फौजी पेंशन का भी हकदार नहीं होगा। ऐसी स्थिति में देश के बेरोजगार नौजवानों की अच्छी खासी फौज खड़ी हो सकती है, जो देश के लिए बेहद घातक सिद्ध होगी। इसलिए कांग्रेस पार्टी हर नौजवान के साथ खड़ी है और इस योजना के निरस्तीकरण की मांग करती है। आंदोलनकारी केंद्र और प्रदेश सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी कर रहे थे। तभी भारी पुलिस बल के साथ एसडीएम अंकित शुक्ला और पुलिस क्षेत्राधिकारी विक्रमाजीत सिंह आ पहुंचे। पुलिस ने आंदोलनकारियों को तहसील कार्यालय जाने से जबरन रोक दिया। सत्याग्रह में प्रमुख रूप से कमल तिवारी एआईसीसी, दिनेश शुक्ला पीसीसी, जिला उपाध्यक्ष ताजुद्दीन अंसारी व कृष्ण पाल यादव (पूर्व प्रमुख), युसूफ फारुकी खुर्रम महासचिव, मंसूर अली, अतुल शुक्ला, विदुषी बाजपेई सचिव यूपीएसएम, नगर अध्यक्ष सलमान सिद्दीकी, उपाध्यक्ष इक़बाल अंसारी, महेंद्र मिश्रा, अब्दुल माबूद , ठाकुर दुर्गेश सिंह, जिला अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ रामकृष्ण रावत, व्यापार प्रकोष्ठ के अमित रंजन मिश्रा, वरुण तिवारी, डॉ बुद्धा लाल गौतम, संजीव शुक्ल, कमलेश शुक्ल, विशाल मिश्रा, संतोष यादव, शानू , पप्पू द्विवेदी, ज़मील, संतोष त्रिपाठी, बलराम त्रिवेदी सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता  शामिल रहे |

🕔राजेश कुमार

27-06-2022-


उन्नाव।कांग्रेस पार्टी की जिलाध्यक्ष आरती बाजपेई के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेसियों ने चिलचिलाती धूप में सड़क पर निकल कर भारत सरकार की 4 वर्षीय अस्थायी सेना में...

Read Full Article
पंचायत भवन से सीसीटीवी कैमरा चोरी

पंचायत भवन से सीसीटीवी कैमरा चोरी925

👤27-06-2022-

बारुन-अयोध्या।पुलिस चौकी बारुन बाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत कर्मडांडा के पंचायत भवन पर लगा सीसीटीवी कैमरा चोरी हो गया।अभी हाल ही के दिनों में पंचायत भवन पर लगाया गया सीसीटीवी कैमरा चोरों के हत्थे चढ़ गया।ग्राम प्रधान मुकेश पंडित ने बताया कि पंचायत भवन पर लगा तीन कैमरा चोरी होने का मामला सामने आया है जिसके लिए आज ही थाने जा रहा हूं और चोरी का अभियोग पंजीकृत करा कर विधिक कार्यवाही किया जाएगा।

🕔tanveer ahmad

27-06-2022-


बारुन-अयोध्या।पुलिस चौकी बारुन बाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत कर्मडांडा के पंचायत भवन पर लगा सीसीटीवी कैमरा चोरी हो गया।अभी हाल ही के दिनों में पंचायत भवन पर लगाया...

Read Full Article
पंचायत भवन से सीसीटीवी कैमरा चोरी

पंचायत भवन से सीसीटीवी कैमरा चोरी395

👤27-06-2022-

बारुन-अयोध्या।पुलिस चौकी बारुन बाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत कर्मडांडा के पंचायत भवन पर लगा सीसीटीवी कैमरा चोरी हो गया।अभी हाल ही के दिनों में पंचायत भवन पर लगाया गया सीसीटीवी कैमरा चोरों के हत्थे चढ़ गया।ग्राम प्रधान मुकेश पंडित ने बताया कि पंचायत भवन पर लगा तीन कैमरा चोरी होने का मामला सामने आया है जिसके लिए आज ही थाने जा रहा हूं और चोरी का अभियोग पंजीकृत करा कर विधिक कार्यवाही किया जाएगा।

🕔tanveer ahmad

27-06-2022-


बारुन-अयोध्या।पुलिस चौकी बारुन बाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत कर्मडांडा के पंचायत भवन पर लगा सीसीटीवी कैमरा चोरी हो गया।अभी हाल ही के दिनों में पंचायत भवन पर लगाया...

