Back to homepage

Latest News

दबंगों ने गिराई होमगार्ड जवान की दीवाल

दबंगों ने गिराई होमगार्ड जवान की दीवाल946

👤21-08-2022-

थाना अध्यक्ष जामो रिपोर्ट लिखने के बजाय होमगार्ड जवान को फटकार लगाकर थाने से भगाया
बेलगाम हुई जामो पुलिस समय रहते कार्यवाही ना करने से बडी घटनाओं का होता है जन्म 


हाल ही में जमीन विवाद को लेकर तिलोई थाना क्षेत्र में हो चुकी है हत्या


उसके बाद भी नहीं चेत रही  जामो पुलिस


जामो अमेठी थाना क्षेत्र जामो के अंतर्गत धर्मापुर निवासी ओम प्रकाश शुक्ला ने थाना अध्यक्ष जामो शिवाकांत पांडे के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया कि थाना अध्यक्ष शिवाकांत पांडे ने उनकी रिपोर्ट ना दर्ज करके उन्हें थाने से फटकार कर भगाया और कहा कि राजनीतिक दबाव है तुम्हारी रिपोर्ट नहीं लिखी जाएगी। होमगार्ड जवान ने बताया कि अपने आंगन की जमीन पर दीवाल बना रहा था खंभे बन चुके थे दीवाल लगभग 3 हाथ उठाई जा चुकी थी तभी गांव के ही पड़ोसी रविंद्र कुमार पुत्र भवानी प्रसाद, उमेश कुमार पुत्र भवानी प्रसाद, आयुष कुमार पुत्र उमेश कुमार, सुरेंद्र कुमार पुत्र शिव प्रसाद, शिव प्रसाद पुत्र रामसुख, हर्षित कुमार पुत्र सुरेंद्र सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर पर धावा बोल दिया और दीवार गिरा दी। पत्नी और बच्चों को पीटा गंदी गंदी गालियां दी उसके बाद जब प्रार्थी संतोष कुमारी पत्नी ओमप्रकाश जामो थाने पहुंची तो महिला प्रार्थिनी और उसके पति को थाना अध्यक्ष जामो शिवाकांत पांडे ने कड़ी फटकार लगा कर भगा दिया कहा राजनीतिक दबाव है रिपोर्ट नहीं लिखेंगे भाग जाओ जमीनी मामला है। आखिर इस तरह के मामले पर जब त्वरित पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तभी बड़ी घटनाओं का जन्म होता है जिसकी बांगी साफ-साफ तिलोई में दिखाई दी। उसके बाद भी जामो पुलिस नहीं चेत रही है नहीं कर रही दबंगों पर कोई कार्रवाई। जबकि प्रार्थिनी संतोष कुमारी के पति ओमप्रकाश स्वयं होमगार्ड के जवान है जब होमगार्ड के जवान की सुनवाई नहीं हो रही तो आम जनता की कैसे होगी सुनवाई मामला 6 अगस्त का आज तक 13 दिन बाद तक दर-दर भटक रहा होमगार्ड जवान नहीं मिल पा रहा न्याय।

🕔असद हुसैन/ इसराक अहमद

21-08-2022-


थाना अध्यक्ष जामो रिपोर्ट लिखने के बजाय होमगार्ड जवान को फटकार लगाकर थाने से भगाया
बेलगाम हुई जामो पुलिस समय रहते कार्यवाही ना करने से बडी घटनाओं का होता है...

Read Full Article
मटकी फोड़ में कुकहा रामपुर रहा अव्वल

मटकी फोड़ में कुकहा रामपुर रहा अव्वल607

👤21-08-2022-

तिलोई, अमेठी-तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जगतपुर में शीतला माता आदर्श समिति द्वारा
मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे कुकहा रामपुर की टीम 4509ने रचा इतिहास
कार्यक्रम में उपस्थित शिव प्रकाश सिंह ,देवेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश सिंह ,अमित सिंह, रवि सिंह, श्याम सिंह, शुभम सैनी ,ग्राम प्रधान गुड्डू यादव, अरविंद सिंह श्याम सिंह ,राजू विश्वकर्मा, दिलीप सिंह आदि के द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें कुकहा रामपुर की टीम 4509 ने भी प्रति भाग लिया था 4509 ने अपने सभी मित्रों के साथ दही हांडी तोड़ने के कार्यक्रम में शामिल हुए थे जिसमें प्रति भाग लेने वाले सदस्य दुर्गेश दिक्षित, आश्रय ,शैलेंद्र ,सतेन्द्र विश्वकर्मा,राम प्रकाश ,संतोष वर्मा ,नीरज
आशीष शर्मा  ,अनन्त , सभी मित्रों के सहयोग से 4509ने
सफलता हासिल की।

🕔tanveer ahmad

21-08-2022-


तिलोई, अमेठी-तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जगतपुर में शीतला माता आदर्श समिति द्वारा
मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे कुकहा रामपुर की टीम 4509ने रचा इतिहास
कार्यक्रम...

