Back to homepage

Latest News

 हर हर महादेव की गगन भेदी जयकारों के साथ निकाली शोभायात्रा

हर हर महादेव की गगन भेदी जयकारों के साथ निकाली शोभायात्रा 541

👤01-03-2025-

हर हर महादेव के गगनभेदी जयकारों के साथ ॐ शिवालय परिवार सिंधी समाज के 4 दिवसीय 72वे महाशिव रात्रि पर्व का समापन हुआ इस दिव्य अवसर शिवालय परिवार के महंत श्री गणेश राय दास जी ने सभी को शुभ समापन की हार्दिक शुभकामनाएं दी इस शुभ अवसर पर ॐ शिवालय परिवार में अनेक साधु संतों प्रशासनिक राजनीतिक जनों का जमावड़ा लगा रहा सभी ने ॐ शिवालय परिवार शिव मंदिर में विराजमान महादेव के दर्शन किए एवं प्रसाद ग्रहण किया श्री महंत जी ने समस्त समाज का हृदय से धन्यवाद दिया कि समाज के सहयोग से ही यह महाशिवरात्रि महोत्सव इतनी सुंदरता से समापन हुआ शिवालय परिवार सदैव समाज का आभारी रहेगा

🕔तुफैल अहमद

01-03-2025-


हर हर महादेव के गगनभेदी जयकारों के साथ ॐ शिवालय परिवार सिंधी समाज के 4 दिवसीय 72वे महाशिव रात्रि पर्व का समापन हुआ इस दिव्य अवसर शिवालय परिवार के महंत श्री गणेश राय...

Read Full Article
भगवान शिव की बारात सिर्फ एक पौराणिक कथा नहीं बल्कि पूरा जीवन दर्शन है- धर्मराज सिंह

भगवान शिव की बारात सिर्फ एक पौराणिक कथा नहीं बल्कि पूरा जीवन दर्शन है- धर्मराज सिंह511

👤27-02-2025-
बाराबंकी। महाशिवरात्रि का पर्व आज पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर बाराबंकी स्थित नागेश्वर नाथ मंदिर से धूमधाम के साथ शिव बारात निकाली गई जिसमें सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने नागेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की विधिवत पूजा अर्चना की इसके उपरांत विधायक धर्मराज ने भगवान शिव की सवारी नंदी को अपने हाथों से खींचकर बारात का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक धर्मराज ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान शिव की बारात सिर्फ एक पौराणिक कथा नहीं बल्कि पूरा जीवन दर्शन है। यह विविधता में एकता का,सामाजिक समरसता,प्रेम,और सादगी का संदेश देती है,जो आज के युग में अत्यन्त प्रासंगिक है। अगर हम इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाए तो हमारा समाज अधिक समतामूलक और सौहार्दपूर्ण बन सकता है।
     विधायक धर्मराज ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान शिव का परिवार विपरीत स्वभाव वाले प्राणियों का एक अनूठा संगम है नंदी,सर्प,चूहा,मयूर,सिंह जैसे विरोधी स्वभाव के जीव भी उनके सानिध्य में शांतिपूर्वक रहते है।यह हमे सिखाता है कि हमें भी अपने समाज और देश में बिना किसी भेदभाव के सभी को साथ लेकर चलना चाहिए।

🕔फहीम सिद्दीकी

27-02-2025-

बाराबंकी। महाशिवरात्रि का पर्व आज पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर बाराबंकी स्थित नागेश्वर नाथ मंदिर से धूमधाम के साथ...

Read Full Article
  चाय स्थल का हुआ भव्य उद्घाटन

चाय स्थल का हुआ भव्य उद्घाटन 157

👤27-02-2025-
रामपथ अमानीगंज रोड अयोध्या में चाय स्थल का हुआ भव्य उद्घाटन जिसमें शहर के सभी गणमान्य  लोग मौजूद रहे एक ही स्थान पर फास्ट फूड संबंधित  चाय व कॉफी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है चाय स्थल की प्रोपराइटर मोनिका सावन्त ने बताया कि आज हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि चाय स्थल का भव्य उद्घाटन किया गया जिसका फीता छोटी सी बच्ची के द्वारा कटवाया गया इस उद्घाटन समारोह में आसपास और शहर के लोगों ने शिरकत की और प्रतिष्ठा को उज्जवल भविष्य की कामना की आपको बताते चले की जब से राम मंदिर का भव्य निर्माण हुआ है तब से अयोध्या फैजाबाद में रोजगार के रास्ते खुलते नजर आ रहे हैं जगह-जगह गेस्ट हाउस वह ठहरने के उत्तम प्रबंध श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे हैं और आज इसी श्रृंखला में चाय स्थल का उद्घाटन कर श्रद्धालुओं को अच्छी व किफायती दामों पर चाय व फास्ट फूड देने का काम किया जाएगा। इस उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप धर्म प्रकाश सिंह कविता सिंह प्रिया गुप्ता अभिनव आयुष आदि लोग मौजूद रहे

🕔तुफैल अहमद

27-02-2025-

रामपथ अमानीगंज रोड अयोध्या में चाय स्थल का हुआ भव्य उद्घाटन जिसमें शहर के सभी गणमान्य  लोग मौजूद रहे एक ही स्थान पर फास्ट फूड संबंधित  चाय व कॉफी ग्राहकों के लिए उपलब्ध...

