Back to homepage

Latest News

द्रोपति मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया जश्न

द्रोपति मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया जश्न524

👤25-07-2022-

आगरा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा देश में पहली बार आदिवासी जनजाति क्षेत्र की महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के महामहिम राष्ट्रपति बनने पर जश्न मनाया। भाजपा क्षेत्रीय महिला मोर्चा ब्रज क्षेत्र की उपाध्यक्ष रंजना पावर के नेतृत्व में सिकंदरा के के नगर में एस बी एम स्कूल पर बैठक आयोजित कर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के बैनर लगाकर जलूस निकाल कर मिष्ठान वितरण किया। सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ रैली निकाल कर क्षेत्र में यह संदेश दिया कि भाजपा ऐसी पार्टी है जिसमें छोटे बड़े,ऊंच नीच के भेदभाव को छोड़कर जमीनी कार्यकर्ताओं को कितनी ऊंचाइयों तक पहुचाने का काम करती है। इस मौके पर पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए मिष्ठान वितरण भी किया। ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रिय मंत्री प्रवीणा राजावत ने कहा कि आदिवासी जनजाति क्षेत्र की महिला को देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचना पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार करता है। यह भाजपा और उसकी विचारधारा में ही संभव है जहां समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को भी मान सम्मान मिलता है। 
भाजपा महिला मोर्चा बृज क्षेत्र की पदाधिकारीगण उपाध्यक्ष रंजना पंवार, क्षेत्रिय मंत्री  प्रवीणा राजावत, क्षेत्रिय कार्य समिति सदस्य हेमलता अग्रवाल, राजेश्वरी बघेल,योगिता आदि सभी बहिनों ने सिकंदरा के के नगर में एस बी एम स्कूल पर माननीय द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयाँ दी।

🕔विष्णु सिकरवार

25-07-2022-


आगरा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा देश में पहली बार आदिवासी जनजाति क्षेत्र की महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के महामहिम राष्ट्रपति बनने पर जश्न मनाया।...

Read Full Article
ग्वालियर हाइवे पर डिवाइडर पर चढ़ी अनियंत्रित स्कॉर्पियो पलटी, धौलपुर की महिला अधिवक्ता की मौत

ग्वालियर हाइवे पर डिवाइडर पर चढ़ी अनियंत्रित स्कॉर्पियो पलटी, धौलपुर की महिला अधिवक्ता की मौत912

👤25-07-2022-
आगरा। ताज नगरी आगरा की खेरागढ़ तहसील के थाना सैंया क्षेत्र में बीती रात्रि ग्वालियर हाइवे पर एक भीषण दर्दनाक हादसा हो गया। एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर  डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। जिसमें बैठी महिला अधिवक्ता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना बीती रात्रि करीब नौ बजे के ग्वालियर हाइवे पर तेहरा के पास हुई। काले रंग की स्कॉर्पियो कार में धौलपुर की महिला अधिवक्ता 35 वर्षीय दीप्ति माहोर शॉपिंग करके लौट रही थी। कार को चालक हरेंद्र चला रहा था। बताया जा रहा है कि सामने की ओर से किसी अन्य वाहन की लाइट चालक की आंखों में पड़ी जिससे कार असंतुलित हो गई और  अचानक से डिवाइडर से टकराते हुए उसे पार करके दूसरे ओर बस स्टाप से जा लगी। हादसा इतना भीषण था कि उसमें बैठी महिला अधिवक्ता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और चालक को हल्की फुल्की चोटें आई। थाना प्रभारी सैंया योगेंद्र पाल सिंह ने बताया है कि हादसे की जानकारी पर चालक के परिजन आ गए और उसे उपचार के लिए धौलपुर ले गए वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि महिला अधिवक्ता के छोटे छोटे बच्चे है उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया।

🕔 विष्णु सिकरवार

25-07-2022-

आगरा। ताज नगरी आगरा की खेरागढ़ तहसील के थाना सैंया क्षेत्र में बीती रात्रि ग्वालियर हाइवे पर एक भीषण दर्दनाक हादसा हो गया। एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर  डिवाइडर...

