भाजपा नेता एवं उद्योगपति महेंद्र विजय सिंह द्वारा हजारों मातृ शक्तियों में वितरण की गई साड़ी By असद हुसैन2025-03-11

22468

11-03-2025-


होली पर साड़ी पाकर मातृ शक्तियों के चेहरे खुशी से खिले

जिला उपाध्यक्ष, पूर्व प्रमुख प्रमुख , मंडल अध्यक्ष सहित क्षेत्र के सैकड़ो संभ्रांत जन रहे मौजूद

शुकुल बाजार अमेठी। मशहूर उद्योगपति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र विजय सिंह द्वारा राजपूत राइस मिल के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली के दृष्टिगत हजारों मातृ शक्तियों में साड़ी वितरण का कार्यक्रम किया गया। बताते चलें धार्मिक, सामाजिक, और राजनीतिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाने वाले राजपूत राइस मिल के मालिक एवं ठाकुर अजित विजय सिंह आईटीआई के प्रबंधक व वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र विजय सिंह द्वारा यह नेक और पुनीत कार्य किया गया। इस उपलक्ष में उन्होंने कहा कि माता-पिता के आशीर्वाद से मातृ शक्तियों का सम्मान करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ जिससे मैं अपने आप को गौरांवित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने लोगों से अपील की की धन का उपयोग सद कार्यों में करें, पुनीत कार्यों में करें, गरीबों के उद्धार के लिए करें, धन का दुरुपयोग दुष्कर्मों में ना करें क्योंकि अगर आप पुण्य करते हैं तो आपको लोगों का आशीर्वाद मिलता है और अगर आप पाप कर्म करते हैं तो अपने विनाश का मार्ग अपनाते हैं। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है गरीबों की मदद करके आत्म सुख प्राप्त होता है वही उनके पुत्र मानवेंद्र विजय सिंह द्वारा उपस्थित संभ्रांत जनों का माल्यार्पण व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों के बैठने उठने और जलपान का उत्तम प्रबंध कराया गया था, वही होली जैसे प्रमुख त्योहार पर उपहार पाकर मातृ शक्तियों के चेहरे खुशी से खिल उठे तथा मातृ शक्तियों ने उद्योगपति व वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र विजय सिंह को आशीष देते हुए उनके इस नेक और पुनीत कार्य की भूरि- भूरि प्रशंसा की। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला ने किया तथा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से व्यापार मंडल शुकुल बाजार के अध्यक्ष तथा वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित राम उंजेरे शुक्ला, सोशल मीडिया जिला संयोजक प्रशांत शुक्ला, मीडिया विभाग जिला सहसंयोजक तथा पत्रकार सुशील कुमार मिश्रा,पूर्व प्रमुख प्रत्याशी भूपेंद्र विक्रम सिंह सोनू, आदर्श इंटर कॉलेज के प्रबंधक जय सिंह चंदेल, पूर्व प्रमुख दद्दन सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष जसकरन सिंह , मंडल अध्यक्ष शंकर बक्श सिंह, ठेकेदार वीर सिंह, विनय चौरसिया, संजय सिंह, अरूणा शंकर शुक्ल, प्रधान राम बहादुर यादव, कुमुद शुक्ला, अशोक शुक्ला, अभिषेक तिवारी,राजेश यादव, वीरेन्द्र तिवारी, दिलीप गुप्ता,सहित क्षेत्र के सैकड़ो प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article