Read Full Article
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 256 शिकायतों में 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 256 शिकायतों में 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण767

👤21-08-2022-

भेलसर(अयोध्या)तहसील रूदौली के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी नितीश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने शिकायतों की सुनवाई की।समाधान दिवस में डीएम ने नियत सीमा में शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।उपजिलाधिकारी रूदौली स्वप्निल कुमार यादव ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में 256 शिकायते आई  जिसमे 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया।शेष सम्बंधित विभाग के कर्मचारियों को निस्तारण के लिए दे दी गई है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में धर्मराज निवासी बारी ने गाटा संख्या 74 और 193 में 7 व्यक्तियों के आवासीय पट्टा की भूमि पर कब्जा न मिल पाने की शिकायती पत्र में कहा कि वर्ष 2012 के आवासीय पट्टे पर अभी तक पट्टेदारों को कब्जा नहीं मिल पाया है।रज्जब अली निवासी मवई ने खलिहान की भूमि पर सामुदायिक शौचालय के निर्माण की शिकायत की।गौस मोहम्मद निवासी संडवा ने पशुचर की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत कर ध्वस्तीकरण की मांग की।दिनेश कुमार निवासी जखौली ने अवैध हस्तक्षेप रोकने व ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों में अनियमितता की जाँच कराने की मांग की।समीउल्लाह निवासी बारी ने चकरोड यथा स्थान पर पटवाने की मांग की।मो0 अरमान निवासी मीरमऊ ने ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों में बरती गई अनियमितता की जाँच कराये जाने की मांग की।इसके अलावा चकरोड व तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा,पेंशन,विधुत विभाग,पुलिस विभाग,आपूर्ति विभाग आदि से सम्बंधित शिकायतें सहित कुल 256 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।इस मौके पर उपजिलाधिकारी स्वप्निल यादव,उपजिलाधिकारी न्यायिक अनामिका श्रीवास्तव,तहसीलदार प्रज्ञा सिंह,नायब तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार,खण्ड विकास अधिकारी अखिलेश गुप्ता,खण्ड शिक्षा अधिकारी राम शंकर,सीडीपीओ रूदौली सिध्दिधात्री पाण्डेय,खण्ड विकास अधिकारी मवई रिशेष गुप्ता,सीडीपीओ मवई सरिता सचान,कोतवाल रूदौली शशिकांत यादव,एसएसआई मवई राम चेत यादव आदि मौजूद रहे।

🕔फहीम अहमद

21-08-2022-


भेलसर(अयोध्या)तहसील रूदौली के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी नितीश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने शिकायतों की सुनवाई...

Read Full Article
बुर्जी गिरने के बाद भी अधिकारी लापरवाह।जिलाधिकारी के आदेश बेअसर