Read Full Article
जनकल्याण हेतु शिवालय पर अखंड रामायण पाठ एवं रूद्राभिषेक हुआ शुरू

जनकल्याण हेतु शिवालय पर अखंड रामायण पाठ एवं रूद्राभिषेक हुआ शुरू 410

👤27-02-2025-

महराजगंज जौनपुर आज पूरे देश में जहां शिवरात्रि के पावन अवसर पर लोग शिव मंदिर पर जलाभिषेक कर रहे हैं वही नाहरपुर गांव स्थित शिवालय पर भोर से ही लोग जलाभिषेक कर रहे हैं तथा नाथ निकेतन निवास पर अमरनाथ पाण्डेय द्वारा विगत वर्षों की भांति मंदिर पर अखंड रामायण पाठ एवं रुद्राभिषेक किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अनवरत जन कल्याण हेतु 25 वर्षों से लगातार मंदिर पर अखंड रामायण पाठ एवं रुद्राभिषेक किया जा रहा है। वही डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र द्वारा विधिवत पूजन अर्चन कराते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं अमित पाण्डेय, आशीष पाण्डेय, आकाश व आदर्श सहयोग में लगे हुए हैं

🕔tanveer ahmad

27-02-2025-


महराजगंज जौनपुर आज पूरे देश में जहां शिवरात्रि के पावन अवसर पर लोग शिव मंदिर पर जलाभिषेक कर रहे हैं वही नाहरपुर गांव स्थित शिवालय पर भोर से ही लोग जलाभिषेक कर...

Read Full Article
जनकल्याण हेतु शिवालय पर अखंड रामायण पाठ एवं रूद्राभिषेक हुआ शुरू

जनकल्याण हेतु शिवालय पर अखंड रामायण पाठ एवं रूद्राभिषेक हुआ शुरू 5

👤27-02-2025-

महराजगंज जौनपुर आज पूरे देश में जहां शिवरात्रि के पावन अवसर पर लोग शिव मंदिर पर जलाभिषेक कर रहे हैं वही नाहरपुर गांव स्थित शिवालय पर भोर से ही लोग जलाभिषेक कर रहे हैं तथा नाथ निकेतन निवास पर अमरनाथ पाण्डेय द्वारा विगत वर्षों की भांति मंदिर पर अखंड रामायण पाठ एवं रुद्राभिषेक किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अनवरत जन कल्याण हेतु 25 वर्षों से लगातार मंदिर पर अखंड रामायण पाठ एवं रुद्राभिषेक किया जा रहा है। वही डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र द्वारा विधिवत पूजन अर्चन कराते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं अमित पाण्डेय, आशीष पाण्डेय, आकाश व आदर्श सहयोग में लगे हुए हैं

🕔tanveer ahmad

27-02-2025-


महराजगंज जौनपुर आज पूरे देश में जहां शिवरात्रि के पावन अवसर पर लोग शिव मंदिर पर जलाभिषेक कर रहे हैं वही नाहरपुर गांव स्थित शिवालय पर भोर से ही लोग जलाभिषेक कर...

Read Full Article
अखिलेश यादव को वाराणसी से लाया गया गंगाजल का कलश भेंट

अखिलेश यादव को वाराणसी से लाया गया गंगाजल का कलश भेंट299

👤26-02-2025-
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव को महाशिवरात्रि के अवसर पर वाराणसी के डॉ. हेमंत कुमार ने दशाश्वमेध घाट से लाया गया गंगाजल का कलश भेंट किया।
इस अवसर पर अखिलेश यादव ने गंगा की पवित्रता और उसके निर्मल प्रवाह को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। हमें इसके संरक्षण के प्रति सजग रहना चाहिए।महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर उन्होंने समाज में शांति, सद्भावना और जीवन में शुचिता बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह पर्व आध्यात्मिक जागरूकता और जीवन में सकारात्मकता का प्रतीक है, जिसे सभी को आत्मसात करना चाहिए।
🕔tanveer ahmad

26-02-2025-
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव को महाशिवरात्रि के अवसर पर वाराणसी के डॉ. हेमंत कुमार ने दशाश्वमेध घाट से लाया गया...

