त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का आयोजन By tanveer ahmad2025-02-19
सम्बंधित खबरें
- समाजवादी पार्टी मुख्यालय में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर कार्यक्रम, अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
- आईटीआई अलीगंज में ‘सिग्नेचर बिल्डिंग’ का लोकार्पण, रोजगार मेले का आयोजन
- आचार्य नरेंद्र देव की 69वीं पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी ने दी श्रद्धांजलि
- पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
- महाकुंभ-2025 में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का स्वागत
19-02-2025-
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में मक्का उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यशाला एवं प्रदर्शनी-2025 का आयोजन बुधवार को गोमती नगर स्थित एक निजी होटल में किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मक्का के उत्पादन और आच्छादन पर चर्चा की गई। किसानों के लिए मक्का को अधिक लाभदायक बनाने के उद्देश्य से विभिन्न तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही और कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख उपस्थित रहे।कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मक्का उत्पादन की अपार संभावनाएँ हैं। उन्होंने बताया कि राज्य वर्तमान में 665 लाख मैट्रिक टन खाद्यान्न उत्पादन कर रहा है और खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर है। प्रदेश न केवल अपनी आवश्यकता की पूर्ति कर रहा है, बल्कि अतिरिक्त उत्पादन का निर्यात भी कर रहा है। कृषि मंत्री ने आह्वान किया कि इसी वर्ष सीड पार्क योजना को अंतिम रूप दिया जाए, ताकि किसानों को उन्नत बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि गेहूँ और धान के बाद मक्का प्रदेश की तीसरी महत्वपूर्ण फसल है और इसके प्रोत्साहन के लिए 13 जनपदों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत पूरे प्रदेश में किसानों को बीज पर ₹15,000 प्रति क्विंटल तक की सब्सिडी दी जा रही है।कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने बताया कि प्रदेश में मक्का के क्षेत्रफल में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसानों की रुचि के अनुसार ही मक्का की विभिन्न प्रजातियों के बीजों का वितरण किया जाना चाहिए, जिससे वे अधिकतम लाभ कमा सकें। उन्होंने वैज्ञानिक विधियों के प्रयोग की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि फरो (कुंड) तकनीक के उपयोग से मक्का की उत्पादकता को बढ़ाया जा सकता है।प्रमुख सचिव (कृषि) ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में लगभग 1 करोड़ हेक्टेयर में गेहूँ और 60 लाख हेक्टेयर में धान की खेती होती है। खाद्यान्न उत्पादन में प्रदेश आत्मनिर्भर होने के बावजूद भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए फसल विविधीकरण (क्रॉप डाइवर्सिफिकेशन) की जरूरत है। उन्होंने किसानों से गेहूँ और धान के विकल्प के रूप में मक्का की खेती अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि मक्का तीनों मौसमों में उगाई जा सकती है और इसका उपयोग खाद्य पदार्थों के अलावा एथेनॉल उत्पादन में भी किया जा रहा है।कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिकों, अधिकारियों और विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। वैज्ञानिकों ने किसानों को मक्का उत्पादन में आधुनिक तकनीकों और उन्नत विधियों के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला के दौरान किसानों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।इस अवसर पर अपर कृषि निदेशक, महानिदेशक कृषि अनुसंधान परिषद, बीज विकास निगम के प्रबंध निदेशक, राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान के निदेशक, आईआईएमआर लुधियाना एवं बेगूसराय के प्रधान वैज्ञानिक, यूपी डिस्टलरीज एसोसिएशन के पदाधिकारी, एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट, मंडलीय संयुक्त कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन
18-10-2024-
अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप
08-05-2021-
View Articleपॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...
पोखरे में मिली युवती की नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...
View Articleरितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?
20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...
View Articleनोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल
03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...
View Article