Back to homepage

Latest News

9 फरवरी से शुरू हुई पतंग टूर्नामेंट का आज हुआ समापन

9 फरवरी से शुरू हुई पतंग टूर्नामेंट का आज हुआ समापन577

👤02-03-2025-

अयोध्या। 9 फरवरी से शुरू हुई पतंग टूर्नामेंट का आज हुआ समापन।स्वर्गीय मुन्ना निषाद पहलवान की पुण्यतिथि के मौके पर पतंग टूर्नामेंट कराया गया। इस टूर्नामेंट को निषाद समाज के अध्यक्ष व वरिष्ठ समाज सेवी श्यामलाल निषाद के नेतृत्व में किया गया। इस पतंगबाजी में 65 टीमें शामिल हुए।आज अंतिम दिन पतंग बाजो ने अपनी अपनी पतंग से कलाओं का प्रदर्शन किया।जिसमें प्रथम,द्वितीय, तृतीय टीमों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज पूर्व सीएमओ डॉक्टर नानक शरण मौजूद रहे। श्यामलाल निषाद ने कहा कि स्वर्गीय मुन्ना निषाद की पुण्यतिथि के मौके पर पतंग टूर्नामेंट रखा गया था। जिसका आज फाइनल था। इस टूर्नामेंट में काम से कम 10,000 लोगों की भीड़ देखने को मिली है। यह जिले का टूर्नामेंट कराया गया था। अगले साल पूरे ऑल इंडिया की टीमें लाने की तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर अरुण निषाद पहलवान, नीरज कनौजिया ,असलम ,आकाश निषाद, छोटकन निषाद, मोनू , अप्पू, रवि बाबू ,अंशु यादव ,नितेश मौर्य ,रवि सोनकर ,सुरेंद्र यादव ,अंकित निषाद, मौजूद रहे

🕔आजम खान

02-03-2025-


अयोध्या। 9 फरवरी से शुरू हुई पतंग टूर्नामेंट का आज हुआ समापन।स्वर्गीय मुन्ना निषाद पहलवान की पुण्यतिथि के मौके पर पतंग टूर्नामेंट कराया गया। इस टूर्नामेंट को...

Read Full Article
गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन364

👤02-03-2025-

अयोध्या  रामनगरी के दर्शन नगर रोड स्थित आशापुर के पास अवध इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में एक वृहद निशुल्क स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन संजय राय महामंत्री उत्तर प्रदेश भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक सघ के प्रांत प्रचारक अवध प्रांत कौशल जी, डॉ अनिल मिश्रा, सदस्य श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट,महापौर अयोध्या महंत गिरीश पति त्रिपाठी, महंत वैदेही वल्लभ शरण जी, महंत जय राम दास, कृपालु राम भूषण दास, विधायक रामचंद्र यादव,नगर निगम के प्रथम व पूर्व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, जिला पचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रातःकाल से ही रजिस्ट्रेशन के लिए मरीजों की लंबी कतारें देखी गई। भारी संख्या को देखते हुए शिविर में 10 रजिस्ट्रेशन काउंटर, 12 जांच के काउंटर, 40 ओपीडी के काउंटर तथा 15 काउंटर औषधि वितरण के लिए लगाए गए थे। लगभग 15600 लोगों ने इस स्वस्थ मेले का लाभ लिया। आयोजन के समापन समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह डा वीरेंद्र जायसवाल ने कहा कि परम पूज्य डा हेडगेवार के सपने को साकार करते हुए इस स्वास्थ मेले में प्रत्येक आमजन की भागीदारी अपने आप में एक बड़ा कार्य है। गुरु गोरखनाथ स्वास्थ मेले का यह आयोजन अपनी सार्थकता को पूर्ण करता है। परिवहन मंत्री दया शंकर के द्वारा गुरु गोरखनाथ न्याय को एक बस भी सेवा कार्य के लिए दी गई जिसका औपचारिक रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कौशल जी प्रांत प्रचारक अवध प्रांत,दयाशकर  परिवहन मंत्री, चंपतराय  सचिव रामजन्भूमि ट्रस्ट, गिरीश पति त्रिपाठी महापौर अयोध्या, मा असीम अरुण, राज्य मंत्री, मा सतीश शर्मा, राज्य मंत्री, मा संजय राय प्रदेश महामंत्री भाजपा, मा वेद गुप्ता जी विधायक, डा एम एल बी भट्ट, निदेशक कल्याण सिंह कैंसर हॉस्पिटल, डा अजय सिंह एम्स भोपाल,  मधुलिका सिंह अध्यक्ष मेयो, विराज सागर चेयरमैन बाबू बनारसी दास, डा सी एम सिंह, निदेशक,राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान बी एच यू, डा सत्यजीत वर्मा प्रधानाचार्य  राजर्षी मेडिकल कॉलेज अयोध्या के अलावा मेडिकल व पैरा मेडिकल से जुड़े पांच सौ से अधिक लोग उपस्थित रहे।