Read Full Article
टेबलेट पाकर छात्राओ ने जताई खुशी

टेबलेट पाकर छात्राओ ने जताई खुशी757

👤27-06-2022-

सोहावल। अयोध्या। प्रदेश सरकार द्वारा फाइनल वर्ष की छात्राओं को वितरण के लिए उपलब्ध कराये गये टेबलेट को महा बिद्यालय के प्राचार्य व प्रबंधक ने मिलकर एक सादे समारोह में छात्राओ को वितरित किया।जिसे पाकर छात्राओ के चेहरे खिल उठे और इन्होंने खुसी जताई।सोमवार को माँ वैष्णो देवी महिला महाविद्यालय सियाराम नगर पूरे कीरत कांटा के प्रबंधक छेदी लाल वर्मा प्राचार्य डा0 राम सजीवन वर्मा ने मिलकर परास्नातक अंतिम वर्ष की मेधावी छात्राओ को टेबलेट वितरित किया। जिसे पाकर प्रफुल्लित छात्राओ ने कहा यह टेबलेट आधुनिक शिक्षा में मददगार बनेगा इसका सकारात्मक प्रयोग आगे की परीक्षाओं के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। प्रबंधक श्री वर्मा ने सभी छात्राओ को शुभ कामनाएं देते हुए इस बात पर बल दिया की सरकार की इस उपहार का प्रयोग सकारात्मक प्रयोग के लिए किया जाना चाहिए प्राचार्य ने कहा यह टेबलेट छात्राओंके जीवन मे बदलाव ला सकता है आज इंटरनेट और सोशल प्लेटफार्म के बिना तकनीकी शिक्षा संभव नही रह गयी है।

🕔मोहम्मद फहीम

27-06-2022-


सोहावल। अयोध्या। प्रदेश सरकार द्वारा फाइनल वर्ष की छात्राओं को वितरण के लिए उपलब्ध कराये गये टेबलेट को महा बिद्यालय के प्राचार्य व प्रबंधक ने मिलकर एक सादे समारोह...

Read Full Article
 श्छत्रपति शाहूजी महाराज श्की एक भव्य जयन्ती समारोह का हुआ आयोजन