Read Full Article
दो साल बाद सड़काें पर आस्था का सैलाब, भोले के जयकारों के साथ आगरा में 40 किलोमीटर की परिक्रमा

दो साल बाद सड़काें पर आस्था का सैलाब, भोले के जयकारों के साथ आगरा में 40 किलोमीटर की परिक्रमा398

👤25-07-2022-
आगरा। शिव मंदिरों की नगरी में शिवालयों की परिक्रमा लगाने निकले युवाओं का सोमवार सुबह जोश कम नहीं हुआ, थकान के कारण परिक्रमा मार्ग पर जगह जगह युवा आराम करते दिखाई दिए। इनकी सेवा के लिए पंडाल लगाए गए हैं, सुबह चाय नाश्ता के साथ ही चिकित्सा शिविर में नंगे पैर परिक्रमा लगाने से घाव होने पर इलाज भी किया जा रहा है। सावन के दूसरे सोमवार पर बल्केश्वर महादेव मंदिर पर मेला लगा है। यहां सुबह से ही भीड़ इतनी है कि पैर रखने की जगह आसानी से नहीं मिल रही।
रविवार शाम होते ही कोरोना वायरस संक्रमण काल के दो साल बाद परिक्रमा को लेकर युवाओं उत्साह दिखाई दिया। आस्था के साथ जोश में युवा बम बम भोले के साथ भारत माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। दूधिया रोशनी में रात में परिक्रमा मार्ग और शिव मंदिरों में युवा ही दिखाई दे रहे थे। 40 किलोमीटर लंबी परिक्रमा 12 से 18 घंटे में सोमवार दोपहर तक युवा पूरी की। परिक्रमार्थियों की खाने पीने और चिकित्सकीय सुविधायों के लिए जगह जगह पंडाल लगाए गए हैं।
शहर के चारों कोनों पर शिव मंदिर हैं। बल्केश्वर महादेव मंदिर, राजेश्वर मंदिर, कैलाश मंदिर, पृथ्वीनाथ मंदिर के साथ शहर के मध्य में रावली और श्री मनकामेश्वर मंदिर है। इसके साथ ही कैलाश मंदिर से आगे वनखंडी महादेव मंदिर है। शाम पांच बजे के बाद परिक्रमार्थियों ने अपने घर और घर के पास स्थित मंदिर से परिक्रमा शुरू की, सात बजे के बाद परिक्रमा मार्ग पर युवाओं की टोली दिखाई देने लगी। शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए हाथ में कलश और बम बम भोले लिखी टी शर्ट पहनकर निकले। रात आठ बजे के बाद शिव मंदिरों में परिक्रमार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। रात नौ बजे रावली मंदिर पर आस्था और जोश के साथ युवा बम बम भोले, भारत माता की जय, वंदेमातरम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।
परिक्रमार्थियों के लिए जगह जगह भंडारे का आयोजन किया गया है। परिक्रमा मार्ग में तेज म्यूजिक और भजनों पर युवा नाचने लगे। भोले अभी दूर हैं जाना भी जरूर है, मेरा भोला है भंडारी, करता नंदी की सवारी। भोले हे भोले, भोले बाबा की जय गूंजता रहा।
रात होते ही शिव मंदिरों पर परिक्रमार्थियों की संख्या बढ़ने लगी। तमाम युवा बाइक से भी परिक्रमा लगाने के लिए निकले, एक साथ कई युवाओं की टोली बाइक से शिव मंदिरों पर पहुंची और जलाभिषेक किया।
शिव भक्त राज राजेश्वर महादेव मंदिरए राजपुर चुंगी, माल रोड, एसएसपी आवास के सामने बालूगंज, एसबीआई तिराहा, रावली मंदिर, पुलिस लाइन, तहसील चौराहा, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर, रामनगर की पुलिया, बोदला, कारगिल तिराहा, सिकंदरा, कैलाश महादेव मंदिर, खंदारी, बल्केश्वर महादेव मंदिर, वाटर वर्क्स, जीवनी मंडी, मनःकामेश्वर मंदिर, हाथी घाट, विक्टोरिया पार्क तिराहा, पुरानी मंडी, मुगल पुलिया, गोबर चौकी होते हुए राज राजेश्वर मंदिर पहुंचेंगे।