🕔आजम खान

02-03-2025-


अयोध्या  रामनगरी के दर्शन नगर रोड स्थित आशापुर के पास अवध इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में एक वृहद निशुल्क स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन...

Read Full Article
6 दिवसीय महा अपतोरियामा सोम यज्ञम का 3 मार्च से होगा शुभारंभ

6 दिवसीय महा अपतोरियामा सोम यज्ञम का 3 मार्च से होगा शुभारंभ686

👤02-03-2025-

अयोध्या  श्री राम जन्मभूमि समर्पित अभिराम दास वेद वेदांत शिक्षक प्रशिक्षण विद्यापीठम राजघाट बंधा श्री अयोध्या धाम के प्रांगण में संस्कृत महाविद्यालय के संरक्षक वाला प्रबंधक महंत श्री धर्मदास महाराज के नेतृत्व में छ दिवसीय महासोम यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। वही हनुमानगढ़ के महंत धर्मदास ने बताया कि इस यज्ञ का नाम महा अपतोरियामा सोम यज्ञम का आयोजन किया जा रहा है। जो 3 मार्च को शुरू होगा,और लगातार 6 दिन तक अनवरत चलता रहेगा। उसके बाद इस यज्ञ का समापन होगा। ऐसा यज्ञ राजा दशरथ ने चार पांच बार किया था उसके बाद राम जी का अवतार उत्पन्न हुआ था। यह यज्ञ करने का मेंन उद्देश्य सारी सृष्टि की सुख शांति के लिए यह यज्ञ करना जरूरी है। यज्ञ की सारी तैयारी पूर्ण हो चुकी है। 3मार्च को यज्ञ करने के लिए कई बड़े-बड़े विद्वान सम्मिलित होंगे और यज्ञ करेंगे। जिसमें चेन्नई, विजयवाड़ा,हैदराबाद, काशी, व अन्य कई राज्यों से विद्वान इस यज्ञ में सम्मिलित होंगे। इस अपिटोरियामा सोम यज्ञम मे कई बड़े-बड़े महंत राघवाचार्य और शंकराचार्य भी सम्मिलित होंगे।

🕔tanveer ahmad

02-03-2025-


अयोध्या  श्री राम जन्मभूमि समर्पित अभिराम दास वेद वेदांत शिक्षक प्रशिक्षण विद्यापीठम राजघाट बंधा श्री अयोध्या धाम के प्रांगण में संस्कृत महाविद्यालय के...

