Back to homepage

Latest News

खेरागढ़ में महिलाओं और युवतियों ने निकाली भव्य कलश यात्रा, शुरू हुई भागवत कथा

खेरागढ़ में महिलाओं और युवतियों ने निकाली भव्य कलश यात्रा, शुरू हुई भागवत कथा 202

👤06-07-2022-

आगरा। ताज नगरी आगरा के कस्बा खेरागढ़ में भव्य गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार से कस्बे में भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पहले कस्बे की महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश रखकर धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली।
कस्बा खेरागढ़ के पुल वाले हनुमान मंदिर पर स्थित बृज धाम उदासीन आश्रम पर गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर श्री श्री अनंत श्री ब्रह्मलीन स्वामी बृजानन्द महाराज अवधूत के सानिध्य में सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। भागवत कथा के शुभारंभ होने से पहले कस्बे की 101 महिलाओं और युवतियों ने पीतांबर वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर धूमधाम से बैंड बाजों और गाजे बाजों के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली। कस्बे के लोगों ने जगह जगह कलश यात्रा का शीतल पेय पदार्थ और फल वितरण कर स्वागत सत्कार किया। कलश यात्रा में नंगे पांव महंत स्वामी ज्ञानानंद महाराज सिर पर भागवत कथा रखकर और कथा वाचक आचार्य हरिओम महाराज पीछे पीछे घोड़ा बग्गी पर बैठकर चले। कलश यात्रा बृजधाम उदासीन आश्रम से शुरू होकर, बाईपास रोड से होते हुए, सैंया तिराहे, देवी मंदिर से होकर ऊंटिगिर रोड़ पर होकर आश्रम पर जाकर समापन हुआ।
भागवत कथा का समय दोपहर एक बजे से सांय पांच बजे तक रहेगा, जिसकी पूर्णाहुति और भंडारा बुधवार 13 जुलाई को दोपहर बारह बजे से होगा।

🕔विष्णु सिकरवार

06-07-2022-


आगरा। ताज नगरी आगरा के कस्बा खेरागढ़ में भव्य गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार से कस्बे में भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पहले कस्बे की महिलाओं और युवतियों...

Read Full Article
अरबों रुपए की लागत का बनने वाला पुल बना लोगों के मौत का सफर

अरबों रुपए की लागत का बनने वाला पुल बना लोगों के मौत का सफर587

👤06-07-2022-

सीमा विवाद में फंसे अधिकारी नहीं हो रही पुल की मरम्मत शासन सत्ता मौन

उन्नाव।जर्जर पुल बना काल पिछले करीब 2 वर्षो से शुक्लागंज कानपुर को जोड़ने वाला पुराना गंगा पुल अधिकारियों के इंतजार में टूटता जा रहा है और अधिकारी सीमा विवाद में लगे पड़े है जहां विगत 2 वर्षो से अधिकारी, मंत्री व शासन प्रशासन को सभी नगर वासियों ने पुल के निर्माण हेतु प्रार्थना पत्र भी दिया पर लगता है नेता मंत्री व अधिकारी सांत्वना बटोरने के लिए कोई बड़ी घटना का इंतजार कर रहे है नेता जी वोट लेने के लिए तो जनता के सम्मुख झुक जाते है और जीतने के बाद भूल जाते है सारे प्रकरण में पिसती आम जनता है हमारे नगर के सभी पदाधिकारियों ने इस जर्जर पुल को बनवाने के लिए अधिकारियों व नेताओ को अवगत कराया परन्तु नतीजा शून्य निकला अब देखना ये है की अधिकारी व मंत्री पुल को पुनः सुचारू रूप से बनवा कर चालू करवाएंगे या कोई बड़े हादसे का इंतजार कर रहे है।

🕔राजेश कुमार

06-07-2022-


सीमा विवाद में फंसे अधिकारी नहीं हो रही पुल की मरम्मत शासन सत्ता मौन

उन्नाव।जर्जर पुल बना काल पिछले करीब 2 वर्षो से शुक्लागंज कानपुर को जोड़ने वाला पुराना...