🕔विष्णु सिकरवार

25-07-2022-

आगरा। शिव मंदिरों की नगरी में शिवालयों की परिक्रमा लगाने निकले युवाओं का सोमवार सुबह जोश कम नहीं हुआ, थकान के कारण परिक्रमा मार्ग पर जगह जगह युवा आराम करते दिखाई दिए।...

Read Full Article
गूंगी बहरी दस वर्षीय बच्ची को स्वानों किया गम्भीर रूप से घायल

गूंगी बहरी दस वर्षीय बच्ची को स्वानों किया गम्भीर रूप से घायल 515

👤25-07-2022-
 आगरा। आगरा के जिला अस्पताल में एक दस वर्षीय मासूम को देखकर चिकित्सक बुरी तरह से घबरा गए। जैसे ही चिकित्सकों ने मासूम की हालत देखी उसे तुरंत ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया। बच्ची पूरी तरह से खून से लथपथ थी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। डॉक्टर ने बच्ची को ओटी में ले जाते वक्त बच्ची की स्थिति के बारे में तो पूछा तो बच्ची के परिजनों का कहना था कि खूंखार स्वानों ने इस मासूम पर हमला कर दिया। मासूम बोल नहीं सकती, गूंगी है। इसीलिए वह किसी को आवाज भी नहीं दे पाई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बमुश्किल खूंखार स्वानों से इस बच्ची को बचाया और फिर उसे तुरंत जिला अस्पताल ले आए।
घटना दहतोरा क्षेत्र के गगोई गांव की है। परिजनों ने बताया कि मासूम बच्ची का नाम गुंजन है। गुंजन बोल नहीं सकती। गुंजन की मां नहीं है पिता भी मानसिक रोगी है। इसीलिए वह अपनी दादी के पास रहती है। गुंजन सुबह लगभग 5:30 बजे घर से निकल गई और रास्ते में खूंखार स्वानों ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। एक साथ कई स्वानों द्वारा हमला किए जाने से बच्ची पूरी तरह से सहम गई। स्वानों ने उसके शरीर को बुरी तरह से काटा है।
मासूम बच्ची के परिजनों ने बताया कि वह बच्ची को ढूंढ रहे थे, तभी गांव के ही एक युवक ने उन्हें इस घटना की जानकारी दी। जब वह घटनास्थल पर पहुंचे थे तो बच्ची अपने आप को एक कपड़े में लपेटे हुए थी। जब वह कपड़ा हटाया तो सभी के होश उड़ गए। सिर से लेकर पांव तक बच्ची के शरीर पर घाव ही घाव थे और खून बह रहा था। बच्ची को तुरंत उसी स्थिति में जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे तुरंत उपचार के लिए ऑपरेशन थिएटर ले गए।
मासूम गुंजन को जिस स्थिति में जिला अस्पताल लाया गया था उसे देखकर चिकित्सक तुरंत उसे ऑपरेशन थिएटर में ले गए। मासूम बच्ची के इलाज के लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने लगभग आठ चिकित्सकों की टीम लगाई। जिसमें जिला अस्पताल के बेहतरीन सर्जन और डॉक्टर भी शामिल हैं। पूरा शरीर घाव से भरा हुआ था। मासूम के शरीर पर लगभग 36 से अधिक टांके लगाए जा चुके थे। खबर लिखे जाने तक मासूम गुंजन का ऑपरेशन थिएटर में इलाज चल रहा था। जिला अस्पताल प्रशासन उसके इलाज में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रह है।
चिकित्सक भी मासूम की स्थिति को देखकर हैरान थे। चिकित्सकों का कहना था कि जिला अस्पताल में आज तक कोई ऐसा कि नहीं आया है। किसी को स्वानों ने इतनी बुरी तरह से काटा हो। डिप्टी सीएमएस सी पी वर्मा ने खुद बताया कि उन्होंने भी पहली बार ऐसा केस अभी तक जिला अस्पताल में देखा है। फिलहाल गुंजन की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। बाजार से भी कुछ दवाओं को अपने निजी खर्चे से मंगाया गया है जिससे बच्ची का जीवन बचाया जा सके।