Read Full Article
6 दिवसीय महा अपतोरियामा सोम यज्ञम का 3 मार्च से होगा शुभारंभ

6 दिवसीय महा अपतोरियामा सोम यज्ञम का 3 मार्च से होगा शुभारंभ901

👤02-03-2025-

अयोध्या  श्री राम जन्मभूमि समर्पित अभिराम दास वेद वेदांत शिक्षक प्रशिक्षण विद्यापीठम राजघाट बंधा श्री अयोध्या धाम के प्रांगण में संस्कृत महाविद्यालय के संरक्षक वाला प्रबंधक महंत श्री धर्मदास महाराज के नेतृत्व में छ दिवसीय महासोम यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। वही हनुमानगढ़ के महंत धर्मदास ने बताया कि इस यज्ञ का नाम महा अपतोरियामा सोम यज्ञम का आयोजन किया जा रहा है। जो 3 मार्च को शुरू होगा,और लगातार 6 दिन तक अनवरत चलता रहेगा। उसके बाद इस यज्ञ का समापन होगा। ऐसा यज्ञ राजा दशरथ ने चार पांच बार किया था उसके बाद राम जी का अवतार उत्पन्न हुआ था। यह यज्ञ करने का मेंन उद्देश्य सारी सृष्टि की सुख शांति के लिए यह यज्ञ करना जरूरी है। यज्ञ की सारी तैयारी पूर्ण हो चुकी है। 3मार्च को यज्ञ करने के लिए कई बड़े-बड़े विद्वान सम्मिलित होंगे और यज्ञ करेंगे। जिसमें चेन्नई, विजयवाड़ा,हैदराबाद, काशी, व अन्य कई राज्यों से विद्वान इस यज्ञ में सम्मिलित होंगे। इस अपिटोरियामा सोम यज्ञम मे कई बड़े-बड़े महंत राघवाचार्य और शंकराचार्य भी सम्मिलित होंगे।

🕔tanveer ahmad

02-03-2025-


अयोध्या  श्री राम जन्मभूमि समर्पित अभिराम दास वेद वेदांत शिक्षक प्रशिक्षण विद्यापीठम राजघाट बंधा श्री अयोध्या धाम के प्रांगण में संस्कृत महाविद्यालय के...

Read Full Article
क्षेत्र के समग्र विकास  को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात 853

👤02-03-2025-

मुख्यमंत्री ने कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने का दिया आश्वासन

सोहावल अयोध्या। बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बीकापुर  क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुलाकात की विधानसभा में विकास कार्य के लिए मांग पत्र सौंपा तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने का आश्वासन दिया।बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान ने जो मांगपत्र मुख्यमंत्री को सौंपा है उसमें डेयोढी़ बाजार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना, बीकापुर में पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना, बीकापुर में मिनी स्टेडियम का निर्माण सहित मुबारकगंज से पिलखावा डेयोढ़ी मार्ग का चौड़ीकरण एवं उच्चीकरण, बड़ागांव बाजार आबादी भाग के अन्दर सड़क का चौड़ीकरण उच्चीकरण में  सहित डेयोढ़ी मार्ग पर अवशेष 2 किलोमीटर भाग का चौड़ीकरण उच्चीकरण एवं बीकापुर के शाहगंज में निर्मित राजकीय महाविद्यालय में शिक्षण कार्य शुरू करने के साथ नवसृजित नगर पंचायत सुचितागंज खिरौनी का नामकरण मां ज्वाला नगर पंचायत कराया जाना मुख्य हैं।
मुख्यमंत्री ने सभी निर्माण कार्य के स्वीकृत की सहमति प्रदान की तो विधायक डा. अमित सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उपरोक्त परियोजनाओं के निर्माण हो जाने से विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होगी और क्षेत्र का समुचित विकास होगा।

🕔मोहम्मद फहीम

02-03-2025-


मुख्यमंत्री ने कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने का दिया आश्वासन

सोहावल अयोध्या। बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Read Full Article
पी डी ए की बैठक में 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प

पी डी ए की बैठक में 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प659

👤02-03-2025-
सोहावल अयोध्या।2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव होगे ये बाते 1मार्च को नगर पंचायत खिरौनी के भुलई का पुरवा में आयोजित P D A पीडीए पंचायत  में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सपा के वरिष्ठ नेता व आगामी विधान सभा चुनाव में सपा के सशक्त उम्मीदवार राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप ने कही। उन्होंने कहा कि आप लोग अभी से गांव व नगर में घूमकर अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों के बारे में याद दिलाकर समर्थन की अपील करे। उन्होंने कहा कि इस सरकार में किसान नवजवान वो व्यापारी परेशान हैं। सरकारी नौकरी की आश में नवजवान ओवरेज होकर अपनी डिग्री लेकर घूम रहा है। किसान छुट्टा जानवरों से अपनी फसल बचाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा है लेकिन फिर भी नहीं बचा पा रहा है जानवरों की वजह से खेती में लगने वाली लागत भी नहीं आ रही है इसलिए किसान भुखमरी की कगार पर है।कार्यक्रम का आयोजन भाई तबरेज खान द्वारा किया गया जिसका संचालन अधिवक्ता दीपक सिंह द्वारा किया गया ।इस अवसर पर एबरार अहमद सभासद फरीद अहमद सभासद साबिर खान बाबा मोहम्मद अहमद ,बबलू ,अब्दुल वहाब ,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य एजाज अहमद ,मोनू डॉक्टर सरवर सादान अहमद लल्लन हारून मोहर्रम अली ताहिर मुजीब मोनू खान निसार अहमद आमिर अलीम कासिम इस्तखार मोनू अली प्रेमनाथ उमेश कुमार राहुल कौशल डॉक्टर अयान कुददूस इसरार चचा बाबा रकीब सहबान अली ,सलमान अली ,शाहजहां बानो, रजिया बानो अफसरी बानो मदुली बानो माहिरा,बानो अक्सरुल बानो पप्पू सहित सम्मानित लोगों की उपस्थिति रही।