श्छत्रपति शाहूजी महाराज श्की एक भव्य जयन्ती समारोह का हुआ आयोजन 952

👤26-06-2022-


लखनऊ प्रेस क्लब में आज श्छत्रपति शाहूजी महाराजश् की एक भव्य जयन्ती समारोह का आयोजन हुआ। यह आयोजन श्भारतीय संविधान संरक्षण संघर्ष समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचकर लोगों ने उन्हें सृद्धा सुमन अर्पित किया। उ०प्र० सरकार के पूर्व मंत्री एवं समाजवादी नेता श्री आरण् केण् चौधरी जयन्ती समारोह के मुख्य अतिथि थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शाहूजी महराज का जन्म 26 जून सन् 1874 को मराठा कुर्मी वंश में कोल्हापुर के वीर शिवाजी के राजवंश में हुआ था। शाहू जी महाराज स्वयं कोल्हापुर के राजसिंहासन पर 2 अप्रैल सन् 1894 को विराजमान हुए थे। श्शाहूजीश् को श्आरक्षण का जनकश् कहा जाता है। 26 जुलाई 1902 को उन्होंने समाज के कमजोर एवं पिछड़े वर्ग को अपने राज्य की सेवाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण देना शुरू किया था। छत्रपति शाहूजी महाराज ने कोल्हापुर राज्य की गद्दी सम्हालते ही देखा कि समाज की स्थिति दयनीय है। वर्ण व्यवस्था के चलते जाति.पांतए ऊंच.नीच व छुआ.छूत चरम पर है। वर्ण व्यवस्था की पाखण्डी संस्कृति ने किसानों और मजदूरों की स्थिति को दयनीय बना दिया है। उन दिनों महात्मा ज्योतिराव फूले का सत्य शोधक समाज नाम का संगठन लोगों को वर्ण व्यवस्था के चंगुल से छुटकारा दिलाने के लिए संघर्षरत था। शाहू जी महाराज इससे बहुत प्रभावित थे। उन दिनों कोल्हापुर राज्य में अधिकारियों की संख्या 75 थी। इसमें 64 ब्राह्मण थे और 11 गैर ब्राह्मण थे। इसी प्रकार महाराज की निजी सेवा मे 46 ब्राह्मण और मात्र 7 गैर ब्राह्मण थे। ऐसी स्थिति में समाज के कमजोर एवं पिछड़े वर्ग के साथ न्याय हो पाना संभव नहीं था। इसीलिए छत्रपति शाहूजी ने समाज के कमजोर एवं पिछड़े वर्ग के लिए अपने राज्य का अधीन सेवाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण देने को ऐतिहासिक फैसला किया। आरक्षण से समाज के कमजोर एवं पिछड़े वर्ग को शासन.प्रशासन में उसकी भागीदारी का सिलसिला आगे बढ़ रहा था। परन्तु आज देश और प्रदेश की भगवा सरकार ने आरक्षण को बड़ी तेजी से खत्म और निःप्रभावी करना शुरू कर दिया। हमें महात्मा फूलेए छत्रपति शाहू जीए पेरियार और डॉण् अम्बेडकर के पद चिन्हों पर चलकर भारतीय संविधानए लोकतंत्र और अपना आरक्षण बचाने के लिए निर्णायक संघर्ष करना होगा।

🕔tanveer ahmad

26-06-2022-



लखनऊ प्रेस क्लब में आज श्छत्रपति शाहूजी महाराजश् की एक भव्य जयन्ती समारोह का आयोजन हुआ। यह आयोजन श्भारतीय संविधान संरक्षण संघर्ष समिति द्वारा किया गया। इस...

Read Full Article
तहसील सभागार में दो गांव के 50 ग्रामीणों को विधायक ने बांटा घरौनी

