समाजवादी पार्टी मुख्यालय में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर कार्यक्रम, अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना By tanveer ahmad2025-02-19

22413

19-02-2025-
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आज महाराष्ट्र के महानायक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर यादव ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर उनका अभिनंदन किया।अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने आगरा में मुगल म्यूजियम की स्थापना की थी, जिसे भाजपा सरकार ने बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रख दिया। उन्होंने घोषणा की कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर इस म्यूजियम का नाम माता जीजाबाई के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करती रही है और आगे भी करती रहेगी।अखिलेश यादव ने भाजपा और योगी सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि साधु और योगी को सच बोलना चाहिए और अनर्गल बयानबाजी से बचना चाहिए। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि सहिष्णुता और समावेशी समाज की स्वीकार्यता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।इस कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article