🕔 विष्णु सिकरवार

25-07-2022-

 आगरा। आगरा के जिला अस्पताल में एक दस वर्षीय मासूम को देखकर चिकित्सक बुरी तरह से घबरा गए। जैसे ही चिकित्सकों ने मासूम की हालत देखी उसे तुरंत ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया।...

Read Full Article
विपक्षी की मनगढ़ंत कहानी से मेरी छवि धूमिल हो रही रवि शंकर तिवारी

विपक्षी की मनगढ़ंत कहानी से मेरी छवि धूमिल हो रही रवि शंकर तिवारी428

👤25-07-2022-
तिलोई/अमेठी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अगौना का एक मामला सामने आया है जहां कुछ दिनों पूर्व में ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान पर यह आरोप लगाया था की पूर्व प्रधान ने गलत तरीके से अपने ही परिवार के नाम पर 7-8 बीघे जमीन का आवंटन कर लिया था जिसमें इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया पर खबरें प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी वहीं पर ग्राम प्रधान अगौना के पुत्र रवि शंकर तिवारी ने मीडिया के सामने आकर बताया कि हमारे ऊपर जो भी आरोप लगाए गए हैं वह गलत और बेबुनियाद हैं जब हमारे पिता जी प्रधान थे तो उस समय हम लोग भूमिहीन थे इस वजह से हमारे नाम पट्टा आवंटन किया गया था जो की पट्टे के सारे कागज हमारे पास है सही तरीके से पट्टा किया गया था विपक्षियों की मनगढ़ंत कहानी ही सोशल मीडिया पर हो रही वायरल वही आगे पूर्व प्रधान के पुत्र रवि शंकर तिवारी ने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को बेबुनियादी व निराधार बताते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और विपक्षियों की मनगढ़ंत कहानी बना कर समाज में मेरी छवि धूमिल करने की बात कही और सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओ से सहयोग की अपेक्षा की बात कही ।

🕔असद हुसैन, इसराक अहमद

25-07-2022-

तिलोई/अमेठी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अगौना का एक मामला सामने आया है जहां कुछ दिनों पूर्व में ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान पर यह आरोप लगाया था की पूर्व प्रधान...

Read Full Article
वाराणसी इंटीग्रेटेड मैंगो पैक हाउस निर्माण में घोटाला

वाराणसी इंटीग्रेटेड मैंगो पैक हाउस निर्माण में घोटाला517

👤25-07-2022-
वाराणसी में 06 करोड़ 11 लाख 86 हजार रुपये की धनराशि शासन से हुई है स्वीकृत
पिंडरा के कारखियाव में बन रहा है मैंगों एंड वेजिटेबल इंटीग्रेटेड पैकेज हाउस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन के बाद से शुरू हुआ निर्माण