बुर्जी गिरने के बाद भी अधिकारी लापरवाह।जिलाधिकारी के आदेश बेअसर409

👤21-08-2022-

लखनऊ।आज एक बार फिर आसिफ़ी इमामबाड़े में, अधिकारियों की लापरवाही नजर आई।वह चाहे ट्रस्ट के कर्मचारी हों या, भारतीय पुरातत्व विभाग के,घोर लापरवाही आज भी देखने को मिली। जहां पर 15 तारिख़ को ऐतिहासिक इमामबाड़े की एक, बुर्जी तेज़ बारिश में  भर भरा कर गिर गई थी।जिससे वहां पर कार्यरत कर्मचारी मुशीर आलम, घायल हो गया था।फिर भी अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।और बिना किसी किसी सुरक्षा के भूल भूलय्या को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया।ऐतिहासिक स्थलों की बदहाली बार बार सामने आती रहती हैं।
कर्मचारियों की मानें तो ट्रस्ट की समपत्तियों की रख रखाव की, ज़िम्मेदारी भारतीय पुरातत्व विभाग(ए एस आई) की है। लेकिन पुरातत्व विभाग के अधिकारी ही।अपनी ज़िम्मेदारी नही निभाते हैं।बुर्जी गिरने की सूचना पर शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के, प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास  बड़े इमामबाड़े पहुंचे थे।
उन्होंने वहाँ पर जिलाधिकारी से बात कर,बुर्जी की मरम्मत कराने की बात कही थी।और ट्रस्ट की बदहाल इमारतों पर दुख ज़ाहिर किया था।
जिसपर  पुरातत्व विभाग हरकत में आया था।पिछले मंगलवार को ट्रस्ट के चेयरमैन और जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने आसिफी इमामबाड़े का निरीक्षण किया था। जिलाधिकारी ने इमामबाड़े की मरम्मत के लिए मास्टर प्लान तैयार करने के, निर्देश दिए थे।इमामबाडे का निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने इमामबाड़े के सभी जगहों को चिन्हित कर उनके मरम्मत का काम तुरंत करने का निर्देश भी  दिया था। हफ्ता भर गुजर जाने के  बाद भी अभी तक सिर्फ़ जो बुर्जी गिरी है।वहां पर  शटरिंग बांध कर छोड़ दी गई है।और कोई मरम्मत का कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है।इमाम बाड़े और भूल भूलय्या को फिऱ से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।जबकि ट्रस्ट के कर्मचारियों का कहना है। कि पहले जर्जर हालत में गिरी बुर्जी की रिपेयरिंग होना चाहिए।नहीं तो फिर कोई घटना हो सकती है।अधिकारियों की इस लापरवाही से साफ़ अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह अधिकारी किसी बड़ी घटना घटने या किसी अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं।

🕔अख्तर अंसारी

21-08-2022-


लखनऊ।आज एक बार फिर आसिफ़ी इमामबाड़े में, अधिकारियों की लापरवाही नजर आई।वह चाहे ट्रस्ट के कर्मचारी हों या, भारतीय पुरातत्व विभाग के,घोर लापरवाही आज भी देखने को मिली।...

Read Full Article
सूखाग्रस्त की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी का धरना प्रदर्शन 25 अगस्त को

सूखाग्रस्त की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी का धरना प्रदर्शन 25 अगस्त को330

👤21-08-2022-

  अयोध्या। समाजवादी पार्टी का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 25 अगस्त को सिविल लाइन गांधी पार्क में संपन्न होगा।  सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना  सपा राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री विधायक अवधेश प्रसाद के नेतृत्व में संपन्न होगा।  उक्त जानकारी सपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने देते हुए बताया कि बारिश न होने के कारण किसानों के द्वारा रोपी गई धान की पौध अधिकतर सूख गई है ,पशुओं के चारे का संकट पैदा हो गया है किसानों के सामने विकट स्थिति पैदा हो गई है और सरकार सो रही है । श्री यादव ने कहा कि धरने के बाद महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से दिया जाएगा। श्री यादव ने  समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को धरने में पहुंचने की अपील की है।

🕔राकेश सिंह

21-08-2022-


  अयोध्या। समाजवादी पार्टी का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 25 अगस्त को सिविल लाइन गांधी पार्क में संपन्न होगा।  सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना ...

Read Full Article
बाबूजी कल्याण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर भाजपाईओं ने दी श्रद्धांजलि

बाबूजी कल्याण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर भाजपाईओं ने दी श्रद्धांजलि 941

