लॉकडाउन के चलते जालंधर की हवा हो गई इतनी साफ कि दिखने लगे हिमाचल के पहाड़ By एजेंसी2020-04-04
सम्बंधित खबरें
- मनकेंड़ा में आयोजित चलो गांव की ओर अभियान में पहुंची कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य
- लाखों की लागत से बनने वाली हाट (बाजार)का विधायक सुरेश पासी ने किया भूमि पूजन
- प्रखर समाजवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा का 81वां जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया
- प्राथमिक विद्यालय भटेहटा का वार्षिकोत्सव संपन्न
- कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कराने वाले 08 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
04-04-2020-
कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते सभी लोग अपने घरों में है। 21 दिनों के लॉकडाउन में घर में रहने की कई चुनौतियां हैं लेकिन इस लॉकडाउन का एक सकारात्मक पहलू पर्यावरण स्वच्छता से जुड़ा नजर आया। जहां शहरों में प्रदूषण का स्तर काफी कम देखने को मिला, वहीं इससे हवा भी काफी साफ हो गई है।\r\nएक सुखद खबर जालंधर से आई है। पंजाब में हवा के स्त र में जबरदस्तं सुधार देखने को मिला है।हिमाचल प्रदेश में हिमालय पर्वत की धौलाधार रेंज के पहाड़ जालंधर से दिखाई दे रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में धौलाधार पर्वत श्रृंखला कांगड़ा और मंडी जिले के बीच फैली हुई है। इस खबर को हिमाचल प्रदेश टूरिज्म ने ट्वीट करके लोगों से शेयर किया। \r\nलुधियाना जो कि आमतौर पर देश के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक है, वह 23 मार्च को भारत के सबसे साफ शहर की सूची में शामिल हो गया था। धौलाधार को \'सफेद पर्वत\' के नाम से भी जाना जाता है। यह हिमाचल प्रदेश में स्थित पर्वतमाला है। यह राज्य के पश्चिम में चम्बा जिले से शुरू होकर पूर्व में किन्नौर जिले से जाते हुए उत्तराखंड से होते हुए पूर्वी असम तक फैली हुई है।\r\nइन पहाड़ों को देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से धर्मशाला पहुंचते हैं। लेकिन हवा में दूर हुए प्रदूषण के चलते यह पर्वत श्रृंखला जालंधर के लोगां को अपने घरों से ही दिखने लगी है। यह देखकर स्थानीय लोग बेहद उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। साथ ही वरिष्ठ जनों का कहना है कि उन्होंने एक पीढ़ी बाद ऐसा अद्भुत नजारा देखा है।
भारत में भी गाड़ियों की आवाजाही रुकी हुई है और फैक्ट्रिथयां पूरी तरह से बंद हैं। राष्ट्री य राजधानी दिल्लीो में जहां आमतौर पर हवा बेहद खराब रहती है वहां भी पिछले हफ्ते AQI 95 से नीचे दर्ज किया गया। कोरोना वायरस की खबरों के बीच इस खबर को लॉकडाउन के एक सुखद पहलू के तौर पर देखा जा रहा है।
विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन
18-10-2024-
अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप
08-05-2021-
View Articleपॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...
पोखरे में मिली युवती की नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...
View Articleरितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?
20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...
View Articleनोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल
03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...
View Article