लखनऊ। प्रधानमंत्री मंत्री के संसदीय जिले के  पिंडरा तहसील के कारखियाव में बन रहे मैंगों एंड वेजिटेबल इंटीग्रेटेड पैकेज हाउस  निर्माण कार्यों  में अनियमितता- शिकायतें सामने आई हैं। सामाजिक कार्यकर्ता  ने  प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री, और केंद्रीय कृषि मंत्री को पत्र लिखकर मामले की जांच सीनियर अफसर व आईआईटी कानपुर से कराने की मांग की है। 
 शिकायतकर्ता संदीप  कुमार ने आरोप लगाया है कि यूपी राज्य सरकार ने प्रदेश के दो जिलों वाराणसी एवं अमरोहा में प्रस्तावित मैंगो पैक हाउस के लिए 12 करोड़ 20 लाख 70 हजार रूपये स्वीकृत किए हैं। कृषि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत प्रदेश के वाराणसी एवं अमरोहा में बनने रहे मैंगो पैक हाउस के लिए करीब 12.21 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।  अमरोहा में बनने वाले मैंगो पैक हाउस के लिए 06 करोड़ 08 लाख 84 हजार रूपये तथा वाराणसी में बनने वाले मैंगो पैक हाउस के लिए 06 करोड़ 11 लाख 86 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। 
वाराणासी मैंगो पैक हाउस का मंडी परिषद के निर्माण के जिम्मेदार अफसरों घोर अनियमितता की गई है।
शिकायतकर्ता  ने कहा कि विधानसभा चुनावों से पहले मानकों की अनदेखी कर मैंगों पैक निर्माण की गई थी। मैन सड़क से एक फिट नीचे निर्माण किया गया,,बालू भर कर फाउंडेशन बनाया गया है सड़क निर्माण मानक के अनुरूप और फाउंडेशन को खुदवाकर देखा जाए तो बालू भरा गयाहै। मैंगों पैक निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी हुई है।

🕔tanveer ahmad

25-07-2022-

वाराणसी में 06 करोड़ 11 लाख 86 हजार रुपये की धनराशि शासन से हुई है स्वीकृत
पिंडरा के कारखियाव में बन रहा है मैंगों एंड वेजिटेबल इंटीग्रेटेड पैकेज हाउस
प्रधानमंत्री...

Read Full Article
अस्पताल में गंदगी का अंबार,लैब पर लटका रहा ताला

अस्पताल में गंदगी का अंबार,लैब पर लटका रहा ताला183

👤25-07-2022-

मवई।जिला मुख्यालय से सुदूर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई पर इन दिनों मातहत कर्मियों की लापरवाही की वजह से मरीजों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इसके पीछे अधीक्षक की लापरवाही मुख्य वजह बताई जा रही है।कुछ इसी तरह की बदहाल स्थिति का सामना सोमवार को भी अस्पताल आए लोगों को करना पड़ा।
सुबह करीब 10 बजे दर्जन भर मरीज कराहते खांसते मुख्य गेट के बाहर मिले।मवई गांव से आए गुड्डू अपनी पत्नी शकीला को लेकर क्षय रोग की जांच कराने आए थे लेकिन लैब टेक्नीशियन मौजूद न होने से उन्हें वापस जाना पड़ा।लैब टेक्नीशियन के कमरे में ताला लटका हुआ था।उन्होंने बताया कि वे कई दिनों से अस्पताल आ रहे हैं लेकिन एलटी (लैब टेक्नीशियन)नही मिलते है।वही वारिस अली बलगम की जांच कराने के लिए आए हुए थे उन्हें भी बैरंग वापस जाना पड़ा।मरीजों की भीड़ पंजीयन काउंटर की ओर बढ़ी।एक कमरे में डा.अदिति वर्मा ओपीडी कक्ष में बैठे मिले।वही बाल रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव उपाध्याय भी ओपीडी करते नजर आए।महिला चिकित्सक डॉ रीना मिश्रा अपने ओपीडी में मरीजो को देख रही थी।
अस्पताल के लैब पर ताला लटकता दिखा। मरीज लैब टेक्नीशियन का इंतजार करती मिली।पूछने पर ज्ञात हुआ कि लैब के एलटी के छुट्टी पर जाने की वजह से उसका संचालन नहीं हो रहा है।वैकल्पिक व्यवस्था न होने की वजह से मरीज परेशान थे।अस्पताल के मुख्य मार्ग के किनारों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है।परिसर में बड़ी बड़ी घास उगी हुई जिससे सांप बिच्छु का खतरा हमेशा बना रहता है।यहां के अधीक्षक डा. सुमत ने इस बाबत किए सवाल के जबाव में बताया कि लैब टेक्नीशियन छुट्टी पर गई है।जब पूछा गया कि वैकल्पिक व्यवस्था क्या है जिस पर वे जबाब नही दे पाए।उन्होंने बताया कि व्यवस्था दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही है।