Read Full Article
ऊँचाहार में दलित परिवार की ज़मीन पर कब्जे के मामले में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने किया दौरा

ऊँचाहार में दलित परिवार की ज़मीन पर कब्जे के मामले में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने किया दौरा115

👤26-02-2025-
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नव्व अखिलेश यादव के निर्देशानुसार नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद नव्व लालबिहारी यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ऊँचाहार विधानसभा क्षेत्र के जगतपुर पहुँचा। यहाँ लखनऊ-प्रयागराज हाईवे के किनारे स्थित दलित परिवारों की क़ीमती ज़मीन को क्षेत्रीय विधायक मनोज पांडेय द्वारा सरकारी संरक्षण में दबाव बनाकर जबरन कब्जा किए जाने की शिकायत पर यह दौरा किया गया।प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों—नव्व अमृतलाल निर्मल, नव्व बैजनाथ निर्मल एवं  शोभा देवी से मुलाकात की और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ग्राम चिचौली भी पहुँचा, जहाँ उन्होंने स्थानीय निवासियों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली।इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में नव्व पंकज पटेल (विधायक), इं. वीरेन्द्र यादव (जिला अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी रायबरेली), नव्व सी.एल. वर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी), नव्व रामकरन निर्मल (प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी लोहिया वाहिनी), नव्व चौ. सुरेश निर्मल (पूर्व प्रत्याशी, सलोन), नव्व जगदेव यादव (विधानसभा अध्यक्ष, ऊँचाहार) सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे।इसके अतिरिक्त  ओपी यादव,  हसीन अहमद,  विनायक सोनकर, आफ़ताब अहमद, अरुण प्रताप यादव,  सुरजीत सिंह,  नरेंद्र यादव और  शिवनारायण सोनकर समेत समाजवादी पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे।प्रतिनिधिमंडल ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की और कहा कि अगर पीड़ितों को न्याय नहीं मिला तो समाजवादी पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी।
🕔tanveer ahmad

26-02-2025-
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नव्व अखिलेश यादव के निर्देशानुसार नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद नव्व लालबिहारी यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ऊँचाहार...

Read Full Article
भाजपा सरकार में अन्याय और अत्याचार चरम पर:  अखिलेश यादव

भाजपा सरकार में अन्याय और अत्याचार चरम पर: अखिलेश यादव857

👤26-02-2025-
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनमें भावनात्मक संवेदना का अभाव है और वे अमर्यादित एवं अलोकतांत्रिक भाषा का प्रयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता के अहंकार में डूबी हुई है और पीड़ितों, किसानों, नौजवानों, महिलाओं, व्यापारियों और विपक्षी दलों के नेताओं को अपमानित करने का अभियान चला रही है।महाकुंभ भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों को लेकर मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया की आलोचना करते हुए  अखिलेश यादव ने कहा कि अब तो हद हो गई है, मुख्यमंत्री पीड़ित परिवारों को भी नहीं छोड़ रहे। उनकी मदद करने के बजाय उन्हें अपमानित कर उनका दर्द और बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता जनार्दन होती है, लेकिन भाजपा सरकार का व्यवहार पूरी तरह तानाशाहीपूर्ण हो गया है। यह सरकार राजनीतिक विरोधियों को दमनकारी नीतियों से प्रताड़ित कर रही है और समाजवादी पार्टी के कई नेताओं के खिलाफ द्वेषभावना से कार्यवाही की गई। भाजपा सरकार में न्याय व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि दोषपूर्ण जीएसटी नीति ने व्यापार और व्यापारियों को बर्बाद कर दिया है। सरकार व्यापारियों पर छापे डलवाकर उनका उत्पीड़न कर रही है, जिससे व्यापार जगत में भारी आक्रोश है। भाजपा की जीरो पावर्टी योजना को उन्होंने धोखा करार देते हुए कहा कि यह सिर्फ गरीबों, किसानों, नौजवानों और व्यापारियों को ठगने का एक और तरीका है।कुम्भ मेले को लेकर भाजपा सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि धर्म कारोबार नहीं होता, धर्म से आस्था जुड़ी होती है। भाजपा ने दान, पुण्य और सेवा के कुम्भ को तीन लाख करोड़ का कारोबार बना दिया है। समाजवादी सरकार द्वारा 2013 में आयोजित कुम्भ का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि हावर्ड विश्वविद्यालय ने उस कुम्भ का अध्ययन किया और उसकी व्यवस्थाओं की सराहना की थी। उन्होंने बताया कि इस अध्ययन पर आधारित हिन्दी और अंग्रेजी पुस्तक मुख्यमंत्री को भेजी गई है, ताकि वे जान सकें कि कुम्भ का आयोजन कैसे किया जाता है। उन्होंने कहा कि कुम्भ में स्नान के लिए अभी भी बड़ी संख्या में लोग रह गए हैं, इसलिए इसका आयोजन एक महीना और बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि बुजुर्गों को अमृत स्नान का अवसर मिल सके।प्रदेश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नव्व अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का ध्यान निर्माण और उत्पादन पर नहीं है, बल्कि भ्रष्टाचार और लूट में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार द्वारा स्थापित कैंसर संस्थान को भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया, क्योंकि उसे आवश्यक बजट ही नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश के अन्य मेडिकल संस्थानों की भी हालत बदतर हो चुकी है। भाजपा सरकार बिजली आपूर्ति के झूठे दावे कर रही है, जबकि पाँच सालों में एक भी नया बिजली संयंत्र नहीं लगाया गया। भ्रष्टाचार के कारण जनता को महंगी बिजली मिल रही है, लेकिन सुधार के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे।
🕔tanveer ahmad