Read Full Article
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आयोजित बी.एड-2022 प्रवेश परीक्षा हेतु जनपद में बनाये गये केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आयोजित बी.एड-2022 प्रवेश परीक्षा हेतु जनपद में बनाये गये केंद्रों का किया औचक निरीक्षण355

👤06-07-2022-

उन्नाव। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक  दिनेश त्रिपाठी जी द्वारा उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी.एड-2022 जनपद में आयोजित परीक्षा केंद्रों-डॉ0 जी नाथ जी इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उन्नाव, राजकीय इंटर कॉलेज चमरौली उन्नाव, ओ0पी0जे0डी0 इंटर कॉलेज शुक्लागंज उन्नाव, डीएसएन डिग्री कॉलेज उन्नाव का औचक निरीक्षण कर कक्ष निरीक्षकों और सम्बनिधत को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।
निरीक्षण के समय सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही थी और कहीं, किसी भी प्रकार की अनियमितता देखने को नहीं मिली। 
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों निर्देशित करते हुए कहा कि सुनिश्चित करें कि परीक्षा शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी तरीके से हो, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हों। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा बायोमैट्रिक द्वारा हो रही उपस्थिति, सीसीटीवी कैमरे, कन्ट्रोल रूम, केन्द्रों पर बनाये गये कोविड हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया व कक्षा में चल रहे परीक्षा को देखा और सम्बन्ध्ति को परीक्षा को पूरी तरह से नकल विहीन बनाये रखने एवं निगरानी रखने के आदेश दिया।

🕔राजेश कुमार

06-07-2022-


उन्नाव। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक  दिनेश त्रिपाठी जी द्वारा उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी.एड-2022 जनपद में आयोजित परीक्षा केंद्रों-डॉ0...

Read Full Article
एक दिवसीय पी.एम. स्वनिधि महोत्सव सास्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

एक दिवसीय पी.एम. स्वनिधि महोत्सव सास्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन116

👤06-07-2022-
उन्नाव।आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित होने वाले एक दिवसीय पी.एम. स्वनिधि महोत्सव सास्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन शासन द्वारा निर्धारित  नगर पालिका परिषद गंगाघाट, में शैल श्री पैलेस के बगल में अम्बिकापुरम् शुक्लागंज उन्नाव में सुनिश्चित है, जिसमें पी.एम. स्वनिधि योजना के अन्तर्गत लाभान्वित लाभार्थियों को उनके अच्छे ऋण शाख, डिजिटल लेनदेन का प्रयोग करने वाले समस्त वेण्डर्स को चिन्हित कर सम्मानित किया जाना है। वेण्डर्स के परिवार को इस महोत्सव में प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित कर वातावरण बनाना ताकि वह अपने अनुभव साझा कर सकें। इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु आज जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया। 
जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम के आयोजन के बारे में जानकारी प्राप्त कर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गंगाघाट को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। 
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गंगाघाट,  द्वारा बताया गया कि पी.एम. स्वनिधि योजना के अन्तर्गत कुल प्रथम ऋण 2418 एवं द्वितीय ऋण 291 वेण्डर्स को लाभान्वित किया जा चुका है।

🕔राजेश कुमार

06-07-2022-

उन्नाव।आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित होने वाले एक दिवसीय पी.एम. स्वनिधि महोत्सव सास्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन शासन द्वारा निर्धारित  नगर पालिका परिषद गंगाघाट,...

