जगतगुरु के जनपद में प्रथम आगमन पर ब्राह्मण संगठन ने किया जोरदार स्वागत By tanveer ahmad2025-03-01

22427

01-03-2025-


महराजगंज जौनपुर क्षेत्र के चारों ग्राम सभा में मां शारदा देवी एवं भगवान परशुराम चारों धाम मंदिर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार दुबे की अगुवाई में अनंत श्री विभूषित 1008 गणेश अंबिका प्रयाग पीठाधीश्वर गणपति संप्रदायचार्य जगतगुरु सुरेशाचार्य जी महाराज का जनपद में प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया वही संगठन के पदाधिकारी इकट्ठा होकर माल्यार्पण करते हुए अंग वस्त्र देकर भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट की गई। तथा साथ में अपर्णा पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 जमुनाचार्य जी महराज का भी स्वागत किया गया तथा सभी पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय जनता ने आशीर्वाद लिया कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री परशुराम एवं मां शारदा देवी का पूजन अर्चन करते हुए हुई वही महाराज ने अपने वक्तव्य में सुरेशाचार्य जी महराज ने कहा कि चारों धाम मंदिर परिसर पर पहुंचकर ब्राह्मण संगठन एवं क्षेत्रीय जनता का जो प्यार मिला है। उसके लिए भगवान गणपति से सभी की खुशहाली की प्रार्थना की।इस मौके पर जगदीश उपाध्याय, सुरेंद्रनाथ तिवारी, नागेंद्र मिश्र, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, श्याम मिश्रा संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष, पंकज उपाध्याय ब्लॉक प्रभारी,दीपक मिश्रा, निलेश मिश्रा, भैया लाल उपाध्याय, अमरपाल तिवारी ,रमेश मिश्रा, जय नारायण मिश्र पूर्व प्रधान, धर्मराज मिश्र, राजेश उपाध्याय, संतोष मिश्र रंकज मिश्रा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article