तहसील सभागार में दो गांव के 50 ग्रामीणों को विधायक ने बांटा घरौनी894

👤26-06-2022-

भेलसर(अयोध्या) ग्रामीण आबादी में घर बनाकर रहने वाले लोगों के पास आजादी के बाद से अब तक मालिकाना हक का कोई प्रमाण पत्र नहीं था।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आम ग्रामीण को घर का मालिक बनाये जाने की सकारात्मक सोच के चलते ग्रामीणों को घर का मालिकाना हक देने के लिए घरौनी बनाई गई।यह बातें रुदौली तहसील सभागार में विधायक रामचंद्र यादव ने तहसील क्षेत्र के टीकर और आसुमऊ गांव के 60 लोगों को घरौनी का वितरण करते हुए कही। विधायक ने कहा कृषि योग्य भूमि के स्वामित्व का प्रमाण पत्र खतौनी है।आबादी में ग्रामीणों के बने मकान के स्वामित्व प्रमाण पत्र घरौनी से ग्रामीण आबादी के विवादों कमी आएगी।घरौनी से शहर के तरह गाँव मे गृह निर्माण के लिए बैंक से लोन भी लिया जा सकता है।उन्होंने कहा आर्थिक जरूरतों के लिए खतौनी का उपयोग ग्रामीण कर सकेंगे।एसडीएम स्वप्निल यादव ने बताया तहसील के 139 गांव में घरौनी  का सर्वे हो चुका है  जिनमें से 72 घरौनी बनाई जा चुकी है।तहसील के पांच गांव सेल्हुमऊ,नेवाजपुर,चितईपुर,शाहपुर और सुलेमपुर में घरौनी का वितरण किया जा चुका है।शनिवार के वितरण कार्यक्रम में टीकर के 25 औरआसुमऊ गाव के 35 ग्रामीणों को घरौनी का वितरण किया जाना था।जिनमें से 50 ग्रामीणों को घरौनी का वितरण किया गया है।कहा कि नगर क्षेत्र सहित चकबंदी के गांव में घरौनी नहीं बनाई जाएगी।तहसीलदार प्रज्ञा सिंह ने बताया घरौनी के निर्माण में हुई गलतियों और विवाद के समाधान के लिए ग्रामीण जिलाधिकारी को अपना प्रत्यावेदन दे सकते हैं।तहसील सभागार में ग्राम आशुमऊ की सुंदरा पत्नी सत्यनाम,इंद्राणा पत्नी जगजीवन,सावित्री पत्नी ओमप्रकाश,सुंदरा पत्नी सतगुरु,जोगीराम पुत्र मणिराम,त्रिभवन पुत्र छेदीलाल,परशुराम पुत्र दुखीराम,साहेब लाल पुत्र वारिसराम और टीकर गांव के रामदेव पुत्र जगन्नाथ,शांति देवी पत्नी परशुराम,जगराना पत्नी महाजन ने घरौनी प्रमाण पत्र मिलने के बाद कहां कि अभी तक घर के मालिकाना हक का कोई कागज मौजूद नहीं था।पास पड़ोस में सहन,दरवाजा,खिड़की पर नाला,नाली और मार्ग निर्माण करते समय नए विवाद पैदा होने पर इस प्रमाण पत्र में आवासीय क्षेत्रफल लिखा होने से विवाद की दशा में परेशानी कम होगी।इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक राम दुलारे तिवारी,राजस्व निरीक्षक विश्वनाथ सिंह,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष निर्मल शर्मा,लेखपाल राजकुमार दुबे,यशवंत प्रताप,रवि प्रकाश पाठक,राम वृक्ष मौर्या सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

🕔फहीम अहमद

26-06-2022-


भेलसर(अयोध्या) ग्रामीण आबादी में घर बनाकर रहने वाले लोगों के पास आजादी के बाद से अब तक मालिकाना हक का कोई प्रमाण पत्र नहीं था।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

Read Full Article
तहसील सभागार में दो गांव के 50 ग्रामीणों को विधायक ने बांटा घरौनी