Read Full Article
डग्गामार वाहनों के सामने बेवस सिटी बस

डग्गामार वाहनों के सामने बेवस सिटी बस526

👤06-07-2022-

आगरा। एक जुलाई से भगवान टॉकीज से कागारौल के लिए शुरू की गई सिटी बस सेवा अभी फिलहाल घाटे में चल रही है। एक सप्ताह होने के बावजूद सिटी बसों को डग्गामार वाहन चालक सवारियां नही भरने दे रहे है।
डग्गामार वाहन सवारियों को जबदस्ती अपनी गाड़ियों में ठूस लेते है अगर सिटी बस का परिचालक उनसे कुछ बोलने की जहमत करता है तो उसे गालियों का सामना करना पड़ता है। 
  आपको बता दें कि शहर में प्रदूषण को खत्म करने तथा अवैध पार्किंग और डग्गामार वाहनों को बंद करने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश है। लेकिन जिम्मेदार इन पर कार्यवाही करने की बजाय गर्मी के मौसम में अपने अपने एसी दफ्तरों में सोये हुए है। 
   इसी कड़ी में शहर को देहात से जोड़ने के लिए शासन के निर्देश पर आगरा भगवान टाकीज से कागारौल तक चार एसी सिटी बस चालू की गयी है। कागारौल में जर्जर पड़े बस स्टैंड पर ही इनका ठहराव किया जा रहा है। वही दर्जनों की संख्या में पहले से डग्गामार वाहन खड़े होते है। जिनकी बजह से आगरा जगनेर मार्ग पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। लेकिन जिम्मेदार अपनी जेब भरने के चलते अभी इनकी तरफ आंख उठा कर भी नही देख पा रहे है,चाहे सरकार को राजस्व का कितना भी घाटा हो जाये। 
  अगर कागारौल से आगरा मार्ग की बात की जाए तो कागारौल से ईदगाह बस स्टैंड तक करीब आधा दर्जन थाने और पुलिस चौकियां भी है, लेकिन कहीं भी इनको रोका टोका नही जाता है। इन पर खुद पुलिस कर्मी नियमों को तोड़ कर पीछे पैरदान पर खड़े होकर सफर करते हुए देखे जा सकते है। जब कानून का पालन कराने वाले ही कानून तोड़ेंगे तो उनके खिलाफ कोई कैसे कार्यवाही कर सकता है। 
   आगरा एआरएम राजेन्द्र सिंह ने बताया कि शहर से देहात को जोड़ने के लिए अभी फिलहाल चार बसों का संचालन शुरू किया गया है। लेकिन दुर्भाग्य है कि इस रुट पर डग्गामारी हावी है। इसके लिए आरटीओ से शिकायत कर कार्यवाही करवाई जाएगी। अगर ऐसा ही चलता रहा तो सरकारी बसों का खर्चा भी नही निकलेगा और बेवस विभाग को ये बंद करनी पड़ जाएगी।

🕔विष्णु सिकरवार

06-07-2022-


आगरा। एक जुलाई से भगवान टॉकीज से कागारौल के लिए शुरू की गई सिटी बस सेवा अभी फिलहाल घाटे में चल रही है। एक सप्ताह होने के बावजूद सिटी बसों को डग्गामार वाहन चालक सवारियां...

Read Full Article
आगरा नगर निगम शत प्रतिशत डिजीटल नगर निगम बनने की ओर अग्रसर

आगरा नगर निगम शत प्रतिशत डिजीटल नगर निगम बनने की ओर अग्रसर 956

👤06-07-2022-

आगरा। महापौर नवीन जैन के नेतृत्व आगरा नगर निगम भी शत प्रतिशत डिजीटल नगर निगम बनने की ओर अग्रसर हो चुका है। आगरा नगर निगम में लगभग सभी विभागों का काम न केवल ऑनलाइन हो चुका है बल्कि कार्यालय में रखे सभी रिकाॅर्ड भी डिजीटल फाॅर्म में सुरक्षित रखे जा रहे हैं जिससे अनावश्यक कागजों और समय की बचत हो रही है। नगर निगम के कार्यकारिणी कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में महापौर नवीन जैन ने बताया कि विगत 4 वर्षों में नगर निगम को डिजिटलाइज्ड बनाने हेतु जन हित में कई सुविधाएं शुरू की गयीं हैं।

महापौर नवीन जैन ने बताया कि सभी करदाताओं के हाउसटैक्स रिकार्ड को डिजिटाइज्ड करा हाउसटैक्स के पोर्टल www.agrapropertytax.com  पर उपलब्ध करा दिया गया है। कोई भी करदाता अपने गृहकर से सम्बन्धित समस्त रिकार्ड ऑनलाइन देख सकता है व उसका प्रिंट भी निकाल सकता है। 