👤21-08-2022-

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने जन नायक पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल पद्धम विभूषण बाबूजी कल्याण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन वार्ड 71 सागर पैलेस पश्चिमपुरी पर किया गया।
विचारगोष्ठी के मुख्यवक्ता ज़िलामंत्री भाजपा डॉ सुनील राजपूत रहे एवं अध्यक्षता अखिल भारतीय लोधी महासभा के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र लोधी व संचालन पवन चौधरी ने किया।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए ज़िलामंत्री भाजपा डॉ सुनील राजपूत ने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह का लम्बा सार्वजनिक जीवन रहा। वे दस बार विधायक, दो बार सांसद,दो बार देश के सबसे बड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री व दो राज्यों के राज्यपाल रहे। इतना लम्बा सार्वजनिक जीवन होने पर भी उन पर कभी भी किसी भी प्रकार का कोई आरोप कभी नही लगा। उनको पद्धम विभूषण जैसे सम्मान से सम्मानित किया गया।वो लोधी समाज ही नही सर्व समाज के नेता थे। आज के युवाओं को उनके जीवन से शिक्षा लेने की आवश्यकता है कि कैसे सार्वजनिक व राजनैतिक जीवन में सुचिता के साथ राष्ट्र की सेवा की जाती है।
उन्होंने प्रदेश सरकार से माँग की कि कैला कोल्ड तिराहा ताजनगरी फ़तेहाबाद रोड पर बाबूजी कल्याण सिंह की भव्य प्रतिमा लगाई जाए।
बिचपुरी मंडल उपाध्यक्ष पवन चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय कल्याण सिंह जी ‘बाबूजी’ जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। गरीबों, वंचितों एवं पिछड़ों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनका उत्‍थान करने के लिए आपको सदैव स्‍मरण किया जाएगा।
प्रमुख रूप से चन्द्रवीर राजपूत, यशपाल लोधी, अभिषेक लोधी, ईशु तिवारी, विष्णु मुखिया, गौरव लोधी, पंकज फ़ौजदार,दीपक लोधी, दिनेश लोधी, नरेश राजपूत, कल्याण राजपूत, के.सि राजपूत, रोहित, आदि लोग मौजूद रहे।                                             
वहीं खेरागढ़ कस्बे के सब्जी मण्डी स्थित गोपाल सिंह भगत के निवास पर रविवार को 
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व राज्यपाल राजस्थान कल्याण सिंह जी की पहली पुण्य तिथि मनाई गई ।
इस मौके पर गोपाल भगत,गोविंद सिंह प्रधान,कमल सिंह प्रधान,सुन्दर अमीन,प्रेम सिंह,त्रिलोक सिंह ,बलवीर सिंह ,भीकम सिंह,राजवीर ,महेन्द्र सिंह ,राजू आदि मौजूद रहे।

🕔विष्णु सिकरवार

21-08-2022-


आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने जन नायक पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल पद्धम विभूषण बाबूजी कल्याण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन वार्ड 71 सागर...

Read Full Article
कागारौल में चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना

कागारौल में चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना374

👤21-08-2022-

एक बाइक, दो मोबाइल व छोटे बच्चे के लच्छे,कंदोनी,बिछिया ले उड़े चोर

आगरा। कागारौल कस्बे के पोखनपुरा पर चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना।
 कागारौल के मजरा पोखनपुरा से शनिवार की देर रात्रि में नारायण सिंह कुशवाह पुत्र स्व ज्योतिराम कुशवाह अपने परिवार के साथ कमरे से बाहर सो रहे वही चारपाई के बगल से तीन बाइक खड़ी थी। दो पुरानी थी एक नई बाइक थी जब वो सुबह जागे तो उन्होंने देखा तीन बाइको में से एक बाइक गायब थी तो उन्होंने हल्ला मचाया तो आस पास के लोग एकत्रित हो गए। सब ने अपने अपने घर देखा तो चोरों ने तीन मकानों को निशाना बनाया था। जिसमे से नारायण सिंह की नई स्प्लेंडर बाइक up80 FZ 3880 को ले गए।
वही बराबर के बगल वाले गणेश पुत्र रमेश चंद के घर से एक मोबाइल वीवो का और घर के अंदर से बक्सा उठा ले गए। जो कि बक्सा घर से बाहर 100 मीटर दूरी पर पड़ा मिला। जिसमें से कुछ चंद पैसे ले गए और बाकी का वही छोड़ गए।
वही सामने के तीसरे मकान से विनोद पुत्र स्व बलवीर सिंह कुशवाह के यहाँ से एक कमरे से एक मोबाइल ओपो का ओर दूसरे कमरे से अलमारी खोलकर बच्चे के कंदोनी,लच्छे,ओर बिछिया ले गए। यह सब देख पीड़ितों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी।
मौके पर थाना कागारौल पुलिस और पी आर वी पहुच गई। पुलिस ने जानकारी जुटाई ओर कहा जल्द ही चोरों को पकड़कर कार्यवाही की जाएगी।

🕔विष्णु सिकरवार

21-08-2022-


एक बाइक, दो मोबाइल व छोटे बच्चे के लच्छे,कंदोनी,बिछिया ले उड़े चोर

आगरा। कागारौल कस्बे के पोखनपुरा पर चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना।
 कागारौल के...