🕔मोहम्मद फहीम

02-03-2025-

सोहावल अयोध्या।2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव होगे ये बाते 1मार्च को नगर पंचायत खिरौनी के भुलई का पुरवा में आयोजित...

Read Full Article
इस्लाम धर्म में सबसे पाक और बरकत का महीना होता है रमजान

इस्लाम धर्म में सबसे पाक और बरकत का महीना होता है रमजान926

👤01-03-2025-

महाराजगंज रायबरेली /रमजान इस्लाम धर्म का सबसे पाक और बरकतों से भरा महीना माना जाता  है। इस महीने में हर मुसलमान रोजा रखता है, इबादत करता है अल्लाह से रहमत की दुआ करता है. ये महीना सिर्फ भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं, बल्कि  सब्र, रहम और सदका  दान देने की परंपरा होती है रमजान के महीने में किए गए ने कामों के बदले 70 गुना ज्यादा मिलता है ऐसा पाक किताब कुरान में  लिखा है रमजान के महीने में 10 राते बेहद खास होती है जिसे शबे कादर की रात कहा जाता है यह रात साल के महीना से भी ज्यादा बरकतों वाली मानी जाती है 
 रमजान का चांद नजर आते ही दुनिया भर के मुसलमान खुशी से झूम उठते हैं. ये महीना न सिर्फ इबादत का, बल्कि रिश्तों में और ज्यादा मोहब्बत और भाईचारे को बढ़ाने का भी होता है 
रमजान का महीने गुनाहों की माफी मांगने और नेक बनने का मौका देता है 
रमजान का एक  अहम पहलू यह भी है कि यह गरीबों और जरूरतमंदों के दर्द समझने का मौका देता है 
रमजान हमें खुदा से जोड़ने और अपने गुनाहों से तौबा करने का सबसे खूबसूरत मौका देता है.
इस पाक महीने में खास नमाज  तराबी भी पढ़ाई जाती है अलग-अलग मस्जिदों में यह नमाज अदा की जाती है जिसमें मुसलमान व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा एकत्रित होकर नमाज पढ़ते  हैं

🕔उमानाथ यादव /रोहित मिश्रा

01-03-2025-


महाराजगंज रायबरेली /रमजान इस्लाम धर्म का सबसे पाक और बरकतों से भरा महीना माना जाता  है। इस महीने में हर मुसलमान रोजा रखता है, इबादत करता है अल्लाह से रहमत की दुआ...

Read Full Article
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेतो मे पलटी, एक घायल

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेतो मे पलटी, एक घायल 990

👤01-03-2025-

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैरहनी गांव के पास जनपद उधम सिंह नगर उत्तराखंड से जनपद कौशांबी उत्तर प्रदेश एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे कार सवारों की कार तेज रफ्तार होने के चलते अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खेतों में जाकर पलट गई। जिसमें सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की घटना शनिवार सुबह लगभग 6:00 बजे के आसपास की है। जब कार सवार युवक देवेंद्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश उम्र 34 वर्ष निवासी खटीमा जनपद उधम सिंह नगर उत्तराखंड अपने सीनियर की शादी में शामिल होने के लिए अपने मित्र के साथ जनपद कौशांबी उत्तर प्रदेश जा रहा था, जैसे ही उनकी कार लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैरहनी गांव के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार होने के चलते वह अनियंत्रित हो गई और हाईवे किनारे खेतों में जा गिरी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक गणनायक पांडे ने उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसे जिला अस्पताल के लिए संदर्भित कर दिया है। इस बाबत थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है तहरीर प्राप्त होने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

🕔उमानाथ यादव /रोहित मिश्रा

01-03-2025-


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैरहनी गांव के पास जनपद उधम सिंह नगर उत्तराखंड से जनपद कौशांबी उत्तर प्रदेश...