महापौर नवीन जैन ने बताया कि नगर निगम में घर बैठे ही ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा करने की सुविधा लगभग ढ़ाई साल पहले ही शुरू हो चुकी है। इससे पहले लोगों को नगर निगम के कार्यालय या कैश काउंटर पर लाइन लगानी पड़ती थी लेकिन ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा शुरू हो जाने के बाद अब गृहस्वामी घर बैठे ही अपना हाउस टैक्स जमा कर सकता है। वहीं ऑनलाइन पैसा जमा करने के बाद एंड्राॅयड बेस्ड टैक्स कलेक्शन डिवाइस के माध्यम से टैक्स की रसीद तुरन्त ही उसके ऑनलाइन रिकाॅर्ड में अपडेट हो जाती है।

नगर निगम आगरा में नामांकन (म्यूटेशन) कराने के लिए भी आनलाईन पोर्टल संचालित है जिसमे आवेदक स्वयं आनलाईन आवेदन प्रस्तुत करता है। जिसके उपरान्त विभागीय कार्यवाही भी आनलाईन की जाती है जिसकी स्थिति आवेदक आनलाइन ही देख सकता है। विभागीय कार्यवाही पूर्ण होने के उपरान्त आवेदक का नामांकन आनलाईन ही किया जाता है। नगर निगम आगरा द्वारा नामांकन की प्रक्रिया पूर्णत आनलाईन है। आनलाईन संचालित पोर्टल www.agrapropertytax.com/mutation है।

🕔विष्णु सिकरवार

06-07-2022-


आगरा। महापौर नवीन जैन के नेतृत्व आगरा नगर निगम भी शत प्रतिशत डिजीटल नगर निगम बनने की ओर अग्रसर हो चुका है। आगरा नगर निगम में लगभग सभी विभागों का काम न केवल ऑनलाइन...

Read Full Article
दुष्कर्म की धारा निकालने पर चौकी प्रभारी पर दर्ज होगा मुकदमा

दुष्कर्म की धारा निकालने पर चौकी प्रभारी पर दर्ज होगा मुकदमा163

👤06-07-2022-

मामला बारुन चौकी क्षेत्र में विगत वर्ष  के बहुचर्चित क्रास केस प्रकरण से जुड़ा है

बारुन(अयोध्या)। थाना कोतवाली इनायतनगर अंतर्गत पुलिस चौकी बारुन बाजार के प्रभारी अमित कुमार के खिलाफ न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने को कहा है।न्यायालय द्वारा विगत वर्ष 156/3 के तहत दर्ज मुकदमे में आरोपी के ऊपर से दुष्कर्म की धारा हटाने और आरोपी को क्लीन चिट देना मामले के विवेचक चौकी प्रभारी बारुन उपनिरीक्षक अमित कुमार को महंगा पड़ गया है।अपर सिविल जज सी डि द्वितीय/ एसीजेएम फैजाबाद भगवान दास गुप्ता ने अभियुक्त को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से मुकदमे से 376 आईपीसी की धारा विलोपित करने का आरोपी मान लिया है और उपनिरीक्षक अमित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए विवेचना कराए जाने के आदेश दे दिए हैं।बताते चलें कि उक्त प्रकरण में दोनों पक्षों की ओर से क्रास केस दर्ज है।मामला विगत वर्ष बारुन चौकी क्षेत्र में 12 मार्च 2021 को घटित मारपीट की घटना से जुड़ा है जिसमें रात्रि साढ़े दस बजे बद्रीनाथ पुत्र खुशीराम को श्याम सिंह,राम सिंह,सियालाल समेत आठ आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया था।जिसमे  मरणासन्न अवस्था में बद्रीनाथ को लखनऊ स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था और थाना इनायतनगर में बद्रीनाथ के पुत्र जयसिंह द्वाराधारा147,308,325,323,504,427,506 आईपीसी दर्ज कराया गया था। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने न्यायालय की शरण लेते हुए 156/3 के तहत मुकदमा अपराध संख्या 425/ 2021 धारा 376, 504, 506 आईपीसी  दर्ज कराया गया था।जिसमें विवेचक उपनिरीक्षक अमित कुमार ने आरोपी बद्रीनाथ पुत्र खुशीराम निवासी सफदरभारी थाना इनायतनगर को दुष्कर्म की धारा 376 से मुक्त करते हुए मात्र धारा 323 504 506 आईपीसी का अपराधी माना और  बीते एक अक्टूबर 2021 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया था। जिस पर सुनवाई के दौरान न्यायालय ने विवेचक द्वारा धारा 376 हटाने पर सख्त टिप्पणी करते हुए उपनिरीक्षक अमित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