🕔tanveer ahmad

25-07-2022-


मवई।जिला मुख्यालय से सुदूर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई पर इन दिनों मातहत कर्मियों की लापरवाही की वजह से मरीजों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

Read Full Article
वाराणसी इंटीग्रेटेड मैंगो पैक हाउस निर्माण में घोटाला

वाराणसी इंटीग्रेटेड मैंगो पैक हाउस निर्माण में घोटाला572

👤25-07-2022-
वाराणसी में 06 करोड़ 11 लाख 86 हजार रुपये की धनराशि शासन से हुई है स्वीकृत
पिंडरा के कारखियाव में बन रहा है मैंगों एंड वेजिटेबल इंटीग्रेटेड पैकेज हाउस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन के बाद से शुरू हुआ निर्माण

लखनऊ। प्रधानमंत्री मंत्री के संसदीय जिले के  पिंडरा तहसील के कारखियाव में बन रहे मैंगों एंड वेजिटेबल इंटीग्रेटेड पैकेज हाउस  निर्माण कार्यों  में अनियमितता- शिकायतें सामने आई हैं। सामाजिक कार्यकर्ता  ने  प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री, और केंद्रीय कृषि मंत्री को पत्र लिखकर मामले की जांच सीनियर अफसर व आईआईटी कानपुर से कराने की मांग की है। 
 शिकायतकर्ता संदीप  कुमार ने आरोप लगाया है कि यूपी राज्य सरकार ने प्रदेश के दो जिलों वाराणसी एवं अमरोहा में प्रस्तावित मैंगो पैक हाउस के लिए 12 करोड़ 20 लाख 70 हजार रूपये स्वीकृत किए हैं। कृषि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत प्रदेश के वाराणसी एवं अमरोहा में बनने रहे मैंगो पैक हाउस के लिए करीब 12.21 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।  अमरोहा में बनने वाले मैंगो पैक हाउस के लिए 06 करोड़ 08 लाख 84 हजार रूपये तथा वाराणसी में बनने वाले मैंगो पैक हाउस के लिए 06 करोड़ 11 लाख 86 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। 
वाराणासी मैंगो पैक हाउस का मंडी परिषद के निर्माण के जिम्मेदार अफसरों घोर अनियमितता की गई है।
शिकायतकर्ता  ने कहा कि विधानसभा चुनावों से पहले मानकों की अनदेखी कर मैंगों पैक निर्माण की गई थी। मैन सड़क से एक फिट नीचे निर्माण किया गया,,बालू भर कर फाउंडेशन बनाया गया है सड़क निर्माण मानक के अनुरूप और फाउंडेशन को खुदवाकर देखा जाए तो बालू भरा गयाहै। मैंगों पैक निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी हुई है।

🕔tanveer ahmad

25-07-2022-

वाराणसी में 06 करोड़ 11 लाख 86 हजार रुपये की धनराशि शासन से हुई है स्वीकृत
पिंडरा के कारखियाव में बन रहा है मैंगों एंड वेजिटेबल इंटीग्रेटेड पैकेज हाउस
प्रधानमंत्री...

Read Full Article
हरित रसायन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

