सर्वोच्च न्यायालय का आदेश कि पुराने तालाब पोखर आदि सुरक्षित रखे जाएं जिससे जल संचय हो सके345
👤07-05-2022-उन्नाव। आजादी के बाद केंद्र सरकार अमृत महोत्सव के चलते तालाबों को संरक्षण को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां कर रही है। सरकार की मंशा है प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक अमृत सरोवर का निर्माण किया जाए। पूर्व में भी केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार हो तालाब पोखर के संरक्षण हेतु समय समय पर दिशा निर्देश जारी करती रहती है। शासन के द्वारा जारी निर्देशों को कुछ अफसर अमल में लाते हैं। वही कछ इन्हें फाइलों में दबाने का काम भी करते है। इन्ही निर्देशों को लेकर तत्कालीन जिलाधिकारी विजय किरण आनंद ने एक आदेश जारी किया था। जिसमें साफ तौर पर कहा गया था। कि तालाब के रुप में कही भी कोई भी जमीन पाई जाती है। तो उसको बचाने के साथ-साथ उसका सोंदरीकरण किया जाए। जिला अधिकारी के जाते ही उनके मातहत फाइलों को दफनाने का काम किया। नतीजन तमाम तालाबों को पाट कर बेच दिया गया। जिधर देखो उधर भू माफियाओं की गिद्ध नजर सरकारी तालाबों की बेशकीमती जमीनों पर लगी हुई है। भूमाफिया किसी भी तरह से प्रशासनिक अमले को मिलाकर जमीन को बेचने पर आमादा रहते हैं।
आजादी के 75 वर्ष की उपलब्धि पर देश की मोदी सरकार के नेतृत्व में तालाबों को संरक्षण को लेकर अमृत सरोवर योजना पर काम करना शुरू किया है। पूरे देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। भारत सरकार के द्वारा जारी निर्देशों में प्रत्येक जनपद में 75 अमृत सरोवर तैयार किया जाना है। इस क्रम में राज सरकार द्वारा प्रत्येक लोकसभा में 75 अमृत सरोवर के साथ-साथ प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक अमृत सरोवर के विकास का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 6 हजार अमृत सरोवर का निर्माण कराया जाएगा। अमृत सरोवर निर्माण दौरान जो खर्चा आएगा वह क्षेत्र की ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, के साथ-साथ जिला पंचायत, राज्य वित्त आयोग व मनरेगा योजना में प्राप्त होने वाली धनराशि से कराए जाने का प्रावधान अन्तर्गत निर्देश दिए गए है।
आज हम बात कर रहे हैं सदर तहसील काशीराम कालोनी अंतर्गत तालाब की। जिस पर बड़ी संख्या में मकान बनाकर कब्जेदारी के प्रयास किए जा रहे है। काशीराम कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 108, 109, 113, 114, 115 और 116 के ठीक सामने सरकारी जमीन जिसकी भूमि संख्या 1204 है। उक्त भूमि संख्या 1204 पर पानी बहाव के लिए नाला के साथ-साथ तालाब बना हुआ था। पिछले एक दशक से भू माफियाओं की नजर मैं यह जमीन है। दबंग और प्रभावशाली लोग प्रशासनिक अमले से सांठगांठ कर जमीन को बेच रहे हैं। आज उसका अस्तित्व समाप्त होने के कगार पर है। मकान बन कर तैयार हो चुके हैं। वही कुछ मकानों की न्यू भरी जा रही है। अगर प्रशासन ने जल्द ही इस पर ध्यान नहीं दिया तो उक्त तालाब और नाला का नामो निशान मिट जाएगा। क्षेत्रीय लोगों से बात करने पर उन्होंने कहा कि एक दशक पूर्व यह बड़े क्षेत्रफल में नाले के अगल-बगल तालाब था। जो आज धीरे-धीरे करके समाप्त हो रहा है। आने वाले समय में नाला और तालाब का अस्तित्व खत्म होने से जलभराव की समस्या हम लोगों के सामने आने वाली है।
इनसेट
भ्रष्टाचार में समाए जिम्मेदार अधिकारियो पर बुलडोजर चलना चाहिए
तालाबों को मिटाने वाले जिम्मेदारों पर मामला प्रकाश में आने पर मामले में तत्कालीन जिम्मेदार क्षेत्रीय लेखपाल, कानूनगो व नायब तहसीलदार पर 420 का मुकदमा लिख कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही राजस्व व गरीब व्यक्ति के नुकसान की रिकवरी भी। क्योंकि पूरे बंदरबांट मामले में शासन की बागडोर संभालने वाले ही बड़े दोषी है। अगर जिम्मेदार ही क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर कब्जा कराएंगे। तो सरकारी जमीन सिर्फ कागजों पर ही रहेगी। धरातल पर तालाबों का नामों निशान मिट जाएगा।
इनसेट
क्या बोले जिलाधिकारी रवींद कुमार
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने तत्काल एसडीएम सदर को निर्देशित करते हुवे अवैध कब्जे के बाबत मौके का निरीक्षण कर जानकारी देने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
🕔राजेश कुमार
07-05-2022-
उन्नाव। आजादी के बाद केंद्र सरकार अमृत महोत्सव के चलते तालाबों को संरक्षण को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां कर रही है। सरकार की मंशा है प्रत्येक ग्राम पंचायत...
Read Full Article▸
विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन
18-10-2024-
अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप
08-05-2021-
View Articleपॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...
पोखरे में मिली युवती की नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...
View Articleरितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?
20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...
View Articleनोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल
03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...
View Article