🕔tanveer ahmad

06-07-2022-


मामला बारुन चौकी क्षेत्र में विगत वर्ष  के बहुचर्चित क्रास केस प्रकरण से जुड़ा है

बारुन(अयोध्या)। थाना कोतवाली इनायतनगर अंतर्गत पुलिस चौकी बारुन बाजार...

Read Full Article
पौधरोपण अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

पौधरोपण अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा326

👤06-07-2022-
बहराइच 06 जुलाई। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर वर्षा काल 2022 में प्रदेश में चरणबध्य रूप से 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जनपद के लिए आंवटित 71 लाख 57 हजार 622 पौधरोपण लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत पौधरोपण को सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से मंगलवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में 05 जुलाई 2022 को संचालित बृहद वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा की गयी। बैठके दौरान समीक्षा में पाया गया कि निर्धारित लक्ष्य 50 लाख के सापेक्ष 51 लाख 40 हजार 495 पौधे रोपित किये गये। जिसपर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सम्बन्धित को बधाई देते हुए निर्देश दिया कि इसी प्रकार आगामी निर्धारित तिथियों में भी लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत वृक्षारोपण सुनिश्चित कराये। साथ ही रोपे गये पौधों के सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबन्ध किये जाय। बैठक के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच मनीष सिंह द्वारा बताया गया कि 05 जुलाई 2022 को संचालित बृहद वृक्षारोपण अभियान के दौरान वन विभाग व ग्राम विकास विभाग द्वारा 20-20 लाख, कृषि विभाग 04 लाख, रेशम विभाग 24 हजार, उद्यान विभाग 2.20 लाख, पंचायती राज व पर्यावरणीय विभाग 1.5-1.5 लाख, रेलवे व नगर विकास 10-10 हजार, उच्च शिक्षा 20000, रक्षा विभाग 14000, स्वास्थ्य विभाग 12000, लोक निर्माण विभाग व जलशक्ति विभाग 14560-14560, सहकारिता विभाग 11760, पशुपालन विभाग 11200, उद्योग विभाग 9940, उर्जा विभाग 8960, प्राविधिक शिक्षा विभाग 8120, गृह विभाग 8120, माध्यमिक शिक्षा 5715, बेसिक शिक्षा 28 हजार, आवास विकास 3000, श्रम विभाग 3900 तथा परिवहन विभाग द्वारा 2660 पौधे रोपे गये है। इस प्रकार जनपद में कुल 5140495 पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, उप जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह धामी, प्रशिक्षु आईपीएस अनुराग प्रियदर्शी, सीएमओ डॉ एस.के. सिंह, उप निदेशक कृषि टी.पी.शाही, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ चन्द्रपाल, डीसी मनरेगा के.डी. गोस्वामी, डीपीआरओ उमाकान्त पाण्डेय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

🕔मोहम्मद बिलाल

06-07-2022-

बहराइच 06 जुलाई। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर वर्षा काल 2022 में प्रदेश में चरणबध्य...