हरित रसायन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन544

👤24-07-2022-

अमेठी आर.आर.पी.जी.कॉलेज,अमेठी के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा हरित रसायन शीर्षक पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पी.के.श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एस.एन.त्रिपाठी,साकेत पी.जी.कॉलेज,अयोध्या रहे। डॉ. त्रिपाठी ने यह बताया कि, आज के इस औद्योगिक युग में प्रकृत में हो रहे विनाशकारी बदलाव को कम करने के लिए किया जा रहा प्रयास ही "हरित रसायन" है,जो मुख्य रूप से पर्यावरण को रसायनों के दुष्प्रभावों से मुक्त करती है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पी.के.श्रीवास्तव ने यह बताया कि,रसायनों के दुष्प्रभाव को उत्पन्न होने से पहले ही यदि रोक दिया जाए तो हरित रसायन का उद्देश्य निश्चित रूप से सफल होगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का स्वागत विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने किया एवं बताया कि कृत्रिम रूप से ऐसी ही चीजों का निर्माण होना चाहिए,जिससे प्रकृति एवं मानवता को किसी प्रकार से हानि ना हो।कार्यक्रम के संयोजक डॉ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि,रासायनिक वस्तु या रसायनों को इस तरह से चुनना चाहिए,जिससे किसी भी तरह की रासायनिक दुर्घटना ना हो एवं अक्षय,कच्चे माल के इस्तेमाल पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ.अनूप कुमार सिंह ने किया एवं अपने व्याख्यान में यह बताया कि हमें ऐसे रासायनिक उत्पादों को बनाना चाहिए जो ज्यादा समय तक चले किंतु उसकी विषाक्तता न्यूनतम हो। 
संगोष्ठी में सरस्वती वंदना एम.एस-सी. फाइनल की छात्रा शिवानी पांडेय एवं शिप्रा सिंह ने किया। संगोष्ठी में मुमताज आलम, शिवराज सिंह,  संदीप श्रीवास्तव,  कमलेश सिंह एवं रसायन विज्ञान के सभी छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे।

🕔असद हुसैन, इसराक अहमद

24-07-2022-


अमेठी आर.आर.पी.जी.कॉलेज,अमेठी के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा हरित रसायन शीर्षक पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य...

Read Full Article
कलेक्ट्रेट में मतदाता सूची को लेकर बीएलओ की बैठक

कलेक्ट्रेट में मतदाता सूची को लेकर बीएलओ की बैठक23

👤24-07-2022-

गौरीगंज/अमेठी मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए कलेक्ट्रेट में बी एल ओ और सुपरवाइजर की बैठक आयोजित की गई। बैठक उपजिलाधिकारी गौरीगंज राकेश कुमार की देखरेख में ट्रेनिंग आयोजित की गई। नायब तहसीलदार आशुतोष पाण्डेय ने बी एल ओ व सुपर वाइजर को मतदाता सूची से आधार कार्ड से लिंक करने, सूची में नाम जोड़ने, घटाने और संशोधन करने के बारे में समझाया, कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए फार्म 6ब का प्रयोग करना है। बाकी नाम बढ़ाने घटाने और संशोधन के लिए पुराने फार्म भरा जाएगा।  उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग 1 अगस्त से 31 दिसम्बर तक अभियान चला रहा है। जिसमें 7 व 21 अभियान के तहत सभी बी एल ओ बूथ पर मौजूद रहकर अपना कार्य करेंगे। उनके कार्य को सुगम आसान करते हुए चुनाव आयोग GARUNA APP लॉन्च किया है। जिस पर बी एल ओ अपने पासवर्ड से  यह कार्य आसानी से कर सकेंगे। आयोग ने आयु 18 वर्ष की अहर्ता तिथि 1 जनवरी, 1अप्रैल, 1जुलाई और 1अक्टूबर बढ़ा दिया है। मतदाताओं के पता का निर्धारण के लिए बिजली, पानी व गैस कनेक्शन मान्य है। जिले में इस अभियान की शुरुवात 1 अगस्त को जिलाधिकारी अमेठी राकेश मिश्रा के द्वारा की जायेगी। इस मौके पर तहसील परिक्षेत्र के काफी संख्या में सुपर वाइजर और बी एल ओ मौजूद रहे।

🕔 असद हुसैन, इसराक अहमद

24-07-2022-


गौरीगंज/अमेठी मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए कलेक्ट्रेट में बी एल ओ और सुपरवाइजर की बैठक आयोजित की गई। बैठक उपजिलाधिकारी गौरीगंज राकेश कुमार की देखरेख में ट्रेनिंग...

Read Full Article

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article