Read Full Article
वनखण्डी महादेव मंदिर पर विहिप कार्यकर्ताओं ने मनाया विहिप का स्थापना दिवस

वनखण्डी महादेव मंदिर पर विहिप कार्यकर्ताओं ने मनाया विहिप का स्थापना दिवस 597

👤21-08-2022-

आगरा। खेरागढ़ कस्बे के वनखण्डी महादेव मंदिर पर रविवार को विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में विहिप के जिला मिलन प्रमुख विनय रहे। कार्यक्रम के मुख्य अधिकारियों के रूप में जिला मंत्री सत्येंद्र भारद्वाज, जिला प्रचार प्रमुख पवन प्रजापति, हरिओम पचौरी आदि रहे। यह कार्यक्रम नगर अध्यक्ष विपिन सिंगल की देखरेख में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य कार्यकर्ता नगर मंत्री राम लखन सोनी, नगर सह मंत्री शिवम सोनी ,नगर संयोजक तन्मय मित्तल ,सूरज बिंदल आयुष अस्थाना ,कृष्ण मुरारी मित्तल, उत्कर्ष गर्ग आदि बजरंगी भाई रहे. इस कार्यक्रम का मुख्य ध्येय विश्व हिंदू परिषद की स्थापना को लेकर रहा।

🕔विष्णु सिकरवार

21-08-2022-


आगरा। खेरागढ़ कस्बे के वनखण्डी महादेव मंदिर पर रविवार को विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में विहिप के...

Read Full Article
फतेहपुर सीकरी बुलंद दरवाजे के गुंबद से गिरा पत्थर, रखरखाव के अभाव में बदहाल हो रही इमारत

फतेहपुर सीकरी बुलंद दरवाजे के गुंबद से गिरा पत्थर, रखरखाव के अभाव में बदहाल हो रही इमारत916

👤21-08-2022-

 विश्व विरासत स्थल फतेहपुर सीकरी के बुलंद दरवाजे की छत पर कई बड़ी गुंबद हैं। देखरेख के अभाव में बदहाल हो रही गुंबदें आए दिन गिरती रहती हैं। शनिवार करीब शाम छह बजे अचानक एक गुंबद नीचे आ गिरा

आगरा। मुगलकालीन ऐतिहासिक इमारत फतेहपुर सीकरी रखरखाव के अभाव में बदहाल हो रही है। बुलंद दरवाजे की ऊपर लगी गुंबदों के पत्थर चकनाचूर हो रहे हैं। शनिवार को दरवाजे के ऊपर लगी एक बड़ी गुंबद से पत्थर भरभराकर नीचे आ गिरे। गनीमत रही कि उस दौरान कोई पर्यटक नहीं था। नहीं तो कोई हादसा हो सकता था। ये पत्थर गुंबद के ऊपर बनीं तीन पत्थर की बॉल और दो पत्थर की प्लेटें थीं, जिनमें एक बॉल का वजन करीब 5 से 6 किलो था और प्लेटें भी भारी भरकम थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां आए दिन पत्थर गिरते हैं, लेकिन एएसआई के अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। स्मारक के कई गुंबद क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। मुगलकालीन खूबसूरती बदहाल हो रही है।
विश्व विरासत स्थल फतेहपुर सीकरी के बुलंद दरवाजे की छत पर कई बड़ी गुंबद हैं। देखरेख के अभाव में बदहाल हो रही गुंबदें आए दिन गिरती रहती हैं। शनिवार करीब शाम छह बजे अचानक एक गुंबद नीचे आ गिरा। हादसे के समय पर्यटक स्मारक में नहीं थे। हादसे के अगले दिन रविवार सुबह एएसआई और सुरक्षा गार्डों ने बुलंद दरवाजे का निरीक्षण किया तो देखा कि छत पर लगे कई गुंबदें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। छत पर कई पेड़ उग आए हैं। क्षेत्रीय निवासी एहसान अली ने बताया कि कई बार यहां पर पत्थर गिर चुके हैं। तीन महीने पहले भी गुंबद से पत्थर गिरा था। पत्थर गिरने के बाद मरम्मत भी नहीं कराई जाती है। रॉयल गेट, शाही लंगर खाना, शाही मस्जिद में भी पत्थर गिर चुके हैं। अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल का कहना है कि उन्हें रविवार को इसकी जानकारी हुई है। गुंबद के ऊपर एक पिनेकल गिरा है। इसकी जानकारी की जा रही है। इसका मलबा भी पड़ा है। मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
छत पर उग आए हैं पेड़
बारिश के दिनों में फतेहपुर सीकरी के पत्थरों में दरारें आ गईं हैं। दरवाजे की छत पर पेड़ उग आए हैं। आए दिन पत्थर दरक जाते हैं। बारिश होने के बाद बुलंद दरवाजे के बराबर में बने रॉयल गेट का दल्लान पानी से भर जाता है। छतों पर आने वाले पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। स्मारक के छज्जे और गुंबद गिरने से ऐतिहासिक स्मारक बदहाल है। इन हालातों में पर्यटकों को असुविधाएं होती हैं।
शाही मस्जिद में गिरा था पत्थर
मुगल इमारत फतेहपुर सीकरी में शेख सलीम चिश्ती की मस्जिद बनी हुई है। यहां देश विदेश की हस्तियां सजदा करने आती हैं।