Read Full Article
बी-एड प्रवेश परीक्षा केन्द्र के.डी.सी. का डीएम ने किया निरीक्षण

बी-एड प्रवेश परीक्षा केन्द्र के.डी.सी. का डीएम ने किया निरीक्षण498

👤06-07-2022-
बहराइच 06 जुलाई। जनपद के 06 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होने वाली बी-एड प्रवेश परीक्षा 2022 का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। परीक्षा केन्द्र के निरीक्षण के दौरान उप प्राचार्य डॉ. उस्मान ने बताया कि यहॉ पर ब्लाक ‘‘ए’’ के 09 कक्षों तथा ब्लाक ‘‘बी’’ के 10 कक्षों में 500-500 परीक्षार्थियों के लिए व्यवस्था की गई है। प्रथम पॉली की परीक्षा में 1000 के सापेक्ष 949 अभ्यर्थी उपस्थित हैं। जबकि 51 अनुपस्थित हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मानीटरिंग सेल सहित सभी परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट जिला सेवा योजन अधिकारी संजय कुमार सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

🕔मोहम्मद बिलाल

06-07-2022-

बहराइच 06 जुलाई। जनपद के 06 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होने वाली बी-एड प्रवेश परीक्षा 2022 का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने स्व. ठाकुर हुकुम सिंह...

Read Full Article
डीएम के जनता दर्शन में पहॅुची शोभा देवी की समस्या का तत्काल हुआ समाधान

डीएम के जनता दर्शन में पहॅुची शोभा देवी की समस्या का तत्काल हुआ समाधान491

👤06-07-2022-
सांसद ने विधायक पयागपुर के साथ फरियादी को सौंपी दुरूस्त खतौनी की नकल 

बहराइच 06 जुलाई। तहसील कैसरगंज अन्तर्गत खपुरवा पो. फखरपुर निवासिनी श्रीमती शोभा देवी पत्नी स्व. अनिल कुमार वर्मा ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के जनता दर्शन में उपस्थित होकर इस आशय का प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया कि उसके स्वर्गीय पति द्वारा पूर्व में बैनामा के माध्यम से क्रय की गई 18 बिसवा भूमि जो पति की मृत्यु के बाद उसके नाम आ गयी थी, उसे ग्राम के ही मनोज ने अपनी पत्नी शोभा देवी के नाम दर्ज करा लिया है, और विपक्षी प्रार्थिनी की हड़पी गई ज़मीन को बेचने का मंसूबा भी रखता है। जबकि उक्त भूमि ही मात्र उसके परिवार के गुज़र-बसर का ज़रिया है। फरियादी द्वारा जिलाधिकारी से दरख्वास्त की गयी कि उसकी ज़मीन की नामज़दगी दुरूस्त करा दी जाय। फरियादी शोभा देवी पत्नी स्व. अनिल कुमार वर्मा द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना-पत्र का कड़ा संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल व्हाट्अप के ज़रिये फरियादी के आवेदन-पत्र को एस.डी.एम. कैसरगंज को फारवर्ड करते हुए निर्देश दिया कि तत्काल खतौनी को दुरूस्त कराकर खतौनी की नकल मेरे सम्मुख प्रस्तुत की जाय। डीएम के निर्देश पर तहसील प्रशासन कैसरगंज की ओर से तत्काल दुरूस्त खतौनी की नकल डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र के सम्मुख प्रस्तुत कर दी गयी। उक्त अवसर पर डीएम के कक्ष में मौजूद सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड ने विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी व जिलाधिकारी के साथ फरियादी शोभा को दुरूस्त खतौनी की नकल सौंप दी गई। डीएम डॉ. चन्द्र ने इस स्थिति को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई किये जाने का भी निर्देश दिया है। डीएम डॉ. चन्द्र ने फरियादी को आश्वस्त किया कि उसे पात्रता के अनुसार अन्य योजनाओं का भी लाभ दिलाया जायेगा। फरियादी ने डीएम डॉ. चन्द्र को बताया कि उसे निराश्रित महिला पेंशन तथा खाद्यान्न योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत उसका नाम भी लाभार्थियों की सूची में शामिल है।

🕔मोहम्मद बिलाल

06-07-2022-

सांसद ने विधायक पयागपुर के साथ फरियादी को सौंपी दुरूस्त खतौनी की नकल 

बहराइच 06 जुलाई। तहसील कैसरगंज अन्तर्गत खपुरवा पो. फखरपुर निवासिनी श्रीमती शोभा देवी...

Read Full Article

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article