26-02-2025-
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनमें भावनात्मक संवेदना...

Read Full Article
मदनी मस्जिद प्रकरण से आहत शाकिर अली का निधन, नव्व अखिलेश यादव ने व्यक्त किया शोक

मदनी मस्जिद प्रकरण से आहत शाकिर अली का निधन, नव्व अखिलेश यादव ने व्यक्त किया शोक491

👤26-02-2025-
लखनऊ। कुशीनगर की हाटा विधानसभा एवं नगर पालिका परिषद हाटा स्थित मदनी मस्जिद के संस्थापक हाजी हामिद अली के बड़े बेटे जनाब शाकिर अली का 21 फरवरी को हार्ट अटैक से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे मस्जिद के तोड़े जाने से गहरे सदमे में थे।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नव्व अखिलेश यादव ने इस घटना पर गहरा अफसोस जताया और 24 फरवरी को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष मो. शकील नदवी को शोक संवेदना पत्र देकर पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने का संदेश दिया। शकील नदवी ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें यह भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह उनके साथ खड़ी है और इस कठिन समय में उनका समर्थन जारी रहेगा।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष मो. शुकुरुल्लाह अंसारी, पूर्व राज्यमंत्री मुनीर अहमद, प्रदेश सचिव समाजवादी अल्पसंख्यक सभा शाह आलम, हाटा विधानसभा अध्यक्ष सचिंदर यादव, जिला अध्यक्ष समाजवादी अल्पसंख्यक सभा वाजिद अली, गोरखपुर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष रफीउल्लाह सलमानी, उपाध्यक्ष हाजी सहाबुद्दीन, मु. सफीउद्दीन अंसारी, सालिम कुरैशी, लाल मुहम्मद, अज़हर आकिब समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
🕔tanveer ahmad

26-02-2025-
लखनऊ। कुशीनगर की हाटा विधानसभा एवं नगर पालिका परिषद हाटा स्थित मदनी मस्जिद के संस्थापक हाजी हामिद अली के बड़े बेटे जनाब शाकिर अली का 21 फरवरी को हार्ट अटैक से निधन...

Read Full Article
दीन दयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान में एफएसडीए कर्मियों का प्रशिक्षण संपन्न

दीन दयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान में एफएसडीए कर्मियों का प्रशिक्षण संपन्न867

👤26-02-2025-
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व और निर्देशन में दीन दयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब में विभिन्न सरकारी, अर्धसरकारी विभागों और संस्थाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दक्ष एवं सक्षम बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) उत्तर प्रदेश के सहयोग से 2019 एवं 2022 में नियुक्त लिपिकीय संवर्ग के कर्मियों का आवासीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम संस्थान में 11 से 25 फरवरी तक आयोजित किया गया।प्रशिक्षण के दौरान शासकीय कर्मचारी आचरण नियमावली, अनुशासनिक कार्यवाही, अनुशासन एवं अपील, वित्तीय नियम, नेतृत्व क्षमता विकास, व्यक्तित्व विकास, दृष्टिकोण परिवर्तन और संवाद कौशल जैसे विषयों पर राज्य स्तरीय विशेषज्ञों एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
समापन समारोह में संस्थान के प्र अपर निदेशक बी.डी. चौधरी और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के उपायुक्त हरिशंकर सिंह ने प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण एवं प्रासंगिक मार्गदर्शन प्रदान किया।इस पंद्रह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की नियंत्रक अधिकारी एवं उप निदेशक सरिता गुप्ता और प्रशिक्षण प्रभारी एवं सहायक निदेशक डा. सीमा राठौर की विशेष भूमिका रही। इसके अलावा डा. शिव बचन सिंह, अनुज दूबे, मो. शहंशाह और सूरज ने आयोजन एवं प्रबंधन में सराहनीय योगदान दिया।
🕔tanveer ahmad

26-02-2025-
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व और निर्देशन में दीन दयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब में विभिन्न सरकारी, अर्धसरकारी विभागों...

Read Full Article

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article