जापान के यामानाशी प्रांत के उप राज्यपाल के नेतृत्व में जापानी प्रतिनिधि मंडल का उत्तर प्रदेश में स्वागत By tanveer ahmad2025-02-13

22387

13-02-2025-
लखनऊ ( उत्तर प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री  जयवीर सिंह ने जापान के यामानाशी प्रांत के उप राज्यपाल  ओसादा के नेतृत्व में राजधानी लखनऊ पधारे जापानी प्रतिनिधि मंडल का हार्दिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश भगवान बुद्ध की कर्मभूमि रही है और राज्य में स्थित कई बौद्ध धर्मस्थल दुनिया भर के श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार इन धर्मस्थलों के महत्व को देखते हुए पर्यटन विकास के लिए योजनाओं पर तेजी से काम कर रही है।जयवीर सिंह ने गोमती नगर के एक स्थानीय होटल में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जापानी प्रतिनिधि मंडल से बौद्ध पर्यटन स्थलों के विकास, पूंजी निवेश और अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि बौद्ध धर्म की उत्पत्ति उत्तर प्रदेश की धरती पर हुई और भगवान बुद्ध से जुड़ी स्थलों की यात्रा करने के लिए दुनिया भर से श्रद्धालु आते हैं, जिससे न केवल पर्यटन बढ़ता है, बल्कि स्थानीय समुदाय को रोजगार और आर्थिक लाभ भी मिलता है।मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बौद्ध धर्म से जुड़े पवित्र स्थलों को सम्मिलित कर पर्यटन विकास की योजनाएं चला रही है, जिनमें से बुद्धिस्ट सर्किट एक प्रमुख योजना है। इस योजना का विकास केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके तहत रेल, जल, हवाई और सड़क कनेक्टिविटी पर तेजी से काम किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में सुरक्षा की गारंटी होने के कारण विदेशी पर्यटकों को यहां आने के लिए आकर्षित किया जा सकता है।जयवीर सिंह ने आगे कहा कि बौद्ध धर्म के अनुयायी जापान में भी हैं, जो दोनों देशों को भावनात्मक रूप से जोड़ते हैं। यह प्रतिनिधि मंडल दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करेगा और भगवान बुद्ध से जुड़ी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक साझेदारी को बढ़ावा देगा। उन्होंने यह भी कहा कि यामानाशी प्रांत के सलाहकार  नीरेन्द्र उपाध्याय, जो उत्तर प्रदेश से हैं, इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।जापान के यामानाशी प्रांत के उप राज्यपाल ओसादा ने उत्तर प्रदेश के पवित्र स्थलों और यहां की पर्यटन संभावनाओं को जानकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जापान में पर्यटन का अर्थ "ज्ञान का प्रकाश फैलाना" होता है, और वे उत्तर प्रदेश के साथ पर्यटन विकास के लिए काम करेंगे। साथ ही, जापान से एक बड़ा डेलिगेशन उत्तर प्रदेश में निवेश के अवसर तलाशने के लिए आएगा। उन्होंने पर्यटन विभाग द्वारा दिए गए प्रस्तावों के लिए आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति  मुकेश कुमार मेश्राम और विशेष सचिव पर्यटन  ईशा प्रिया ने प्रदेश में पर्यटन के विकास के कार्यों और योजनाओं पर प्रस्तुतीकरण दिया। इस अवसर पर यामानाशी प्रांत के इंटरनेशनल स्ट्रेटजी डिवीजन के निदेशक  कोइची फुरुया, निदेशक पर्यटन  प्रखर मिश्रा और सलाहकार पर्यटन श्री जेपी सिंह भी उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article