Read Full Article
सीडीओ की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न

सीडीओ की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न26

👤01-03-2025-

शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए अधिकारी : सीडीओ

रायबरेली।‌ जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये।मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 75 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें से 09 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित कराए।इस मौके पर एसडीएम सदर प्रफुल्ल कुमार शर्मा, तहसीलदार सदर प्रज्ञा द्विवेदी, परियोजना निदेशक, डीआरडीए सतीश चंद्र मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

🕔उमानाथ यादव /रोहित मिश्रा

01-03-2025-


शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए अधिकारी : सीडीओ

रायबरेली।‌ जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी अर्पित...

Read Full Article
स्वस्थ महुआ वृक्ष की कटाई पर बवाल, वन विभाग की भूमिका संदिग्ध

स्वस्थ महुआ वृक्ष की कटाई पर बवाल, वन विभाग की भूमिका संदिग्ध48

👤01-03-2025-

वन विभाग के अधिकारियों के विरोधाभासी बयान से बढ़ा शक

रायबरेली -डीह थाना क्षेत्र की चौकी परशदेपुर में वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।पर्यावरण की रक्षा के लिए पेड़ पौधों को लगाने का बढ़ावा सरकार दे रही है।लोगों को जागरूक किया जा रहा है।पेड़ पौधों की रक्षा करने की जिम्मेदारी बन विभाग के कंधों पर रहती है।वहीं दबी जुबान ठेकेदार कहते है कि बन विभाग और पुलिस के बिना एक पत्ता नहीं हिल सकता बन माफियाओं का तो यहां तक कहना है कि हम लोग पेड़ काटने की बकायदा अनुमत लेते है जहां पर शिकायत हो जाती है तो जुर्माना करके मामले को रफा दफा कर दिया जाता है। ताजा मामला की बात की जाय तो राइस मिल परसदेपुर के सामने स्थित  पूरी तरह स्वस्थ महुआ के दो पेड़ को काटने की अनुमति दी गई, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पेड़ पूरी तरह स्वस्थ और फलदार था, फिर भी इसे काटने की अनुमति कैसे दी गई? महुआ का पेड़ न केवल पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह स्थानीय लोगों की आजीविका से भी जुड़ा होता है। इस कटाई को लेकर वन विभाग की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है।सूत्रों के अनुसार, इस कटाई के पीछे किसी प्रभावशाली व्यक्ति या संस्था का हाथ हो सकता है, जो वन विभाग की मिलीभगत के बिना संभव नहीं था। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव बढ़ता जा रहा है, और नागरिक इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।वन विभाग के अधिकारियों के विरोधाभासी बयान भी इस मामले को और उलझा रहे हैं। वन रक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि हरे पेड़ की परमिट गोलाई नाप कर बनाई जाती है, लेकिन सवाल यह उठता है कि जब पेड़ फलदार और पूरी तरह स्वस्थ था, तो उसकी परमिट जारी करने की जरूरत क्यों पड़ी? दूसरी ओर, वन रक्षक जमुना ने इस मामले में पल्ला झाड़ते हुए कहा कि परमिट वन दरोगा द्वारा जारी की गई थी और इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी।पर्यावरणविदों का कहना है कि बिना ठोस कारणों के किसी स्वस्थ वृक्ष को काटना पारिस्थितिकी के लिए घातक है और प्रशासन की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है। लोगों ने वन विभाग से तत्काल स्पष्टीकरण और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में कोई ठोस कदम उठाता है या फिर यह मामला भी अन्य विवादित मामलों की तरह ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

🕔रोहित मिश्रा

01-03-2025-


वन विभाग के अधिकारियों के विरोधाभासी बयान से बढ़ा शक

रायबरेली -डीह थाना क्षेत्र की चौकी परशदेपुर में वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े...

Read Full Article

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article