तहसील सभागार में दो गांव के 50 ग्रामीणों को विधायक ने बांटा घरौनी921

👤26-06-2022-

भेलसर(अयोध्या)ग्रामीण आबादी में घर बनाकर रहने वाले लोगों के पास आजादी के बाद से अब तक मालिकाना हक का कोई प्रमाण पत्र नहीं था।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आम ग्रामीण को घर का मालिक बनाये जाने की सकारात्मक सोच के चलते ग्रामीणों को घर का मालिकाना हक देने के लिए घरौनी बनाई गई।यह बातें रुदौली तहसील सभागार में विधायक रामचंद्र यादव ने तहसील क्षेत्र के टीकर और आसुमऊ गांव के 60 लोगों को घरौनी का वितरण करते हुए कही। विधायक ने कहा कृषि योग्य भूमि के स्वामित्व का प्रमाण पत्र खतौनी है।आबादी में ग्रामीणों के बने मकान के स्वामित्व प्रमाण पत्र घरौनी से ग्रामीण आबादी के विवादों कमी आएगी।घरौनी से शहर के तरह गाँव मे गृह निर्माण के लिए बैंक से लोन भी लिया जा सकता है।उन्होंने कहा आर्थिक जरूरतों के लिए खतौनी का उपयोग ग्रामीण कर सकेंगे।एसडीएम स्वप्निल यादव ने बताया तहसील के 139 गांव में घरौनी  का सर्वे हो चुका है  जिनमें से 72 घरौनी बनाई जा चुकी है।तहसील के पांच गांव सेल्हुमऊ,नेवाजपुर,चितईपुर,शाहपुर और सुलेमपुर में घरौनी का वितरण किया जा चुका है।शनिवार के वितरण कार्यक्रम में टीकर के 25 औरआसुमऊ गाव के 35 ग्रामीणों को घरौनी का वितरण किया जाना था।जिनमें से 50 ग्रामीणों को घरौनी का वितरण किया गया है।कहा कि नगर क्षेत्र सहित चकबंदी के गांव में घरौनी नहीं बनाई जाएगी।तहसीलदार प्रज्ञा सिंह ने बताया घरौनी के निर्माण में हुई गलतियों और विवाद के समाधान के लिए ग्रामीण जिलाधिकारी को अपना प्रत्यावेदन दे सकते हैं।तहसील सभागार में ग्राम आशुमऊ की सुंदरा पत्नी सत्यनाम,इंद्राणा पत्नी जगजीवन,सावित्री पत्नी ओमप्रकाश,सुंदरा पत्नी सतगुरु,जोगीराम पुत्र मणिराम,त्रिभवन पुत्र छेदीलाल,परशुराम पुत्र दुखीराम,साहेब लाल पुत्र वारिसराम और टीकर गांव के रामदेव पुत्र जगन्नाथ,शांति देवी पत्नी परशुराम,जगराना पत्नी महाजन ने घरौनी प्रमाण पत्र मिलने के बाद कहां कि अभी तक घर के मालिकाना हक का कोई कागज मौजूद नहीं था।पास पड़ोस में सहन,दरवाजा,खिड़की पर नाला,नाली और मार्ग निर्माण करते समय नए विवाद पैदा होने पर इस प्रमाण पत्र में आवासीय क्षेत्रफल लिखा होने से विवाद की दशा में परेशानी कम होगी।इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक राम दुलारे तिवारी,राजस्व निरीक्षक विश्वनाथ सिंह,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष निर्मल शर्मा,लेखपाल राजकुमार दुबे,यशवंत प्रताप,रवि प्रकाश पाठक,राम वृक्ष मौर्या सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

🕔फहीम अहमद

26-06-2022-


भेलसर(अयोध्या)ग्रामीण आबादी में घर बनाकर रहने वाले लोगों के पास आजादी के बाद से अब तक मालिकाना हक का कोई प्रमाण पत्र नहीं था।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

Read Full Article
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन743

👤26-06-2022-
जगदीशपुर-अमेठी। जगदीशपुर विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीगंज में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र रानीगंज अधीक्षक डॉ विवेक कुमार ने मरीजों के रजिस्ट्रेशन के बाद जांच उपरांत दवा वितरित कराई। रविवार को जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रानीगंज में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला पूर्वान्ह से अपरान्ह तक आयोजित किया गया। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीगंज की चिकित्सा प्रभारी डॉ विवेक कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य मेलें में , टी0वी0, मलेरिया, दिमागी बुखार रक्तचाप, मधुमेह, फाइलेरिया एवं कुष्ट रोग सम्बन्धी जानकारी एवं आवश्यक जांच एवं उपचार किया गया। बताया कि प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात् परामर्श सेवायें, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा परामर्श एवं सेवायें दी जायेंगी। बच्चों में डायरिया एवं न्यूमोनिया के रोकथाम बचाव एवं उपचार की जानकारी एवं सुविधायें दी जायेंगी साथ ही जानलेवा बीमारियों के बचाव हेतु टीकाकरण किया जायेगा। परिवार नियोजन सम्बन्धी परामर्श एवं सुविधायें उपलब्ध करायी जायेगी। इस मौके पर इस मौके पर फार्मासिस्ट सुनील तिवारी, अंबर हामिद, जितेंद्र कुमार, सुभाष चंद्र तिवारी, मनीष  कुमार,एएनएम उमा यादव, रितु पांडे, सीएचओ कुसुम व आशा बहुओं सहित आदि लोग मौजूद रहे।

🕔अंकित यादव

26-06-2022-

जगदीशपुर-अमेठी। जगदीशपुर विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीगंज में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ...

Read Full Article

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article