🕔 विष्णु सिकरवार

21-08-2022-


 विश्व विरासत स्थल फतेहपुर सीकरी के बुलंद दरवाजे की छत पर कई बड़ी गुंबद हैं। देखरेख के अभाव में बदहाल हो रही गुंबदें आए दिन गिरती रहती हैं। शनिवार करीब शाम छह बजे...

Read Full Article
राष्ट्रीय पंजा में उत्तर प्रदेश को 25 पदक

राष्ट्रीय पंजा में उत्तर प्रदेश को 25 पदक 703

👤21-08-2022-

आगरा। राष्ट्रीय पंजा कुश्ती में उत्तर प्रदेश  का परचम लहराया
उत्तर प्रदेश ने नेशनल पंजा में दस गोल्ड,आठ सिल्वर और सात ब्रोंज मेडल लिए।
कप्तान पुरुष धर्मेंद्र भाटी व महिला उमा फोजदार के अनुसार विजेताओं में साक्षी बुलंदशहर गोल्ड मेडल गोपाल चौधरी सिल्वर मेडल,सचिन सिल्वर मेडल,शैलेंद्र गोल्ड मेडल,सुहानी तोमर सिल्वर मेडल,पलक मलिक गोल्ड मेडल , दिविक गुप्ता सिल्वर मेडल,गगन गुप्ता सिल्वर मेडल, विकास गोल्ड मेडल,सत्येंद्रेश्वरी किरण गोल्ड मेडल , सौरव सिल्वर मेडल,शशि प्रभा ब्रॉन्ज मेडल,रेखा राजपूत ब्रोंज मेडल ,पूर्णिमा सिंह ब्रोंज मेडल ,युवानंशी श्रीवास्तव गोल्ड मेडल, दामिनी सिल्वर मेडल ,खुशी सिल्वर मेडल,  अनुभव ब्रोंज मेडल,शिव प्रकाश पांडे , केशव पाठक गोल्ड मेडल , कनिष्का मीणा गोल्ड मेडल, स्वाति नगर गोल्ड मेडल,प्रसन्ना सिल्वर मेडल , महविश सिल्वर मेडल हैं।
उत्तर प्रदेश पंजा कुश्ती संघ के महासचिव वी पी सिंह को उप महासचिव शंकर देव तिवारी और ओडिटर वी के गुप्ता के साथ कोषाध्यक्ष अरुण बघेल ने राष्ट्रीय पंजा में अच्छा प्रदर्शन कर 25मेडल जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कप्तान धर्मेंद्र भाटी व उमा फौजदार को भी बधाई दी है। 
श्री नगर में खेली गई तीन दिनों की प्रतियोगिता मैं एक दिन रास्ता बंद होने से बाधा पड़ी थी।

🕔विष्णु सिकरवार

21-08-2022-


आगरा। राष्ट्रीय पंजा कुश्ती में उत्तर प्रदेश  का परचम लहराया
उत्तर प्रदेश ने नेशनल पंजा में दस गोल्ड,आठ सिल्वर और सात ब्रोंज मेडल लिए।
कप्तान पुरुष धर्मेंद्र...

Read Full Article

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article